अणु किसे कहते हैं, अणु की खोज किसने की? What is Molecule in Hindi?

अणु किसे कहते हैं
3.7/5 - (6 votes)

पदार्थ कई कणों से मिलकर बने होते है, ये अणु या परमाणु होते हैं। Atomic एंड Molecular विज्ञान, जिज्ञासाओं से भरा हुआ है। इसमें अनंत तथ्य हैं परमाणुओं और अणुओं के बारे में। आज विज्ञान में इतनी तरक्की कर ली है कि परमाणु और अणु से संबंधित कई सिद्धांतों को प्रतिपादित किया जा चुका है। हम अपने आज के आर्टिकल अणु किसे कहते हैं में आपकी उत्सुकता को देखते हुए बहुत सारे प्रश्नों का उत्तर देने वाले हैं। यह प्रश्न स्कूल के पाठ्यक्रमों में भी बहुत पूछे जाते हैं।

आज के इस अभिलेख में अणु किसे कहते हैं? इसकी की खोज किसने की? अणु का आकार कितना होता है। अणु सूत्र किसे कहते है उदाहरण सहित समझाइए जैसे कई उपयोगी प्रश्नों का उत्तर आपको मिलने वाला है। प्रश्नों के उत्तर को ध्यानपूर्वक पढ़ें। तो चलिए अब बढ़ते है अपने उपयोगी प्रश्नों के उत्तरों की ओर।

अणु किसे कहते हैं? What is Molecule in Hindi?

किसी भी रासायनिक यौगिक या तत्व के छोटे कण को अणु कहते हैं, अणु दो या दो से अधिक परमाणुओं से मिलकर बना होता है यह प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है। रसायन विज्ञान में अणु दो या दो से अधिक एक समान परमाणु या अलग अलग परमाणु से मिलकर बना हो सकता है। अणु के अंदर परमाणु रसायनिक बंधो के द्वारा जुड़े रहते हैं। अणु को अंग्रेजी में molecule बोलते हैं। आइए इसे एक उदाहरण से समझते है – ऑक्सीजन गैस का परमाणु जब अकेले अवस्था में होता है तो इसे गैस नही बोलते है। परंतु जब दो ऑक्सीजन परमाणु आपस में मिलकर एक अणु O2 का निर्माण करते हैं, तो इसे ऑक्सीजन गैस का अणु बोलते हैं। अणु उदासीन होता है, अर्थात इस पर कोई धनावेश या ऋणवेश नही होता है।

परमाणु किसे कहते हैं?

अणु की खोज किसने की थी? Who discovered the molecule?

अणु के concept को सर्वप्रथम सन 1811 में Amedeo Avogadro ने introduce किया था। इस कांसेप्ट को उस समय बहुत से वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया। वहीं दूसरी ओर कुछ भौतिक वैज्ञानिक molecule के अस्तिव्त को मानने से अस्वीकार कर रहे थे। परंतु बाद अपने प्रयोगों से सन 1911 में वैज्ञानिक Jean Perrin ने मॉलिक्यूल के अस्तित्व को सिद्ध कर दिया।

अणु का आकार कितना होता है? What is the size of a molecule?

अणु आकार में बहुत ही छोटे होते हैं। इन्हे हम नग्न आंखों से नही देख सकते है। अणु को देखने के लिए हमें बहुत शक्तिशाली इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होती है। सबसे छोटा अणु हाइड्रोजन (H2) का होता है, जिसे dihydrogen कहते हैं। हाइड्रोजन के अणु में परमाणुओं के मध्य 0.15 नैनोमीटर की दूरी होती है।

किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं के भारो के योग को उस अणु का अणु भार कहते हैं। अणु भार को इंग्लिश में molecular weight कहते हैं।

अणु सूत्र क्या होता है? What is molecular Formulae?

किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं तथा उनकी संख्या को व्यक्त करने के लिए जिस सूत्र का प्रयोग होता है उसे अणुसूत्र कहते हैं। चलिए अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं – जल का अणु सूत्र H2O होता है। इसमें यह सूत्र 2 हाइड्रोजन परमाणुओं और एक ऑक्सीजन परमाणु को व्यक्त करता है। इसी प्रकार ग्लूकोज का फॉर्मूला C6 H12 O6 होता है। इसमें 6 कार्बन परमाणु, 12 हाइड्रोजन परमाणु और 6 ऑक्सीजन परमाणु व्यक्त किए गए हैं।

molecule-example-in-hindi

ऐसे अणु जो केवल दो ही परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं, द्विआनविक (Diatomic) अणु कहलाते हैं। ऐसे अणु में परमाणु किसी एक ही तत्व के होते हैं या फिर अलग-अलग तत्वों के भी हो सकते हैं। ऐसे अणु के उदाहरण H2 और CO हैं। जब अणु में समान तत्व के ही परमाणु होते हैं तो इसे सम परमाणुक अणु कहते हैं। परंतु जब यह परमाणु अलग-अलग तत्वों के होते हैं तो ऐसे अणुओं को विषम परमाणुक अणु कहते हैं। सम परमाणु अणु को तात्विक अणु भी कहते हैं। चलिए अब जैव अणु क्या होते हैं यह जान लेते हैं।

जैव अणु किसे कहते हैं? What is Biomolecule?

जीवो के अंदर पाए जाने वाले अणु जो उनकी जीवन रेखा का निर्धारण करते हैं एवं जीवो में होने वाली अभिक्रिया में भाग लेते हैं, जैव अणु कहलाते हैं। यह जटिल कार्बनिक यौगिक होते हैं। बायो मॉलिक्यूल का उदाहरण है – DNA, RNA, carbohydrates, fat, प्रोटीन आदि। यह जैव अणु ही जीवो के अंदर सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने का कार्य करते हैं तथा इनके अभाव में जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

क्या आप जानते हैं की हमारे शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा हमें कौन प्रदान करता है वह है कार्बोहाइड्रेट। कार्बोहाइड्रेट के पश्चात वसा का पाचन होता है और फिर इसके पश्चात प्रोटीन का। शरीर में कार्बोहाइड्रेट की अनुपस्थिति होने पर ही वसा को ऊर्जा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

रसायन विज्ञान किसे कहते हैं?

अणु तथा परमाणु में मुख्य अंतर – Difference between Molecule and An Atom

अणु तथा परमाणु में कुछ प्रमुख अंतर निम्न प्रकार है, कृपया इन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े जिससे की हार्सेक बिंदु आपकी समझ में आ पाए –

  • किसी तत्व की सबसे सूक्ष्म इकाई परमाणु होता है, इसी प्रकार किसी पदार्थ की सूक्ष्म इकाई को अणु को कहते हैं।
  • अणुओं की अपेक्षा परमाणु अधिक क्रियाशील होते हैं। अणु रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुयों में विभाजित हो जाता है, परंतु परमाणु रसायनिक अभिक्रिया में पुनः विभाजित नहीं होता है।
  • परमाणु का आकार गोल होता है परंतु आलू विभिन्न आकारों के भी पाए जाते हैं जैसे की कोई अणु गोलाकार, तो कोई अणु रेखीय होता है तो कोई अणु बहुत ही जटिल होता है।
  • किसी पदार्थ के सभी गुण एक अणु में पाए जाते हैं। किसी तत्व के सभी गुण एक परमाणु में पाए जाते हैं।
  • परमाणु के अंदर एक नाभिक और उसके चारों ओर चक्कर लगाते इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं जबकि अणु, कई परमाणु से मिलकर बने होते हैं। अणुओं में एक परमाणु दूसरे परमाणु के साथ एकल बंध, द्वि बंध, या तीन बंध के साथ जुड़े रहते हैं। उदाहरण के लिए नाइट्रोजन गैस का अणु N2 होता है, जिसमें दो नाइट्रोजन परमाणु उपस्थित है। यहां पर दो nitrogen परमाणुओं के मध्य तीन बंध उपस्थित होते हैं।
  • परमाणु को किसी भी शक्तिशाली माइक्रोस्कोप से नहीं देखा जा सकता, परंतु अणुओं को शक्तिशाली माइक्रोस्कोप से आसानी से देखा जा सकता है।
  • परमाणु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता परंतु अणु स्वतंत्र अवस्था में भी रह सकता है।
  • परमाणु का आकार बहुत सूक्ष्म होता है। परंतु अणुओं का आकार अलग-अलग होता है, जैसे कि कोई अणु छोटा होता है तो कोई अणु बहुत बड़ा होता है तो कोई अणु मध्यम आकार का भी होता है।

atom-vs-molecule-in-hindi

निष्कर्ष

आज के इस लेख मे हमने अणु से जुड़े कई सवालों के बारे मे जाना। जैसे कि किसी अणु का आकार क्या होता है, इसके अणुसूत्र कैसे बनते हैं? दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको हमारा यह आर्टिक्ल पसंद आया होगा। अणु से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो नीचे टिप्पणी जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *