संयोजकता किसे कहते हैं संयोजकता निकालने का सूत्र और उदहारण

संयोजकता किसे कहते हैं
4.5/5 - (4 votes)

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको संयोजकता किसे कहते हैं? संयोजकता निकालने का सूत्र और उदाहरण क्या क्या होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे और इसके साथ साथ हम आपको संयोजकता आबंध किसे कहते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। संयोजकता एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जो परीक्षाओं में कई बार पूंछा जा चुका है। इससे सम्बंधित प्रश्न भी परीक्षाओं में पूंछे जाते हैं जिनके बारे में हम नीचे इस आर्टिकल में विस्तार के साथ बताएँगे।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको ब्राउनी गति किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। आज का टॉपिक हमारा संयोजकता के आधार पर है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले हैं। इस टॉपिक से परीक्षाओं में कुछ इस तरह के प्रश्न पूंछे जाते हैं जैसे कार्बन परमाणु की संयोजकता कितनी होती है? कैल्शियम तत्व की संयोजकता क्या होती है? सोडियम की संयोजकता कितनी होती है? इस तरह के प्रश्नों को हम आज के इस आर्टिकल में हल सहित समझाने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल “संयोजकता किसे कहते हैं?” को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़े।

एनोड और कैथोड क्या है?

संयोजकता की परिभाषा अथवा संयोजकता किसे कहते हैं?

तत्वों के परमाणुओं के परस्पर संयोग करने की क्षमता को संयोजकता कहते हैं। या किसी भी परमाणु की बाहरी कक्षा में पाए जाने वाले इलेक्ट्रानो की संख्या ही उस परमाणु की संयोजकता कहलाती है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं किसी भी परमाणु के बहितम कक्षा में पाया जाने वाले इलेक्ट्रॉन्स की जो संख्या होती है उसे वह उसकी संयोजकता है। इसे हम इस प्रकार भी समझ सकते हैं एक तत्व दूसरे तत्व से जिस क्षमता के द्वारा जुड़ता है उस क्षमता को उसकी संयोजकता कहते हैं। अथवा किसी तत्व के अंतिम कोश में उपस्थित युग्मित इलेक्ट्रॉन्स की संख्या उस तत्व के संयोजकता कहलाती है। या किसी अणु में उपस्थित परमाणु में इलेक्ट्रान के आदान – प्रदान या साझेदारी को उसकी संयोजकता कहते हैं। लेकिन यह अधतुओं के लिए नहीं होती है।

संयोजकता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम फ्रैंकलैंड नामक वैज्ञानिक ने किया था। संयोजकता के इलेक्ट्रान सिद्धांत के अनुसार, किसी तत्व के एक परमाणु द्वारा त्यागे गए या लिए गए या साझेदारी किए गए इलेक्ट्रानो की संख्या उसकी संयोजकता कहलाती है। जिन तत्वों की संयोजकता एक होती है उन्हें एक संयोजक (Monovalent) कहते हैं। दो संयोजकता वाले तत्वों को द्विसंयोजक (Bivalent) कहते हैं। तीन संयोजकता वाले तत्वों को त्रिसंयोजक (Trivalent) कहते हैं। इसी तरह चार और पांच संयोजकता वाले तत्वों को चतुर्थ संयोजक (Tetravalent) एवं पंचसंयोजक (Pentavalent) कहते हैं। वह तत्व जो अन्य दूसरे तत्वों से नहीं जुड़ते हैं उनकी संयोजकता शून्य होती है।

जैसे – He, Ne, Ar, Kr, Xe तथा Ra आदि तत्वों की संयोजकता शून्य होती है।

संयोजकता की परिभाषा

संयोजकता के प्रकार और उदाहरण

आपने ऊपर के आर्टिकल में संयोजकता किसे कहते हैं? इसके बारे में जाना। अब हम आपको संयोजकता के प्रकार और उदाहरण के बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। संयोजकता तीन प्रकार की होती है। जो निम्नलिखित है।

  1. वैधुत संयोजकता (Electro valency)
  2. सह – संयोजकता (CO – valency)
  3. उप – सहसंयोजकता (CO – Ordinate valency)

1. वैधुत संयोजकता (Electro Valency)

संयोजकता किसे कहते हैं? इसका पहला प्रकार वैधुत संयोजकता होता है। एक परमाणु से दूसरे परमाणु में इलेक्ट्रोनो के स्थानातरण से उत्पन्न संयोजकता को वैधुत संयोजकता (Electro valency) कहते हैं

उदाहरण – NaCl में पाई जाने वाली संयोजकता।

2. सह-संयोजकता (Co-Valency)

संयोजकता किसे कहते हैं? इसका दूसरा प्रकार सह – संयोजकता होता है। जब दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रान की साझेदारी कराई जाती है तब जो संयोजकता उत्पन्न होती है उसे सह – संयोजकता (CO – valency) कहा जाता है। और इसके बीच बने बंध को सहसंयोजक बंध कहा जाता है।

उदाहरण – हाइड्रोजन अणु , नाइट्रोजन अणु तथा ऑक्सीजन अणु के बीच पाई जाने वाले संयोजकता कोसह – संयोजकता (CO – valency) कहते हैं।

3. उप-सहसंयोजकता (Co-Ordinate Valency)

संयोजकता किसे कहते हैं? इसका तीसरा प्रकार उप – सहसंयोजकता होता है। यह एक ऐसी संयोजकता होती है जिसमे एक परमाणु दूसरे परमाणु को इलेक्ट्रान युग्म प्रदान करता है। इस प्रकार इलेक्ट्रान युग्म देने वाले परमाणु को इलेक्ट्रान युग्म दाता और इलेक्ट्रान युग्म ग्रहण करने वाले परमाणु को इलेक्ट्रान युग्म ग्राही कहा जाता है। इस साझेदारी के बीच बनने वाली संयोजकता को सह – संयोजकता (CO – valency) कहा जाता है।

उदाहरण – अमोनिया, सल्फ्यूरिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रोक्साइड आदि।

संयोजकता किसे कहते हैं? यह जानने के बाद, संयोजकता शब्द का प्रयोग निम्न दो बातों के लिए किया जा सकता है।

  1. तत्वों की संयोजक क्षमता को एक पूर्ण संख्या में व्यक्त करने के लिए।
  2. उन बलों के लिए जो अणु में परमाणु को एक दूसरे से बांधे रहते हैं।

संयोजकता निकालने का सूत्र (संयोजकता किसे कहते हैं?)

किसी तत्व के बाहरी कोश में उपस्थित इलेक्ट्रोनो की संख्या ही उसकी संयोजकता कहलाती है। इसके उदाहरण निम्नलिखित हैं।

Na का इलेक्ट्रोनिक विन्यास 2, 8, 1 होता है इसके बाहरी कोश में 1 इलेक्ट्रान है अतः इसकी संयोजकता 1 होगी।

Mg का इलेक्ट्रोनिक विन्यास 2, 8, 2 होता है इसके बाहरी कोश में 2 इलेक्ट्रान है अतः इसकी संयोजकता 2 होगी।

Al का इलेक्ट्रोनिक विन्यास 2, 8, 3 होता है इसके बाहरी कोश में 3 इलेक्ट्रान है अतः इसकी संयोजकता 3 होगी।

संयोजकता निकालने का सूत्र

पूछे गए प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- संयोजकता आबंध सिद्धांत किसे कहते है?

उत्तर- इस सिद्धांत को पॉलिक तथा स्लेटर नामक वैज्ञानिको ने दिया था। इस सिद्धांत की सहायता से किसी उपसह्संयोजक यौगिक त्रिविम रासायन व चुम्बकीय गुण का स्पष्ट पता लगाया जा सकता है। इस सिधांत के अनुसार –

  1. केन्द्रीय धातु परमाणु या आयन के पास अपनी समवय संख्या के अनुसार रिक्त कक्षक होते हैं जिसके संकरण से वह आवंधित कक्षकों का निर्माण करता है।
  2. केन्द्रीय धातु परमाणु के रिक्त संकरित कक्षक, लिगेंड्स के भरे हुए कक्षाको के साथ अतिव्यापन करते हैं जिससे सिग्मा बंध बनता है जिसे उप सहसंयोजक बंध कहते हैं।
  3. यदि केन्द्रीय धातु परमाणु के भरे हुए कक्षक लिगेंड्स के रिक्त कक्षकों के साथ अति व्यापन करते हैं तो पाई बंध बनता है। परन्तु इसकी संभावना बहुत कम होती है।

प्रश्न- संयोजी इलेक्ट्रॉन किसे कहते हैं?

उत्तर- तत्वों के बाहरी कोश को संयोजी कोश और बाहरी कोश में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोनो को संयोजी इलेक्ट्रान कहते हैं।

प्रश्न- कार्बन परमाणु की संयोजकता कितनी होती है?

उत्तर- क्योकि कार्बन परमाणु के बाहरी कोश में 4 इलेक्ट्रान होते हैं इसलिए इसकी संयोजकता 4 होती है।

प्रश्न- कैल्शियम तत्व की संयोजकता कितनी होती है?

उत्तर- कैल्शियम की संयोजकता 2 होती है। ऑक्सीजन (0), सल्फर (S), मेंग्नीशियम (Mg), कैल्सियम (Ca)आदि की जो संयोजकत्ता 2 होती है और इनको द्विसंयोजी तत्व कहा जाता है।

प्रश्न- सोडियम की संयोजकता कितनी होती है?

उत्तर- सोडियम की परमाणु संख्या 11 होती है इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,1 होता है इसके बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रान होने के कारण इसकी संयोजकता 1 होती है।

तत्व किसे कहते हैं?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको संयोजकता किसे कहते हैं? संयोजकता निकालने का सूत्र और उदाहरण क्या क्या होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है और इसके साथ साथ हमने आपको संयोजकता आबंध किसे कहते हैं? संयोजकता निकालने का सूत्र और इसके उदहारण के बारे में विस्तार के साथ बताया है। संयोजकता किसे कहते हैं? एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जो परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है तथा इससे सम्बंधित प्रश्न भी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *