सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र क्या है इसके उपयोग तथा बनाने की विधि

सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र
1/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तोंआपका स्वागत है हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र क्या होता है? सोडियम हाइड्रोक्साइड के उपयोग क्या होते हैं? तथा सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि क्या होती है? और इसके साथ साथ सोडियम हाइड्रोक्साइड के गुण क्या होते हैं इसके बारे में बताएँगे। सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र क्या होता है यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जो परीक्षाओं में पूँछ लिया जाता है। इससे सम्बंधित रासायनिक अभिक्रियाएँ भी परीक्षाओं में पूछ ली जाती हैं। इस टॉपिक की जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको टिंडल प्रभाव क्या होता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जोकि परीक्षा की दृष्टी से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस टॉपिक के वारे में हमने आपनी वेवसाइट पर विस्तार के साथ बताया है। आज हम एक और महत्वपूर्ण आर्टिकल सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र आपके लिए लेकर आए हैं। जो बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक को हम कई रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा समझा सकते हैं इन रासायनिक अभिक्रियाओं की जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में देने वाले हैं। सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र किस प्रकार प्राप्त किया जाता है इसकी जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में देने वाले हैं। सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

सोडियम क्या है?

सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है और इसका सूत्र?

सोडियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र NaOH होता है। यह एक उच्च कोटि का क्षार होता है। यह सफेद ठोस चूर्ण, पैलेट्स, फ्लेक्स और अनेक सांद्रता वाले विलयनो के रूप में भी प्राप्त होता है। ओद्योगिक स्तर पर सोडियम हाइड्रोक्साइड को प्राप्त करने के लिए सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है। अर्थात विद्युत अपघटन किया जाता है। इसमें एनोड पर क्लोरीन गैस बनती है और कैथोड पर हाइड्रोजन गैस बनती है। और कैथोड पर ही विलयन के रूप में प्राप्त होने वाला पदार्थ सोडियम हाइड्रोक्साइड होता है। इसे क्लोर क्षार अभिक्रिया भी कहा जाता है। इसके आलावा इसे एक और नाम से भी जाना जाता है जिसे दाहक सोडा कहते हैं। इसे अधिकतर कास्टिक सोडा के नाम से भी जाना जाता है।

सोडियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र = NaOH

सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है

सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि

ऊपर के लेख में हमने आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र, सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या होता है इसके बारे में बताया है। अब हम आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमे हम आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि के बारे विस्तार के साथ बताएँगे। तो शुरू चलिए करते हैं। सोडियम हाइड्रोक्साइड को हम विद्युत अपघटन विधि से प्राप्त करते हैं। जब सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है। तो सोडियम हाइड्रोक्साइड बनता है। इसमें हाइड्रोजन गैस कैथोड पर और क्लोरीन गैस एनोड पर प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया को क्लोर क्षार प्रक्रिया कहते हैं। क्योंकि इसमें हमें क्लोरीन और क्षार प्राप्त  होता है।

2NaCl(aq) + 2H2O  ————> 2NaOH(aq) +Cl2(g) + H2(g)

जब NaCl को जल में घोला जाता है तो यह दो भागो में विभाजित हो जाता है Na+ + Cl  जब भी आज किसी का वैद्युत अपघटन कराते हैं तो Positive चीजें कैथोड पर जाती हैं और Negative एनोड पर जाती हैं। H2O के जल अपघटन में H+ और OH आयन बनते हैं। H+ आयन कैथोड पर जाता है और OH आयन एनोड पर जाता है। इस प्रकार सोडियम क्लोराइड के वैद्युत अपघटन में क्लोरीन गैस एनोड पर प्राप्त होती है और हाइड्रोजन गैस कैथोड पर प्राप्त होती है।

सोडियम हाइड्रोक्साइड के गुण

आपने ऊपर के लेख में सोडियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र, सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या होता है? सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि और इसके रासायनिक सूत्र के बारे में जाना। अब हम आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड के गुण बताने जा रहे हैं। सोडियम हाइड्रोक्साइड के गुण निम्नलिखित हैं।

भोतिक गुण

  • सोडियम हाइड्रोक्साइड जल में घुलनशील होता है।
  • सोडियम हाइड्रोक्साइड साबुन के सामान चिकना होता है।
  • त्योचा पर फफोले दाल देता है इसलिए इसे दाहक सोडा अर्थात कास्टिक सोडा भी कहते हैं।

रासायनिक गुण

सोडियम हाइड्रोक्साइड के रासायनिक गुण निम्नलिखित हैं।

अम्लो से क्रिया

  • सभी क्षार अम्लो से क्रिया करके लवण व जल देते हैं। इस क्रिया को हम उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

NaOH + HCl ———->NaCl + H2O

  • अधात्विक ऑक्साइडो से क्रिया करके लवण व जल देता है।

2NaOH + SO2 ———–>Na2SO3 + H2O

2NaOH + CO2 ———–>Na2CO3 + H2O

अन्य गुण – सोडियम हाइड्रोक्साइड के अन्य गुण निम्नलिखित हैं।

  • यह स्वेत व चिकना ठोस पदार्थ होता है।
  • यह जल में शीघ्रता से विलेय हो जाता है।
  • यह मेथेनोल और एथेनोल में भी विलेय होता है।
  • इसका गलनांक 591 K होता है।

सोडियम हाइड्रोक्साइड के उपयोग

सोडियम हाइड्रोक्साइड के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  • सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग सोडियम कार्बोनेट तथा सोडियम बाई कार्बोनेट के निर्माण में किया जाता है।
  • इसका उपयोग धातुओं से ग्रीस हटाने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग साबुन बनाने के लिए किया जाता है।
  • प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
  • कागज के निर्माण में भी इसका उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग अपमार्जक के रूप में भी किया जाता है।
  • सिल्क उद्योग तथा अन्य रसायनों के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग बोक्साइड के धतुक्रम में किया जाता है।
  • बसा तथा तेलों के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग पेट्रोलियम के शोधन में किया जाता है।

सोडियम हाइड्रोक्साइड के उपयोग

सोडियम हाइड्रोक्साइड से बचाव

अगर आपकी त्वचा पर सोडियम हाइड्रोक्साइड गिर गया है तो सभी दूषित कपड़े, जूते और एक्सेसरीज हटा दीजिए। कपड़ो को तब तक नहीं पहनना चाहिए जब तक पूरी तरह से साफ़ न हों जाएँ। उस स्थान को बहुत सारे पानी से तुरंत धो लें और डॉक्टर से संपर्क करें।

जल का सूत्र क्या होता है?

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है? सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र क्या होता है?सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाने की विधि क्या होती है इसके बारे में बताया है और इसके साथ साथ हमने आपको सोडियम हाइड्रोक्साइड के गुण क्या होते हैं तथा इसके उपयोग क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जो परीक्षाओं में कई बार पूंछा जा चुका है। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *