रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? Chemical Reaction in Hindi

अभिक्रिया रसायनिक किसे कहते हैं
3/5 - (10 votes)

रसायन विज्ञान में हम विभिन्न प्रकार के पदार्थों को पढ़ते हैं। किसी पदार्थ का निर्माण उसको बनाने वाले पूर्व पदार्थों पर निर्भर करता है। अर्थात किसी भी उत्पाद का निर्माण एक उचित क्रम में होता है जो एक प्रक्रिया के फलस्वरूप प्राप्त होता है। इस प्रकार के प्रक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया के नाम से जाना जाता है। आज हम अपने आर्टिकल रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं में आपको रसायन विज्ञान की विभिन्न अभिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे। कक्षा 10, 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए आज का आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

रासायनिक अभिक्रिया से संबंधित आज हम इस लेख में बहुत महत्वपूर्ण प्रश्नों की चर्चा करेंगे। आज आपको बताएंगे कि रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं (Chemical reaction kise kahte hain), विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं, अभिकारक से उत्पाद बनते समय परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं? भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनो में क्या अंतर है, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण क्लास 10th, हमारा आज का पूरा आर्टिकल रासायनिक अभिक्रिया के इर्द-गिर्द रहने वाला है। तो चलिए शुरू करते हैं अपना आज का आर्टिकल।

रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? Chemical Reaction in Hindi

वह प्रक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ जिन्हें हम अभिकारक भी कहते हैं, आपस में मिलकर कोई नया उत्पाद बनाते हैं, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है। अभिक्रिया में बने हुए नए उत्पाद के रासायनिक गुणधर्म, उत्पाद को बनाने वाले अभीकारकों से भिन्न होते हैं।

अब आइए रासायनिक अभिक्रिया को हम एक उदाहरण से समझते हैं : वायु और नमी की उपस्थिति में लोहे पर जंग लग जाती है अर्थात लोहे पर जंग लगना एक रासायनिक अभिक्रिया के कारण ही होता है।

ग्रीनहाउस गैस क्या है

रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?

जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारको और उत्पादों को उनके प्रतीक चिन्हों या अणु सूत्र से व्यक्त करके एक समीकरण का निर्माण किया जाता है, तो इसी समीकरण को रसायनिक कहते हैं।

उदाहरण के लिए हाइड्रोजन + क्लोरीन = हाइड्रोजन क्लोराइड।

अब इसे रासायनिक समीकरण में इस प्रकार प्रदर्शित कर सकते हैं

H2 + Cl2 = 2HCl

यहां पर हाइड्रोजन और क्लोरीन का एक-एक अणु मिलकर हाइड्रोजन क्लोराइड के दो अणु का निर्माण करते हैं।

विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वह अभिक्रिया जिसमें अधिक क्रियाशील धातु किसी कम क्रियाशील धातु को उसके लवण से विस्थापित कर देती है, और स्वयं उसका स्थान ले लेती है, विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं।

चलिए इस को अच्छे से समझने के लिए अब एक उदाहरण का सहारा लेते हैं। जब कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन के साथ आयरन की अभिक्रिया कराते हैं, आयरन अधिक क्रियाशील होने के कारण कॉपर सल्फेट के लवण से कॉपर को विस्थापित कर देता है। आप इस अभिक्रिया को निम्न समीकरण से समझ सकते हैं –

CuSO4 + Fe → FeSO4 + Cu

ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वे अभिक्रियाएं जिनमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एक नए उत्पाद के साथ ऊर्जा को भी उत्सर्जित करते हैं, ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया कहलाती हैं।

स्वसन की अभिक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है अतः यह एक ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया है।

ऊष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वे अभिक्रियाएं जिनमें अभीकारकों से उत्पाद बनाने के लिए सर्वप्रथम कुछ ना कुछ ऊर्जा की आवश्यकता होती है तो उन्हें ऊष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया कहलाती हैं।

2H2O(aq) → 2H2(g) + O2(g)

Note: aq = aqueous (तरल), g = gas (गैस)

इस रासायनिक अभिक्रिया में जल का अणु तोड़ने के लिए हमें ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

उत्क्रमणीय रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वे रासायनिक अभिक्रिया जो साम्यावस्था पर स्थापित होती हैं और जिनमें अभीकारकों से उत्पाद बनते हैं तथा उसी समय में उत्पादों से अभिकारक भी बन जाते हैं, उत्क्रमणीय रासायनिक अभिक्रिया कहलाती हैं। इन अभिक्रिया में दोनों दिशाओं में गति करने का गुण होता है।

H2CO+ H2O ⇌ HCO+ H3O+

अनुत्क्रमणीय रासायनिक अभिक्रिया से क्या तात्पर्य है?

जिन अभिक्रिया में अभीकारकों से उत्पाद तो बन जाते हैं लेकिन उत्पादों से अभिकारक का बनना मुमकिन नहीं होता है, अनुत्क्रमणीय रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।

C3H8 + 5O→ 4H2O + 3CO2

रासायनिक अभिक्रिया के आधार पर परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?

इस आर्टिकल रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं के अंतर्गत अब हम आपको रासायनिक अभिक्रिया के हिसाब से होने वाले परिवर्तनों की विस्तार से व्याख्या करेंगे। यह परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं –

भौतिक और रसायनिक परिवर्तन

भौतिक परिवर्तन (Physical Change)

भौतिक परिवर्तन उसे कहते हैं जो किसी पदार्थ के भौतिक गुणधर्म जैसे कि रंग, ताप, आयतन, पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएं आदि को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए यदि जल को गर्म किया जाए तो यह द्रव अवस्था से वाष्प अवस्था में बदल जाता है। परंतु जब इस वाष्प को ठंडा करते हैं तो यह पुनः द्रव अवस्था में आ जाती है। अतः इस प्रकार के परिवर्तन को भौतिक परिवर्तन कहा जाता है।

रासायनिक परिवर्तन (Chemical change)

ऐसा परिवर्तन जिसमें बने हुए उत्पाद को दोबारा उसकी मूल अवस्था में नहीं बदला जा सकता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। उदाहरण के लिए दूध से दही का बनना एक रासायनिक परिवर्तन है। इसके अलावा वायु तथा नमी की उपस्थिति में लोहे पर जंग लगना भी एक रासायनिक परिवर्तन है।

फिटकरी का रासायनिक नाम क्या है?

रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न:-

प्रश्न: रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक से हमारा क्या तात्पर्य है?

उत्तर: अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक कहते हैं।

प्रश्न: रासायनिक अभिक्रिया में उत्पाद किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभीकारकों की परस्पर क्रिया से बनने वाला नया पदार्थ उत्पाद कहलाता है।

प्रश्न: उत्प्रेरक किसे कहते हैं परिभाषा दीजिए?

उत्तर: उत्प्रेरक वे पदार्थ होते हैं जो किसी रासायनिक अभिक्रिया की गति को प्रभावित करते हैं। उत्प्रेरक सामान्यता किसी अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते है। अभिक्रिया होने के पश्चात ये उत्प्रेरक पदार्थ अलग हो जाते हैं तथा उन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने आज के आर्टिकल में आपको बताया कि रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? Rasayanik Abhikriya Kise Kahate Hain, विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं? अभिकारक, उत्पाद, तथा उत्प्रेरक की परिभाषा क्या है? आज के इस लेख से संबंधित आपके किसी भी प्रश्न को पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज टाइप कर सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर शीघ्र ही देने की कोशिश करेंगे।

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *