जल गैस क्या है और इसके क्या उपयोग हैं? Water Gas in Hindi

जल गैस किसे कहते हैं
2.5/5 - (2 votes)

मित्रों आपका एक बार फिर से स्वागत है हमारे इस महत्वपूर्ण आर्टिकल जल गैस क्या है में। हमारे चारों ओर विभिन्न प्रकार के योगिक पाए जाते हैं एवं विभिन्न प्रकार की गैस से हमारे चारों तरफ मौजूद रहती हैं। कुछ गैस हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं जैसे कि ऑक्सीजन गैस। आज हम अपने आर्टिकल में आपको जल गैस के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस के मिश्रण को जल गैस कहते हैं।

अपने अभिलेख जल गैस क्या है के माध्यम से जल गैस की परिभाषा, जल गैस का रासायनिक सूत्र तथा इसका कहां-कहां पर प्रयोग किया जाता है यह सभी जानकारी आपको हम उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण विषय रहता है। प्रोड्यूसर गैस अर्थात उत्पादक गैस और जल गैस किसे कहते हैं तथा इन से संबंधित और भी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक पढ़ना है तो चलिए अब हम अपने आर्टिकल को शुरू करते हैं बिना कोई देर किए।

जल गैस क्या है? What is Water Gas in Hindi?

जल गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोजन (H2) से मिलकर बना होता है यह एक प्रकार का ईंधन है। जल गैस का निर्माण गरम हाइड्रोकार्बन के ऊपर जल वाष्प को प्रवाहित करके किया जाता है। जब भाप और हाइड्रोकार्बन के बीच में अभिक्रिया होती है तब इस गैस का निर्माण होता है। इसे सिंथेसिस गैस (Synthesis Gas) भी कहते हैं। वाटर गैस एक जहरीली गैस होती है।

द्रव्य किसे कहते हैं?

जल गैस का निर्माण कैसे होता है? How is water gas produced?

जल गैस के निर्माण की विधि उत्पादक अर्थात प्रड्यूसर गैस की तरह ही होती है। बहुत गर्म ताप पर कोयले पर पहले वायु को प्रभावित करते हैं फिर इसके बाद जलवाष्प को पारित करते हैं। वायु के प्रभाव के कारण कोयला का ताप बढ़ने लगता है और है 1500 सेंटीग्रेड से 1550 डिग्री सेंटीग्रेड तक आसानी से पहुंच जाता है। अब वायु के प्रवाह को रोक कर इस पर जलवाष्प का प्रभाव चालू करते हैं। ऐसा करने से इसका ताप एकदम कम हो जाता है तथा फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इस प्रकार जो गैस प्राप्त होती है उसे जल गैस कहते हैं। इस गैस में लगभग 90 से 90 प्रतिशत कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस  आयतनात्मक रूप से उपस्थित होती है। जल गैस निर्माण की अभिक्रिया इस प्रकार है –

C + H2O → CO + H2

यह अभिक्रिया ऊष्माशोषी (Endothermic reaction) है अर्थात इसको शुरू करने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है। उपरोक्त जानकारी ग्रहण करने के बाद अब हम अपने आर्टिकल जल गैस क्या है में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं कि जल गैस शिफ्ट अभिक्रिया से क्या तात्पर्य है।

water gas reaction

जल गैस का रासायनिक सूत्र क्या है? What is the chemical formula of water gas?

जल गैस को व्यक्त करने के लिए जो सूत्र से व्यक्त किया जाता है उसे जल्पेश का रासायनिक सूत्र कहते हैं। यह कैश कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस का मिश्रण होता है। जल गैस को ब्लू वाटर गैस के नाम के द्वारा भी जाना जाता है। जल गैस का रसायनिक सूत्र निम्नलिखित है –

CO + H2

आशा करते हैं कि आपको जल गैस की परिभाषा और रासायनिक सूत्र हमारे आर्टिकल जल गैस क्या है के माध्यम से भलीभांति समझ में आ गए होंगे।

जल – गैस शिफ्ट अभिक्रिया किसे कहते हैं? What is the water-gas shift reaction?

यह अभिक्रिया कार्बन मोनोऑक्साइड की रिएक्शन जल वाष्प से कराने का वर्णन करती है तथा इसी को जल-गैस शिफ्ट अभिक्रिया कहते हैं। इस अभिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन गैसों का निर्माण होता है। इस अभि क्रिया को वैज्ञानिक Felice Fontana ने सन् 1780 में खोजा था। यह अभिक्रिया निम्न प्रकार है –

CO + H₂O ⇌ CO₂ + H₂

उपरोक्त जल गैस शिफ्ट रसायनिक समीकरण में देखा जा सकता है कि कार्बन मोनोऑक्साइड की अभिक्रिया जलवाष्प से कराने पर हमें कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस प्राप्त होते हैं। अभिक्रिया अगर वापस दोनों दिशाओं में चल सकती है अर्थात इस अभिक्रिया में साम्यावस्था भी स्थापित हो सकती है।

उत्पादक गैस किसे कहते हैं? What is called producer Gas?

उत्पादक गैस कई गैसों से मिलकर बनी होती है। इसमें ज्वलनशील गैस जैसे कि कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन तथा अजवलनशील गैसें मुख्यता कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन गैस का मिश्रण होता है। इस गैस का निर्माण कोयले के आंशिक दहन के द्वारा वायु के वातावरण में किया जाता है। अर्थात वायु के साथ ईंधन के आंशिक अर्थात अपूर्ण दहन से प्रोड्यूसर गैस या उत्पादक गैस प्राप्त होती है। इसे निर्माता गैस के नाम से भी जानते हैं। इस गैस का मुख्य प्रयोग लोहे, कांच तथा इस्पात के निर्माण में औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है।

प्रोड्यूसर गैस में कौन सी गैस कितने प्रतिशत होती है? What is the percentage of different gasses in the producer gas?

यह गैस विभिन्न गैसों का मिश्रण होती है परंतु कुछ गैसें अन्य गैसों की तुलना में अधिक मात्रा में होती हैं। उत्पादक गैस में 60% नाइट्रोजन गैस पाई जाती है। 30% कार्बन मोनोऑक्साइड गैस इसमें उपस्थित होती है। तथा अन्य 10% में कार्बन डाइऑक्साइड और मेथेन गैसों का मिश्रण होता है।

वाटर गैस का उपयोग कहां होता है? Where is the water gas used?

अब हम अपने आर्टिकल जल गैस क्या है के माध्यम से आपको इस गैस के उपयोगों के बारे में व्याख्या करेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण गैस है, इसके उपयोग निम्नलिखित हैं –

  • ईंधन के सेलों से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने के लिए जल गैस का प्रयोग अत्यंत किया जाता है।
  • वाटर गैस का प्रयोग फिशर ट्रॉप्स की अभिक्रिया में किया जाता है।
  • अमोनिया के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली शुद्ध हाइड्रोजन गैस के निर्माण के लिए वाटर गैस अर्थात जल गैस का प्रयोग किया जाता है।
  • ईंधन गैस बनाने के लिए जल गैस की प्रोड्यूसर गैस के साथ अभिक्रिया कराई जाती है।
  • वेल्डिंग के कामों में भी इस गैस का प्रयोग किया जाता है।

गैस किसे कहते हैं?

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमने आर्टिकल जल गैस क्या है (water gas kya hai) में जल गैस के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्राप्त की। हमने जाना कि जल गैस का निर्माण कैसे होता है, जल गैस का रासायनिक सूत्र भी जाना इस के साथ साथ वाटर गैस का उपयोग कहां होता है इसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की। रसायन विज्ञान के इस आर्टिकल जल गैस क्या है से संबंधित यदि आपका कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे टिप्पणी वाले बॉक्स में हम से पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *