जीव रसायन किसे कहते हैं What is Biochemistry in Hindi?

Biochemistry in Hindi
Rate this post

आज हम जिन भी खाद्य पदार्थों को खाते हैं, कुछ को छोड़कर बाकी सभी में Biochemistry का अनुप्रयोग देखने को मिलता है। Biochemistry, जीवो के भीतर चल रही विभिन्न अभिक्रियाओं, क्रियाकलापों की जानकारी देता है। अगर बात करियर ऑप्शन की हो तो Biochemistry का स्कोप (Scope of Biochemistry) बहुत अच्छा खासा है। आज के समय में बायोकेमिस्ट्री के अनुप्रयोग मानव जीवन के साथ साथ पेड़ पौधों पर भी लागू किए जा रहे हैं। ऐसी ही बहुत अहम जानकारी आज आपको आर्टिकल Biochemistry in Hindi में प्राप्त होने वाली है।

हम यहां जानेंगे की Biochemistry Kise Kahte Hain, इसको कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, Biomolecule क्या होते हैं और कुछ प्रमुख Biomolecule के विषय में संक्षेप में टिप्पणी। इसके साथ ही हम अपने आर्टिकल Biochemistry in Hindi में ये भी बताएंगे की जैव रसायन (Biochemistry) का मानव जीवन पर क्या क्या प्रभाव पढ़ता है और ये मनुष्य के कितना कारगर है।

जीव रसायन किसे कहते हैं? What is Biochemistry in Hindi?

रसायन विज्ञान की वह शाखा जीव रसायन कहलाती है जिसमें हम पेड़ – पौधों और जानवरों के जैविक प्रक्रम और इन में पाए जाने वाले जैविक अणुओं का अध्ययन करते हैं। हम इसे इस तरह भी समझ सकते हैं की जीव रसायन में हम जीवित कोशिकाओं में Existing Chemical Ingredients के संगठन तथा उनमें होने वाले रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं। वैज्ञानिक J. Von Leibig को Father of Biochemistry माना जाता है।

जैव रसायन की एक और परिभाषा इस प्रकार भी दी गई है की इसके अंतर्गत स्वस्न, पाचन, उत्सर्जन आदि जैसे जैव रासायनिक प्रक्रमो का अध्यन किया जाता है। अब अगले चरण में हम जैव रसायनों को जिन क्षेत्रों में विभाजित किया है, उन पर चर्चा करेंगे।

भौतिक रसायन किसे कहते हैं?

जैव रसायन के क्षेत्र – Spectrums Of Biochemistry

इसको मुख्यता तीन क्षेत्र में विभाजित किया गया है। जो की निम्न प्रकार हैं –

संरचनात्मक जीव विज्ञान

यह जैव रसायन विज्ञान की एक शाखा है जिसमे हम शरीर में पाए जाने वाले Macromolecules (वृहद अणु) के बारे में अध्यन करते हैं। ये Macromolecules प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, न्यूक्लिक एसिड, वसा आदि होते हैं। ये सभी अणु आपस में एक को – ऑर्डिनेट फैशन में एक दूसरे के साथ कोशिका की क्रियाविधि को सम्पूर्ण करते हैं। यह विषय पढ़ने में कभी रोचक है क्युकी इसमें जीवन से संबंधित बहुत अहम बातों का जिक्र देखने को मिलता है।

एनजाइमोलॉजी

एंजाइम प्रोटीन से बने होते हैं, राइबोजाइम को छोड़कर। ये एंजाइम जीव के शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रिया में उत्प्रेरक का कार्य करते हैं और अभिकरक को उत्पाद में बदलने के कार्य में सहायता करते हैं। मानव सर यह कि लगभग 5000 से अधिक अभिक्रियाएं इन एंजाइमों के द्वारा उत्प्रेरित होती हैं। ये एंजाइम्स एक निश्चित ताप और PH पर ही कार्यरत होते हैं। उचित कंडीशन न होने पर ये अपने उत्प्रेरक का गुण खो देते हैं।

उपापचय

जीवो के भीतर होने वाली सभी अभिक्रियाओं के सम्मिलित रूप को उपापचय कहते हैं। इसे इंग्लिश में Metabolism कहते हैं। फोटोसंथेसिस, Respiration, एनर्जी का निर्माण जैसी बहुत सारी अभिक्रियाएं जीवो के शरीर में हर क्षण चलती रहती हैं। जैव रसायन की इस शाखा में हम इन्हीं जैव रसायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करते हैं।

what is biochemistry in hindi

कुछ प्रमुख जैव रसायन  – Some Important Biomolecules

हमारे शरीर में पाए जाने वाले जैव रसायनओं की संख्या बहुत अधिक है परंतु यहां हम कुछ प्रमुख जैव रसायनों के बारे में ही चर्चा करेंगे। प्रमुख जैव रसायन निम्नलिखित हैं –

कार्बोहाइडेट्स

इसका शाब्दिक अर्थ होता है कार्बन के हाइड्रेट्स। ये Polyhydroxy Ketone या Polyhydroxy Aldehyde होते हैं। रोटी, चावल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है तथा ये एनर्जी का बहुत अच्छा श्रोत है। इन योगिकों में H और O का अनुपात 2:1 होता है। ग्लूकोज सबसे प्रमुख कार्बोहाइड्रेट है।

वसा

यह कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना ऐसा अणु होता है जो चिकनाई युक्त होता है। ये कोशिका झिल्ली का प्रमुख अवयव होता है। ये पदार्थ ऊर्जा के प्रमुख श्रोत होते हैं। इनका पाचन होने के बाद ये ग्लेसरोल और फैटी एसिड में टूट जाते हैं।

प्रोटीन

आजकल प्रोटीन शब्द से कोन नही वाकिफ है? प्रोटीन, अमीनो एसिड के संगठन से मिलकर बनती है। यह हमारे शरीर में मांसपेशियों को बनाने एवं उनको ताकत प्रदान करने में बहुत सहयोग करती है। प्रोटीन कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन तत्वों से मिलकर बनी होती है। प्रोटीन में पेप्टाइड बॉन्ड पाए जाते हैं।

न्यूक्लिक एसिड

ये अणु जीवो के शरीर में अनुवांशिक लक्षणों का आधार है। संतानों में जनक के लक्षणों को ट्रांसफर करने का कार्य और प्रोटीन संश्लेषण का कार्य भी इन्ही जैव रसायन अर्थात न्यूक्लिक एसिड के द्वारा किया जाता है। ये पदार्थ जीवो के जीवन का आधार हैं।

Importance of Biochemistry in Hindi

कोशिका की संरचना

कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि कुछ ऐसे बहुत महत्वपूर्ण जैविक घटक हैं जो कोशिका की संरचना बनाते हैं। यह अनु आपस में तेरी याद करके हार्मोन्स, विटामिन और अमीनो एसिड्स का निर्माण करते हैं। कोशिका की संरचना बनाने वाले घटकों की जानकारी हम जैव रसायन के अंतर्गत ही पढ़ते हैं।

जैव उत्प्रेरक

जैविक रासायनिक अभिक्रिया को उत्प्रेरित करने के लिए जैविक घटकों की आवश्यकता होती है जो भी जीवों के शरीर में पाए जाते हैं। ये जैव उत्प्रेरक, जैविक अभिक्रियाओं को कई गुना बढ़ा देते है जिससे अभिकारक, उत्पाद में बहुत जल्दी बदल जाता है और अभिक्रिया पूर्ण हो जाती है। इन जैव उत्प्रेरकों के विस्तार अध्ययन को हम बायोकेमिस्ट्री विषय के अंदर पढ़ते हैं।

ऊर्जा का श्रोत

कोशिका में उर्जा का निर्माण कैसे होता है इसकी जानकारी जैव रसायन अर्थात Biochemistry के अध्यन से ही प्राप्त होती है। जीवो में एनर्जी ATP के रूप में संचित होती है। ATP Molecules होते हैं, जो अपने बंधो में ऊर्जा संचित किए हुए होते हैं।

scope of biochemistry in hindi

Biochemistry के कार्य क्षेत्र

कृषि जैव रसायन

कृषि जैव रसायन में फसलों को उन्नत बनाना, डेयरी रसायन, फूड Preservative आदि पदार्थों का अध्यन करते हैं। Biochemistry का मानव जीवन पर सीधा प्रभाव पढ़ता है। कृषि में आज बहुत ज्यादा मात्रा में जैव रसायनों के अनुप्रोयोगों को शामिल किया जा रहा है।

पादप जगत रसायन

इस क्षेत्र में हम पौधों को कैसे उन्नत बनाएं, उनमें कोन से रसायन का क्या कार्य है, Breeding को कैसे और सक्सेसफुल बनाए आदि बातो का अध्यन करते हैं। बायोकेमिस्ट्री का यह एक अच्छा उदाहरण है।

प्राणिं जगत रसायन

इसके अंतर्गत हम जंतुओं में पाए जाने वाले हार्मोन्स, विटामिंस, एंजाइम्स आदि की स्टडी एक बड़े लेवल पर करते हैं। जिससे की हमे इन बायो मॉलिक्यूल्स के कार्य करने की mechanism पता चल पाए और हम इनके साथ आगे भविष्य में कार्य कर पाएं।

अकार्बनिक रसायन क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिक्ल मे हमने जाना Biochemistry in Hindi के बारे मे विभिन्न जानकारियों मे जिसमे बायो रसायन के कार्य करिणी, इसके महत्व। इसके साथ साथ हमने जाना कि जैव रसायन कितने प्रकार के होते हैं? आशा करता हूँ आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। किसी प्रकार के प्रश्न को कॉमेंट जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *