भौतिक रसायन किसे कहते हैं What is Physical Chemistry in Hindi?

physical-chemistry-in-hindi-new
3.7/5 - (3 votes)

जिस प्रकार संख्याओं के जोड़, घटाव, गुणा, भाग करने के लिए हम मैथ का इस्तेमाल करते हैं। उसी प्रकार हम रसायन विज्ञान के अंतर्गत जब ताप, दाब जैसे भौतिक सिद्धांतों की बात करते हैं तब हम इसे एक अलग विषय में अध्ययन करते हैं, जो कि भौतिक रसायन विज्ञान है। रसायन विज्ञान के संबंध में बहुत सी ऐसी बातें होंगी जो शायद अभी तक आपके ज्ञान में न हों। रसायन विज्ञान का यह भाग अत्यंत महत्पूर्ण है। इसलिए आज के समय में भौतिक विज्ञान के विषय में सभी को कुछ ज्ञान अवश्य होना ही चाहिए। आर्टिकल Physical Chemistry in Hindi में बने रहे ताकि आपको भी इस विषय ने अच्छी नॉलेज प्राप्त हो जाए।

आज हम भौतिक रसायन के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे जैसे कि भौतिक रसायन क्या होता है? What is Physical Chemistry in Hindi। भौतिक रसायन के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं, एवं इन क्षेत्रों की क्या-क्या विशेषताएं हैं। भौतिक रसायन विज्ञान के पिता कौन हैं? इसके साथ ही हम इस विषय पर भी चर्चा करेंगे कि भौतिक रसायन का उदय कैसे हुआ और किन-किन वैज्ञानिकों ने इसमें अपना योगदान दिया।

भौतिक रसायन किसे कहते हैं What is Physical Chemistry in Hindi?

रसायन विज्ञान को क्रमशः तीन भागों में बांटा गया है जिनके नाम हैं कार्बनिक रसायन अकार्बनिक रसायन तथा भौतिक रसायन। कार्बनिक रसायन के अंतर्गत हम कार्बन तथा हाइड्रोजन से बने योग को के बारे में अध्ययन करते हैं और अकार्बनिक रसायन के अंतर्गत हम धातु और अधातु की विशेषताओं तथा इनके स्थायित्व का अध्ययन करते हैं। वहीं अगर बात की जाए भौतिक रसायन की तो इसके अंदर हम कार्बनिक तथा कार्बनिक रसायन के अंकित डाटा की गणना करते हैं। अर्थात भौतिक रसायन, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम रसायन विज्ञान के सिद्धान्तों का अध्ययन करते हैं।

भौतिक रसायन के अंतर्गत हम पदार्थों के भौतिक अवस्थाओं के बारे में अध्ययन करते हैं जैसे कि ताप दाब ठोस द्रव गैस आदि के बारे में आंकिक प्रश्नों को भी हल करते हैं। आशा करते हैं की आप को Physical Chemistry kya hai इसकी परिभाषा समझ आ गई होगी।

कार्बनिक रसायन किसे कहते हैं?

भौतिक रसायन का उदय

बहुत समय पहले भौतिक रसायन को रसायन विज्ञान का कोई अलग विषय नहीं माना जाता था बल्कि इसे कार्बनिक, अकार्बनिक रसायन के साथ ही अध्ययन किया जाता था। परंतु बाद में जब द्रव्य की अविनाशता का नियम आया तब भौतिक रसायन विज्ञान लोगों की नजर में आया। भौतिक रसायन के उदय में बहुत से वैज्ञानिकों ने अपना अपना सहयोग दिया जिनमें से कुछ नाम वांट हाफ, अरहेनियस विल्हेल्म ओस्टवाल्ड हैं। बाद में स्थिर अनुपात, गुणित अनुपात और परस्पर अनुपात के नियमों की खोज हुई और भौतिक रसायन विज्ञान को एक नया आयाम मिला। आदर्श गैस से संबंधित चार्ल्स और बॉयल के नियमों ने भौतिक रसायन विज्ञान के नए द्वार खोल दिए और परमाणु तथा अणु को समझने का एक नया रास्ता मिल गया। ज्यादातर मान्य रूप से भौतिक विज्ञान के पिता (Father of Physical Chemistry) एंटोनी लेवईज़िएयर को माना जाता है। आर्टिकल Physical Chemistry in Hindi के अगले चरण में आपको भौतिक रसायन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विषय में जानकारी मिलेगी।

भौतिक रसायन के कुछ महत्वपूर्ण आयाम या क्षेत्र

यूं तो बहुत तक रसायन के अंतर्गत अध्ययन करने के लिए बहुत सारे क्षेत्र हैं परंतु हम यहां आपको वह तक रसायन के कुछ प्रमुख क्षेत्रों के विषय में बताया जाएगा। जो कि निम्न प्रकार हैं –

  • क्वांटम यांत्रिकी – क्वांटम यांत्रिकी यह कैसा मौलिक सिद्धांत है जिसके अंतर्गत हम परमाणु और अणु के भौतिक गुणों और सिद्धांतों का अध्ययन करते हैं। क्वांटम फिजिक्स अणु तथा परमाणु के घटकों का लेखा-जोखा रखने का पूर्ण प्रयास करता है, जैसे कि इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और अन्य बहुत सूक्ष्म कण जैसे की क्वार्क।
  • ऊष्मागतिकी – भौतिक रसायन विज्ञान के इस भाग के अंदर हम ऊष्मा के स्थानांतरण तथा इसके द्वारा किए गए कार्यों का अध्ययन करते हैं। तथा किसी सिस्टम और सराउंडिंग के बीच ऊष्मा का स्थानांतरण कैसे होता है, इसका भी भली भांति अध्यन करते हैं।
  • विद्युत रसायन – भौतिक रसायन की वह शाखा का जिसके अंतर्गत हम विद्युत ऊर्जा के रासायनिक ऊर्जा और रासायनिक ऊर्जा के विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन की क्रिया का अध्ययन करते हैं, विद्युत रसायन कहलाती है।
  • विलियन एवं कोलॉइड – इस शाखा के अंतर्गत हम विलयन के व्यवहार के बारे में अध्ययन करते हैं एवं कोलाइड कण के विषय में भी अध्ययन करते हैं तथा उनकी विशेषताओं को जानते हैं।
  • रासायनिक गतिकी – भौतिक रसायन की वह शाखा जिसमें हम रासायनिक अभिक्रिया के वेग और अभिक्रिया की कोटि और अलबत्ता के विषय में अध्ययन करते हैं, रसायनिक गतिकी कहलाती है।
  • नाभिकीय रसायन – इसके अंतर्गत हम नाभिक का गहन अध्ययन करते हैं तथा रेडियोएक्टिवता के बारे में भी जानते हैं। नाभिक के स्थायित्व की चर्चा करते हुए इसके अन्य आयामों तक भी पहुंचने का प्रयास करते हैं।
  • मास स्पेक्ट्रोमेट्री – भौतिक रसायन के अंतर्गत ही एक ऐसी टेक्निक है जिसके द्वारा हम किसी बिलियन में उपस्थित विभिन्न कणों को अलग-अलग पृथक कर सकते हैं। पहले इन कणों को आवेशित करते हैं तथा फिर उनके द्रव्यमान और आवेश के अनुपात के हिसाब से अलग-अलग कर लेते हैं।
  • खगोल रसायन – भौतिक रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड में उपस्थित परमाणु और अणुओ का अध्ययन किया जाता है, खगोल रसायन विज्ञान कहलाता है। हमारे सौरमंडल में चल रही विभिन्न रसायनिक अभिक्रिया के विषय में खगोल विज्ञान अपने अंदर विभिन्न जानकारी समाहित किए हुए है।

jee advanced physical chemistry general topics,

भौतिक रसायन विज्ञान के कुछ रोचक तथ्य

  • बिजली गिरने से ओजोन गैस का निर्माण होता है जो कि ओजोन परत को और मजबूत बनाती है ताकि सूर्य से Ultra Violet किरणें पृथ्वी पर ना जा सके।
  • हमारे मानव शरीर में इतना ग्रेफाइट मौजूद है कि वह 9000 पेंसिल का निर्माण कर सकता है।
  • सामान्य मानव में लगभग 200 ग्राम सोडियम क्लोराइड अर्थात NaCl (Table Salt) पाया जाता है।
  • सामान्यता ऑक्सीजन गैस रंगहीन होती है परंतु जब इसे तरल और ठोस रूप में परिवर्तित किया जाता है तो यह नीले रंग की हो जाती है।
  • मंगल ग्रह के लाल होने की वजह इस पर उपस्थित अधिक मात्रा में आयरन ऑक्साइड है, जिसे हम जंग कहते हैं।

JEE (Advanced) Physical Chemistry General Topics

भारत में IIT में एडमिशन लेने के लिए एक परीक्षा आयोजित होती है जिसे JEE एडवांस कहते हैं। केमिस्ट्री के अंतर्गत भौतिक रसायन में बहुत से टॉपिक ऐसे हैं जन से प्रश्नों की संख्या परीक्षा में ज्यादा देखने को मिलती है। आप इनका रिवीजन करके अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। यह कुछ टॉपिक्स निम्न प्रकार हैं –

  • मोल कांसेप्ट (Mole Concept)
  • परमाणु संरचना (Atomic Structure)
  • विद्युत रसायन (Electrochemistry)
  • उष्मगतिकी (Thermodynamics)
  • रसायनिक गतिकी (Chemical Kinetics)

physical chemistry chapters,

अकार्बनिक रसायन क्या है?

निष्कर्ष

आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आज का लेख पसंद आया होगा जिसमे हमने आपको बताया की Physical Chemistry in Hindi और JEE Mains परीक्षा के अनुसार कौन से टॉपिक महत्वपूर्ण है। इसके साथ साथ हमने जाने इसके अनेक तथ्य जो कि इसकी कार्यशैली से जुड़ें हैं। अगर आपका किसी तरह का का कोई प्रश्न है तो कॉमेंट बॉक्स मे अवश्य पूछें।

 

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *