ताप किसे कहते हैं ताप की परिभाषा, मात्रक, और प्रकार

ताप किसे कहते हैं
1.3/5 - (3 votes)

नमस्कार साथियों Hindi Chemistry वेबसाइट के एक नए आर्टिकल ताप किसे कहते हैं में आपका बहुत स्वागत है। ताप अर्थात जिसे हम Temperature भी कहते हैं, सामान्यता आप रोजमर्रा की जिंदगी में सुनते ही होंगे। परंतु इसके बारे में और अधिक जानने की जिज्ञासा को रखते हुए ही आप इस लेख तक आ पहुंचे हैं।

जब कभी आपको बुखार आया होगा तो डॉक्टर के पास जाने पर वह एक यंत्र से आपके शरीर का तापमान चेक करता है और बताता है कि आपके शरीर का तापमान कितना है। तब वह आपके शरीर में गर्माहट या ठंडक होने की मात्रा को बताता है। अर्थात ताप के द्वारा हम गरम या ठंडक का पता लगाते हैं।

ताप के बारे में विस्तार से चर्चा करने के लिए आज हम बहुत सारे प्रश्नों का अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर देने वाले हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे की ताप किसे कहते हैं?अर्थात हम जानने वाले है की ताप से आप क्या समझते हैं, ताप का मात्रक क्या है, ताप को मापने वाले पैमाने कितने होते हैं, ताप की परिभाषा आदि। यह कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो की प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है अतः इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

ताप किसे कहते हैं? What is Temperature in Hindi?

ताप किसी पदार्थ की गर्मी और शीतलता को व्यक्त करता है ताप का मात्रक डिग्री सेल्सियस और डिग्री फ़ारेनहाइट होता है। अर्थात यह एक भौतिक राशि है जिसका प्रयोग किसी वस्तु के गर्माहट या ठंडक की सीमा का निर्धारण करने के लिए करते हैं। यदि ताप को हम और सरल भाषा में आप को समझाएं तो यह कहा जा सकता है कि ताप एक वस्तु का वह गुण होता है जो यह बताता है कि वह वस्तु कितनी ठंडी अथवा गर्म है।

भौतिक विज्ञान में बताया गया है की ताप एक मूल राशि है। अर्थातआपको किन्हीं अन्य भौतिक राशियों से मिलाकर नहीं बनाया जा सकता है। ताप का मात्रक SI unit में केल्विन होता है जिसे (K) से व्यक्त करते हैं। 

गलनांक किसे कहते हैं?

तापमान किसे कहते हैं?

तापमान के द्वारा किसी वस्तु के गरम अथवा ठंडे होने की कोटि का अनुमान लगाया जाता है। तापमान का एक बेहद खास गुण है होता है कि यह ऊष्मा अधिक तापमान से कम तापमान की ओर बहती है। चलिए अब इस बात को एक उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए यदि कोई लोहे का रॉड आप एक सिरे पर अपने हाथ से पकड़ कर दूसरे सिरे को गर्म करते हैं। तो कुछ देर बाद आप यह महसूस करते हैं कि जिस ओर आपने रॉड को पकड़ा है उस ओर आपको गर्माहट महसूस होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके हाथ की तरफ के सिरे का तापमान कम होता है और रॉड जिस तरफ से गर्म हो रही है वहां का तापमान अधिक होता है। अतः यह ऊष्मा अधिक तापमान से कम तापमान की ओर बहने लगती है।

ताप को मापने के लिए कौन से पैमाने होते हैं?

तापमान को मापने के लिए समय-समय पर विभिन्न वैज्ञानिकों ने अपने-अपने पैमाने दिए। इन सभी पैमानों को आज हम अपने आर्टिकल ताप किसे कहते हैं में विस्तार से आपको बताने जा रहे हैं। ताप को मापने के विभिन्न पैमाने निम्नलिखित हैं-

सेल्सियस पैमाना

इस पैमाने को सेंटीग्रेड पैमाना भी कहा जाता है। सन 1742 में स्वीडिश के एक वैज्ञानिक एंडर्स सेल्सियस ने इस पैमाने का आविष्कार किया था। इसे °C से व्यक्त करते हैं। इसमें जल का फ्रीजिंग प्वाइंट जीरो डिग्री सेंटीग्रेड और बोलिंग प्वाइंट 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर होता है। इस पैमाने में कुल 100 divisions अर्थात खाने होते हैं। प्रत्येक खाना 1 डिग्री सेंटीग्रेड मान के बराबर होता है।

फारेनहाइट पैमाना

ताप को मापने का यह दूसरा पैमाना है जिसका आविष्कार सन 1724 में वैज्ञानिक डेनियल गैब्रियल फॉरेनहाइट ने किया था। इसे ⁰F से व्यक्त करते हैं। यह पैमाना कुल 180 भागों में विभाजित होता है। 32 डिग्री फारेनहाइट पर जल हिमांक बिंदु होता है। और 212 डिग्री फारेनहाइट पर जल का क्वथनांक बिंदु होता है।  फॉरेनहाइट को सेल्सियस पैमाने में बदलने का सूत्र निम्न प्रकार है :

 °F (Fahrenheit) = (9/5 × °C (Celsius)) + 32

 केल्विन पैमाना

इस पैमाने को तापमान मापने के लिए SI मात्रक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसे K से व्यक्त करते हैं। इसे Standard International unit of thermodynamic temperature कहा जाता है। इस पैमाने में जल का फ्रीजिंग प्वाइंट 273K होता है। और जल का क्वथनांक अर्थात boiling point 373K होता है। केल्विन पैमाने को सेल्सियस पैमाने में बदलने के लिए केल्विन के मान में से 273 घटा देते हैं। तब जो मान प्राप्त होता है वह डिग्री सेल्सियस पैमाने का मान होता है।

रोमर पैमाना

इस पैमाने में जल का हिमांक बिंदु जीरो डिग्री रोमर पर होता है। एवं जल का क्वथनांक बिंदु 80 डिग्री रोमर पर होता है। अर्थात यह पैमाना कुल 80 भागों में विभाजित होता है। इस पैमाने को वैज्ञानिक रेने-एंटोनी फेरचॉल्ट डी रेउमुर ने 1730 में बनाया था।

फिटकरी का सूत्र क्या है?

तापमापी से आप क्या समझते हैं?

दोस्तों यदि आपके मन में भी अब यह प्रश्न उठ रहा होगा कि तापमापी किसे कहते हैं तो आपने एक शब्द थर्मामीटर जरूर सुना होगा इसे हिंदी में तापमापी कहा जाता है। यह एक ऐसा यंत्र होता है जिसका प्रयोग किसी वस्तु के तापमान को ज्ञात करने में किया जाता है। यह थर्मामीटर उपरोक्त आर्टिकल ताप किसे कहते हैं में बताए गए ताप मापने के पैमाने पर आधारित होता है। अर्थात यह सेल्सियस थर्मामीटर भी हो सकता है, केल्विन और फारेनहाइट थर्मामीटर भी हो सकता है।

जो तापमापी इलेक्ट्रॉनिक (Electronic) नहीं होते हैं उनमें एक विशेष प्रकार का पदार्थ भरा जाता है जोत आप को मापने में सहायता करता है। जैसे की मर्करी (पारा)। 

विभिन्न Temperature Scales में संबंध बताइए

चलिए अब आर्टिकल ताप किसे कहते हैं (Taap Kise Kahte Hain) में हम आगे आपको बताएंगे की ताप के विभिन्न मात्रको के संबंध का सूत्र क्या होता है।

निम्न दिए गए चित्र के माध्यम से हमने आपको विभिन्न टेंपरेचर स्केल में संबंध बताने का प्रयास किया है –

टेंपरेचर स्केल में संबंध

निष्कर्ष 

मित्रों आज के इस महत्वपूर्ण लेख ताप किसे कहते हैं (Taap Kya Hai) में हमने बहुत नई नई जानकारियों को आपके साथ साझा किया। इनमें कुछ प्रमुख जानकारियां जैसे कि तापमान किसे कहते हैं, ताप के प्रकार ताप क्या है आदि शामिल थे।इसके अलावा हमने आपको विभिन्न प्रकार के ताप पैमानों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन पैमानों में आपस में क्या संबंध होता है इनके भी सूत्र आपको अपने इस लेख में बताए। किसी प्रश्न अथवा सुझाव के लिए आप हमसे कमेंट सेक्शन के माध्यम से कुछ भी पूछ सकते हैं।

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *