आधुनिक आवर्त सारणी क्या है? इसके नियम, समूह, विशेषताएं और खोज

आधुनिक आवर्त सारणी
4.4/5 - (9 votes)

रसायन शास्त्रियों ने खोजे गए तत्वों को व्यवस्थित क्रम में रखने के लिए कई अथक प्रयास किये है। नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है एक बार फिर से हमारे केमिस्ट्री हिंदी के इस वेबसाइट को। आज हम आपको आधुनिक आवर्त सारणी के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस आवर्त सारणी में तत्वों के परमाणु क्रमांक की भर्ती हुए क्रम में सूचीबद्ध किया गया है। इसे ही Periodic Table (Hindi) कहते हैं। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको आधुनिक आवर्त सारणी हिंदी में अच्छे से समझाने का प्रयास करेंगे। कोई भी PDF Download करने के लिए इस साईट पर जाएँ।

आज हम आपको बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जैसे कि Aadhunik Avart Sarni क्या है? इस आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं क्या है? आधुनिक या वर्तमान आवर्त सारणी के गुणों की व्याख्या कीजिए। आवर्त सारणी से होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए आदि। इन प्रश्नों को आप ध्यान से पढ़े ताकि परीक्षा में यदि यह प्रश्न पूछे जाएं तो इनका उत्तर भली-भांति अच्छी प्रकार से कर पाए। आप यहां से आधुनिक आवर्त सारणी PDF Download कर सकते हैं।

मेंडलीफ की आवर्त सारणी

आधुनिक आवर्त सारणी क्या है?

यह एक ऐसी सारणी है जिसमें तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। आधुनिक आवर्त सारणी का नियम यह है कि किसी तत्व की विशेषताएं उसके परमाणु क्रमांक की आवर्ती फलन होती हैं। इसी नियम को आधार मानकर यह आवर्त सारणी तैयार की गई है। अब आपके मन में आता होगा कि आधुनिक आवर्त सारणी की खोज किसने की तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की इसकी खोज वैज्ञानिक हेनरी मोसले को इस modern आवर्त सारणी का जनक माना जाता है।

इस सारणी के नियम अनुसार यह पाया गया कि यदि तत्वों के परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में एक व्यवस्थित तरीके से सारणी बद्ध किया जाए तो एक निश्चित समय अंतराल के बाद पिछले तत्व के गुणों को प्रदर्शित करने वाले तत्व आता है। यही बात तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर भी लागू होती है। इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में समानता होने के कारण रसायनिक गुण भी लगभग समान हो जाते हैं।

डाउनलोड आधुनिक आवर्त सारणी

आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं

चलिए अब हम आपको इसकी विशेषताएं बताने जा रहे हैं जो की परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होती है एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। आवर्त सारणी के गुण कितने प्रकार है –

  • सर्वप्रथम इस Periodic table का गुण यह है कि इसको परमाणु क्रमांक के आधार पर बनाया गया है। परमाणु क्रमांक तत्वों का सबसे मौलिक गुण है। परमाणु क्रमांक के आधार पर ही तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निश्चित किया जाता है। किसी तत्व में परमाणु क्रमांक उस परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को व्यक्त करता है।
  • मॉडर्न आवर्त सारणी में तत्वों को 4 blocks में बांट दिया गया है। यह ब्लॉक s ब्लॉक, p ब्लॉक, d ब्लॉक तथा f ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक के तत्वों को एक विशेष नाम दिया गया है।
  • इस आवर्त सारणी को दीर्घाकार आवर्त सारणी भी कहा जाता है। आप सोच रहे होंगे कि आधुनिक आवर्त सारणी में कितने समूह होते हैं, इसमें अट्ठारह group (समूह) अर्थात वर्ग और 7 आवर्त जिन्हें पीरियड कहा जाता है, होते हैं।
    आवर्त सारणी में तत्वों के गुणों के आवर्ती फलन होने का कारण स्पष्ट ता समझाया गया है जो कि तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से जुड़ा है। यहां कहने का आशय यह है कि तत्वों के गुण मिस्टर समय अंतराल पर दोहराए जाते हैं क्योंकि उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक विन्यास भी निश्चित समय अंतराल पर दोहराए जाते हैं।
  • किसी एक समूह के सभी तत्व सामान को प्रदर्शित करते हैं जबकि अलग-अलग समूह के तत्व अलग-अलग प्रकार के गुण प्रदर्शित करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (electronic Cnfiguration) वाले तत्व को एक समूह के अंदर रखा गया है, जिससे कि वह समान गुण को प्रदर्शित करते हैं।
  • आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को एक बहुत अच्छे तरीके से व्यवस्थित किया गया है। इनमें कोई भी अनिश्चितता देखने को नहीं मिलती है।

हाइड्रोजन का सूत्र क्या है?

आधुनिक आवर्त सारणी से होने वाले लाभ

अभी तक हमने आवर्त सारणी के गुणों के बारे में जाना था अब हमें इससे होने वाले लाभ की व्याख्या करेंगे। आवर्त सारणी (Periodic table) के लाभ निम्न प्रकार है –

आधुनिक आवर्त सारणी हिंदी में

  • आवर्त सारणी के सहायता से स्कूलों और विद्यालयों में तत्वों के वर्गीकरण और उनके गुणों व विशेषताएं जानने में बहुत सहायता मिलती है।
  • लैंथेनाइड और एक्टिनाइड तत्वों को आवर्त सारणी में नीचे स्थान दिया गया है क्योंकि इनके गुण अन्य तत्वों की अपेक्षा अलग अलग है, जिसे हम इनके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।
  • आवर्त सारणी के कारण ही रसायन विज्ञान में तत्वों का अध्ययन आसान हो गया है और उन्हें याद रखना भी काफी आसान प्रतीत होता है। aadhunik avart sarni में बने हुए वर्गों में तत्वों को रखा गया है प्रत्येक वर्ग कुछ विशेष प्रकार के गुणों को रखता है। जिससे कि उस वर्ग में रखे लगभग सभी तत्व वही गुण प्रदर्शित करते हैं।
  • यदि आपको आवर्त सारणी में कैसे तत्व की स्थिति ज्ञात है तो आप उसके द्वारा बनाया जाने वाले यौगिको की कल्पना आसानी से कर सकते हैं। आइए इसे एक उदहारण से समझते हैं मान लीजिए कोई तत्व आवर्त सारणी तालिका के बाई ओर रखा गया है तो हमें यह स्पष्ट हो जाता है कि यह अवश्य धातु (Metal) होगा अतः यह केवल आयनिक यौगिक (Ionic Compound) बनाएगा। यदि यह तत्व दाई ओर रखा होगा तो यह अधातु होगा और यह आयनिक और उप सहसंयोजक योगिक दोनों प्रकार के बनाएगा।

आधुनिक आवर्त सारणी फोटो

हमारी इस लेख के माध्यम से आप वर्तमान आवर्त सारणी की फोटो नीचे से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको इसके प्रारूप के बारे में जानकारी हो जाएगी और आपको तत्वों को याद रखने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Periodic table hindi

निष्कर्ष

मित्रों आज हमने आधुनिक आवर्त साड़ी के बारे में बहुत विस्तार से चर्चा की और उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अपने Modern Periodic Table से जुड़े बहुत सारे प्रश्नों के बारे में जाना जैसे की आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं, आधुनिक आवर्त सारणी में कितने समूह होते हैं, मॉडर्न आवर्त सारणी की खोज किसने की। आप यह लेख अपने दोस्तों में भी शेयर कर सकते हैं जैसे कि उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *