आईयूपीएसी क्या है? आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है?

आईयूपीएसी क्या है
3.7/5 - (4 votes)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आईयूपीएसी क्या है? या आईयूपीएसी किसे कहते हैं? आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको आईयूपीएसी का नामकरण किस तरह से किया जाता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। इसलिए इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। आईयूपीएसी क्या है? इसके बारे में जानने के लिए इस टॉपिक को अंत तक जरूर पढ़े।

इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको केमिस्ट्री के जनक कौन हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। यदि आपने अभी तक अभी तक इस महत्वपूर्ण टॉपिक को नहीं पढ़ा है। तो आप हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आईयूपीएसी क्या है? आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। इसके साथ साथ हम आपको आईयूपीएसी का नामकरण किस तरह से किया जाता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। आईयूपीएसी से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि यह आर्टिकल आपको अच्छे से समझ आ सके।

संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?

आईयूपीएसी किसे कहते हैं? (आईयूपीएसी क्या है?)

आई.यू.पी.ए.सी. नामकरण एक ऐसी प्रणाली है जिसके द्वारा रसायनों का नाम रखा जाता है। जिससे साथ ही साथ रासायन शास्त्र की व्याख्या करने में भी मदद मिलती है। कार्बनिक रसायन में कार्बन रसायन की संख्या बहुत अधिक है। सभी कार्बनिक यौगिकों का अलग अलग नाम देना तथा उन सभी कार्बनिक यौगिको की पहचान करना एक बड़ी समस्या थी। इस समस्या को दूर करने के लिए जो पद्धति प्रस्तुत की गयी उसे आई.यू.पी.ए.सी (IUPAC) पद्धति के नाम से जाना जाता है। इसका उद्देश्य कार्बनिक योगिको के नामकरण तथा संचार को मदद करना है। इस पद्धति का पूरा नाम क्या है? इसके बारे में हम नीचे के लेख में बताएँगे। तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं  IUPAC पद्धति का पूरा नाम क्या है?

आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है?

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको आईयूपीएसी क्या है? या आईयूपीएसी किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। अब हम आपको आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या होता है इसके बारे में बताते हैं। यदि आप केमिस्ट्री के छात्र हैं तो आपने आईयूपीएसी (IUPAC) नाम के बारे में तो सुना ही होगा। क्या आप आईयूपीएसी (IUPAC) का पूरा नाम क्या होता है? इसके बारे में जानते हैं? यदि आपको आईयूपीएसी (IUPAC) का पूरा नाम नहीं पता है तो अब आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि इस लेख में हम आईयूपीएसी (IUPAC) के पूरे नाम के बारे में बताने वाले हैं। तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं की आईयूपीएसी (IUPAC) का पूरा नाम क्या होता है? आईयूपीएसी (IUPAC) का पूरा नाम  International Union of Pure and Applied Chemistry होता है। हिंदी में इसका पूरा नाम अंतरराष्ट्रीय शुद्ध का संघ व अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान होता है।

आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है

आईयूपीएसी नाम पद्धति

आपको ऊपर के लेख में हमने आईयूपीएसी क्या है? या आईयूपीएसी किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ ही हमने आपको आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या होता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। अब हम आपको आईयूपीएसी (IUPAC) नाम पद्धति के बारे में बताते हैं। कार्बनिक रसायन में लाखो कार्बनिक यौगिक आते हैं। इन कार्बनिक यौगिकों की पहचान करने के लिए सुवस्थित प्रकार की एक विधि को विकसित किया गया जिसे आईयूपीएसी (IUPAC) नाम पद्धति के नाम से जाना जाता है। इस पद्धति में किसी भी यौगिक का नाम उसकी संरचना के आधार पर रखा जाता है। अतः किसी योगिक का नाम उसकी संरचना को प्रदर्शित करता है। विभिन्न कार्बनिक यौगिकों का नाम रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियमो का पालन करना होता है जो निम्नलिखित हैं।

आईयूपीएसी (IUPAC) नामकरण के नियम

आईयूपीएसी (IUPAC) नामकरण के नियम निम्नलिखित हैं।

  1. सर्वप्रथम जिस कार्बनिक यौगिक का नाम लिखना होता है। उसमे उपस्थित कार्बन परमाणु की सबसे लम्बी श्रंखला को चुनते हैं।
  2. उसके बाद श्रंखला में उपस्थित कार्बन परमाणुओं को गिन लेते हैं। जिससे उसमे उपस्थित सांगत एल्केन का पता लगता है। कार्बन परमाणुओं का अंकन उस तरफ से किया जाता है जिधर से क्रियात्मक समूह पहले पढ़े। जैसा निम्न चित्र में दिखाया गया है।कार्बनिक यौगिक iupac
  3. IUPAC नाम बनाते समय जब दो या दो से अधिक प्रतिस्थायी समूह होते हैं तब IUPAC नाम लिखने पर उनके बीच कौमा ( , ) लगा देते हैं। तथा प्रतिस्थायी की संख्या के आधार पर डाई, ट्राई, टेट्रा, पेंटा तथा हेक्सा प्रयोग किया जाता है। जैसे निम्न चित्र में दिखाया गया है। इसका IUPAC नाम 2,4-डाईमेथिलपेंटेन है।

IUPAC

4.  IUPAC नाम बनाते समय यदि दो प्रतिस्थायी समूह की स्थितियाँ तुल्य होती हैं तब अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार कम अंक पहले आने वाले समूह को दिया जाता है। जैसे- एथिल और मेथिल दो प्रतिस्थायी हैं इनमे अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से एथिल मेथिल से पहले आता है। अतः इस प्रकार निम्न चित्र का IUPAC नाम 3-एथिल-6-मेथिल हेप्टेन सही होगा। जबकि 5-एथिल-2-मेथिल हेप्टेन गलत होगा।

IUPAC-नामकरण

5. IUPAC नाम बनाने के लिए हमें सर्वप्रथम कार्बन की संख्या के आधार पर एल्केन के नाम पता होना चाहिए। जो निम्न प्रकार हैं।

सूत्र  कार्बन की संख्या  एल्केन का नाम 
CH4 1 मेथेन
C2H6 2 एथेन
C3H8 3 प्रोपेन
C4H10 4 ब्यूटेन
C5H12 5 पेंटेन
C6H14 6 हेक्सेन
C7H16 7 हेप्टेन
C8H18 8 ऑक्टेन

क्रियात्मक समूह

IUPAC के किसी कार्बनिक यौगिक के अणु में उपस्थित ऐसा परमाणु समूह जो उन कार्बनिक यौगिको की क्रियाओं को मुख्य रूप से निर्धारित करता है उसे क्रियात्मक समूह कहते हैं। या किसी कार्बनिक यौगिक में उपस्थित वह समूह जो उसके रासायनिक गुणों का निर्धारण करता है। क्रियात्मक समूह कहलाता है। कुछ क्रियात्मक समूह निम्न प्रकार हैं।

क्रियात्मक समूह संरचना श्रेणी पूर्वलग्न  श्रेणी अनुलग्न IUPAC उदाहरण
एल्केन ऐन एथेन C2H6
एल्कीन >C=C< ईन एथीन C2H4
एल्काइन —C≡C— आइन एथाइन C2H2
एल्कोहॉल —OH हाइड्रोक्सी —ऑल एथेनॉल C2H5OH
एल्डिहाइड —CHO फार्मिक —एल एथेनेल C2H5CHO
कीटोन —CO ऑक्सो —ओन प्रोपेनोनCH3COCH3
कर्बोक्सिलिक अम्ल —COOH कर्बोक्सी —ओइक अम्ल एथेनोइक अम्ल CH3COOH
ऐमीन —NH2 एमीन एथेनेमीन C2H5NH2

फिनोल क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको आईयूपीएसी क्या है? या आईयूपीएसी किसे कहते हैं? आईयूपीएसी का पूरा नाम क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हम आपको आईयूपीएसी का नामकरण किस तरह से किया जाता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं। केमिस्ट्री से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *