रासायनिक उर्वरक क्या है? परिभाषा, प्रकार, लाभ और हानि

रासायनिक उर्वरक क्या है
3/5 - (9 votes)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रासायनिक उर्वरक क्या है? रासायनिक उर्वरक की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको रासायनिक उर्वरक कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक उर्वरक के लाभ क्या क्या होते हैं तथा रासायनिक उर्वरक की हानि कौन कौन सी होती हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। इसलिए इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जो एक जो एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। यदि आपने अभी तक इस आर्टिकल को नहीं पढ़ा है तो आप हमा  री हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रासायनिक उर्वरक किसे कहते हैं? रासायनिक उर्वरक की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। इसके साथ साथ हम आपको रासायनिक उर्वरक कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक उर्वरक के लाभ क्या क्या होते हैं तथा रासायनिक उर्वरक की हानि कौन कौन सी होती हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं।

रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं?

रासायनिक उर्वरक की परिभाषा

लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण बढ़ रही पोषण की मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न फसलों का उत्पादन करना एक चुनौती है। इसका सामना कम विकशित देशों और विकासशील देशो को करना पढ़ रहा है। पोषण की इस बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए आज के समय में उर्वरक की एक अहम भूमिका है। पौधों की बृद्धि तथा अधिक उत्पादन के लिए पोटेशियम, नाइट्रोजन, फोस्फोरस आदि तत्वो की आवश्यकता होती है। पौधे इन सभी तत्वों को भूमि से ग्रहण करते हैं। जब भूमि में इन तत्वो की कमी हो जाती है तब कृत्रिम रूप से बनाये गए यौगिको को भूमि में मिलकर इन तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। कृत्रिम रूप से जो यौगिक बनाए जाते हैं। उन्हें उर्वरक कहते हैं।

उर्वरक पौधो के उत्पादन के लिए जो आवश्यक तत्व होते हैं उन तत्वों की आवश्यक पूर्ती तत्काल करने के साधन होते हैं लेकिन उर्वरक के प्रयोग के कुछ हानिकारक प्रभाव भी होते हैं। ये लम्बे समय तक मिट्टी में बने नहीं रहते हैं। जब सिंचाई की जाती है तब सिंचाई के साथ ये रासायन जमीन के नीचे पहुंचकर जलस्तर को दूषित करते हैं। मिट्टी के नीचे स्थित जीवाणुओं और छोटे छोटे जीवों के लिए भी ये घातक साबित होते हैं। उर्वरक को अगर हम सरल भाषा में समझे तो कृत्रिम रूप से रासायनिक पदार्थों से जो खाद तैयार की जाती है उसे ही रासायनिक उर्वरक कहते हैं।

रासायनिक उर्वरक की परिभाषा

रासायनिक उर्वरक के प्रकार

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको रासायनिक उर्वरक क्या है? रासायनिक उर्वरक की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। अब हम आपको रासायनिक उर्वरक के प्रकार के बारे में विस्तार के साथ बताते हैं। रासायनिक उर्वरक निम्न प्रकार हैं।

यूरिया

यूरिया को पहचानने की विधि निम्नलिखित है।

  • ये सफेद चमकदार, लगभग समान आकार के गोल दाने होते हैं।
  • ये पानी में पूरी तरह से घुल जाते हैं तथा इसके घोल को छूने पर शीतल अनुभूति होती है।
  • ये गर्म तवे पर रखने से पिघल जाता है। और आंच तेज करने पर कोई अवशेष नहीं बचता है।
  • यूरिया रासायनिक उर्वरक का सबसे जाना माना और लोकप्रिय उर्वरक होता है। यह पानी में घुलनशील एक कार्बनिक रसायन होता है।

सुपर फास्फेट

सुपर फास्फेट को पहचानने की विधि निम्नलिखित है।

  • ये चूर्ण के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है यह भूरा कला बादामी रंग से युक्त तथा नाखोनो से आसानी के साथ न टूटने वाला उर्वरक होता है।

पोटाश खाद

पोटाश खाद को पहचानने की विधि निम्नलिखित है।

  • ये कण नमी में आपस में चिपके रहते हैं।
  • ये सफेद कण के आकार का लाल मिर्च तथा पिसे नमक जैसा मिश्रण होता है।
  • इसको पानी में घोलने पर इसका जो लाल रंग का भाग होता है वो ऊपर तैरता है।

डाई अमोनियम फास्फेट

डाई अमोनियम फास्फेट पहचानने की विधि निम्नलिखित है।

  • जब डी. ए. पी. के के कुछ दानो को लेकर उसको जिस तरह से तम्बाकू को मलते हैं उसी तरह से मलने पर उसमे से तीक्षण गंध निकलती है।
  • इसके दानो को तवे पर गर्म करने पर दाने इसके फूल जाते हैं।

रासायनिक उर्वरक के लाभ

रासायनिक उर्वरक के लाभ निम्नलिखित हैं।

  1. रासायनिक उर्वरक पौधो की जड़ो के विकास में मदद करते हैं। तथा फूल और फलों की संख्या को बढ़ाते हैं।
  2. रसायनिक उर्वरक के संतुलित उपयोग से इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।
  3. रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से उच्च गुणवत्ता वाली फसल की उपज होती है।
  4. रासायनिक उर्वरक के उचित समय पर प्रयोग से पेड़ पौधों की वृद्धि होती है।
  5. रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से पौधो में पोषक तत्वो की कमी की पूर्ती होती है।

रासायनिक उर्वरक की हानि

रासायनिक उर्वरक की हानि निम्नलिखित हैं।

  1. रासायनिक उर्वरक लम्बे समय तक जमीन की सतह पर नहीं रहते हैं।
  2. ये उर्वरक सिंचाई के बाद सिंचाई के जल के साथ मिलकर जमीन के नीचे चले जाते हैं। जिस कारण पौधो को पोषण तत्व नहीं मिल पाते हैं।
  3. ये उर्वरक मृदा में उपस्थित जीवाणुओं और सूक्ष्म जीवो के लिए बहुत ही घातक होते हैं।
  4. इन उर्वरक के अधिक इस्तेमाल से मिट्टी में हानिकारक रसायनों के मात्रा बड़ने लगती है।

रासायनिक उर्वरक की हानि

रासायनिक उर्वरक के नाम

प्रमुख रासायनिक उर्वरक के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. यूरिया
  2. डाई अमोनियम फास्फेट
  3. सुपर फास्फेट
  4. जिंक सल्फेट
  5. पोटाश खाद

यूरिया का सूत्र

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको रासायनिक उर्वरक क्या है? रासायनिक उर्वरक की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हमने आपको रासायनिक उर्वरक कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक उर्वरक के लाभ क्या क्या होते हैं तथा रासायनिक उर्वरक की हानि कौन कौन सी होती हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी वेबसाइट पर देते रहते हैं। केमिस्ट्री के अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *