यूरिया का सूत्र क्या है इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?

यूरिया का सूत्र
5/5 - (1 vote)

हेलो नमस्कार साथियों आपका बहुत स्वागत है हमारी हिंदी केमिस्ट्री वेबसाइट पर आज हम आपको यूरिया का सूत्र बताएंगे। इससे पहले के आर्टिकल में हमने आपको ब्लीचिंग पाउडर के बारे में जानकारी दी थी। यह एक कार्बनिक पदार्थ होता है। इसको खाद के रूप में खेतों में प्रयोग किया जाता है तो किसान भाई भी इसके बारे में थोड़ी जानकारी रखते हैं और रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों को यूरिया के बारे में बहुत कुछ पता होता है। परंतु यदि आपको उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है निराश मत होइए हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको यूरिया के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

चलिए अब उन प्रश्नों की एक झलक देख लेते हैं जिन्हे हम आज अपने इस लेख में बताएंगे। प्रश्न इस प्रकार हैं की यूरिया का सूत्र क्या होता है, Urea Ka Rasayanik Sutra, Urea Ka Sutra Kya Hota Hai, यूरिया का उपयोग बताइए, यूरिया का फार्मूला क्या होता है, यूरिया के नुकसान क्या क्या हैं, यूरिया का अणुभार कितना होता है, यूरिया की खोज कैसे हुई, यूरिया की खोज किसने की? आदि। जब आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पड़ेंगे तभी आप इसे अच्छे से समझ पायेंगे।

ब्लीचिंग पाउडर का सूत्र क्या है?

यूरिया क्या है? (Urea Kya Hai)

यूरिया एक रासायनिक पदार्थ है। यूरिया का सूत्र NH2CONH2 होता है। अगर हम इसके आईयूपीएसी (IUPAC) नाम के बारे में बात करें तो इसका नाम डाई-एमिनो मेथानामीन होता है। यूरिया का अणु भार 60 होता है।

रसायन विज्ञान की एक शाखा जिसे कार्बनिक रसायन कहा जाता है, में यूरिया को कार्बेमाइड के नाम से भी जाना जाता है। यूरिया का कोई रंग नहीं होता है अर्थात यह रंगहीन पदार्थ होता है। इसमें कोई विशेष प्रकार की गंध भी नहीं आती है जिससे हमें यह पता लगता है कि यूरिया एक गंध हीन पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है तथा पानी में आसानी से घुल जाता है। Urea का गलनांक 132.7° C या 271° F होता है। स्तनधारियों तथा मछलियों के शरीर में प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से अमोनिया का उत्पादन होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होती है। हमारे शरीर का यकृत (liver) इस हानिकारक अमोनिया को यूरिया में बदल देता है, जो बाद में पेशाब के रास्ते बाहर हो जाती है।

यूरिया का सूत्र

यूरिया की खोज कैसे हुई?

यूरिया की खोज सबसे पहले एक फ्रेंच वैज्ञानिक हेलरी राउले ने मूत्र में की थी। परंतु यह एक कार्बनिक पदार्थ था उस समय कार्बनिक पदार्थों को बनाना असंभव माना जाता था। यह माना जाता था कि कार्बनिक पदार्थ केवल जीवो में ही पाए जाते हैं और इन्हें किसी प्रयोगशाला में बनाना संभव नहीं है। परंतु जर्मन वैज्ञानिक व्होलर ने सबसे पहले प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से यूरिया बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्बनिक पदार्थों का निर्माण कृत्रिम रूप से किया जा सकता है। वैज्ञानिक व्हॉलर ने सिल्वर आइसोसायनेट लेकर यूरिया का निर्माण किया था। यह एक अकार्बनिक पदार्थ था। पहली बार इन्होंने अकार्बनिक पदार्थ से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण किया था।

AgNCO (सिल्वर आइसोसाइनेट) + NH4Cl → (NH2)2CO (यूरिया) + AgCl

Urea का निर्माण कैसे होता है?

एक बड़े पैमाने पर इसका निर्माण करने के लिए liquid अमोनिया के साथ द्रवीय कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। भारत समेत कई अन्य बड़े देश में यूरिया का निर्माण एक बड़े पैमाने पर करते हैं।

यूरिया का उर्वरक के रूप में इस्तेमाल (Urea as a Fertilizer)

यह जहरीला पदार्थ अर्थात यूरिया खेतों में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें नाइट्रोजन अच्छी मात्रा में होता है जो खेत की भूमि को उपजाऊ बनाने में सहायक होता है। मिट्टी में जा कर यह यूरिया धीरे-धीरे अमोनिया में परिवर्तित होने लगती है और पौधे इस अमोनिया को अपनी मेटाबॉलिज्म के द्वारा अपने विभिन्न प्रकार की क्रियाओं में प्रयोग करते हैं, और पेड़ पौधे स्वस्थ रहते हैं।

यूरिया का सूत्र

यूरिया का उपयोग (Uses of Urea)

इसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया है। हम अपने इस लेख Urea Ka Sutra Kya Hota Hai के माध्यम से अब आपको इसके फायदे और उपयोग बताने जा रहे हैं।

  • खेतों में अच्छी फसल के उत्पादन के लिए यूरिया का छिड़काव मिट्टी में किया जाता है।
  • प्रयोगशाला में कई अन्य प्रकार के यौगिकों के निर्माण के लिए इसका प्रयोग अभी कारक के रूप में किया जाता है।
  • विभिन्न प्रकार की अशुद्धियों जैसे कि नींद की गोलियां आदि बनाने के लिए भी यूरिया का इस्तेमाल सूक्ष्म मात्रा में किया जाता है।
  • कई प्रकार के बहुलक प्लास्टिक जैसे कि यूरिया फॉर्मलडिहाइड रेजिन आदि बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।

प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या है?

यूरिया के नुकसान (Disadvantages of Urea)

अब हम अपने इस लेख यूरिया के सूत्र के माध्यम से आपको यूरिया से होने वाले नुकसानो के बारे में बताएंगे जिससे कि आप इससे होने वाले प्रभावों को सही ढंग से समझ पाए। खेतों में यूरिया खाद का अधिक इस्तेमाल करने से खेत की मिट्टी अपनी उर्वरक क्षमता खो देती है, और फसल की पैदावार में कमी आती है। फिर एक समय ऐसा आता है की खेत बंजर होने लगते हैं। अधिक यूरिया की उपस्तिथि में पैदा हुई फसलों का जब हमारे भोजन के रूप में प्रयोग होता है तो यह फिर हमारे शरीर के लिए भी हानिकारक सिद्ध होने लगती है। और इसके पश्चात बिमारिया भी होने लगती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व उत्तर (Some Frequently Asked Questions)

प्रश्न – Urea का अणु भार कितना होता है?
उत्तर – इसका अणुभार 60 होता है।

प्रश्न – यूरिया का फार्मूला क्या होता है?
उत्तर – Urea Ka Formula NH2CONH2 होता है।

प्रश्न – यूरिया का निर्माण सर्वप्रथम किसने किया था?
उत्तर – इस कार्बनिक पदार्थ का निर्माण सबसे पहले वैज्ञानिक व्होलर ने किया था।

प्रश्न – Urea का गलनांक कितना होता है?
उत्तर – इसका गलनांक 132.7° C या 271° F होता है।

निष्कर्ष

आज हमने अपने इस लेख यूरिया का सूत्र में एक महत्वपूर्ण पदार्थ जिसे कि यूरिया कहा जाता है के बारे में विस्तार से जाना। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों जैसे की यूरिया का सूत्र क्या है, यूरिया का सूत्र क्या होता है, इसके उपयोग और नुकसान तथा निर्माण के बारे में भी जाना। यदि इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न शेष रह गया हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं। अब मिलते हैं एक नए लेख के साथ, तब तक के लिए नमस्कार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *