रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं इसके उपयोग, समीकरण, और उदाहरण

रेडॉक्स अभिकक्रिया किसे कहते हैं?
5/5 - (1 vote)

रसायन विज्ञान के एक नए ज्ञानवर्धक आर्टिकल रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं में आपका एक बार फिर से बहुत स्वागत है। रसायन विज्ञान में विभिन्न प्रकार के अभिकारको की विभिन्न प्रकार की अभिक्रिया देखने को मिलती हैं। अभिकारक आपस में अभिक्रिया करके नए नए उत्पादों का निर्माण करते हैं। केमिस्ट्री में अभी क्रियाओं को कई प्रकार से वर्गीकृत किया गया है। आज हम रेडॉक्स अभिक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। रेडॉक्स अभिक्रिया नाम दो अभिक्रियाओं के सम्मिश्रण से बना है। परंतु इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ना है।

आज हम अपने लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं समीकरण दीजिए, रेडॉक्स अभिक्रिया के उदाहरण, रेडॉक्स अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है, रेडॉक्स अभिक्रिया के क्या क्या उपयोग हैं। संयोजन तथा अपघटन अभिक्रिया किसे कहते हैं। विस्थापन तथा अनुपातहीन विघटन अभिक्रिया कौन सी होती हैं। यदि आप इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उत्सुक हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं क्योंकि हमारे इस लेख के अंतर्गत आपको रेडॉक्स अभिक्रिया से संबंधित सभी प्रश्नों का संतुष्टता पूर्वक उत्तर मिल जाएगा।

रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वे सभी अभिक्रियाएं रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती है जिनमें ऑक्सीडेशन तथा रिडक्शन (Reduction) की क्रिया एक साथ होती है। अर्थात जब ऑक्सीडेशन तथा अपचयन एक साथ संपन्न होते हैं तो ऐसी अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती हैं।

कई बार परीक्षा में आपसे यह प्रश्न कर लिया जाता है कि रेडॉक्स अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है, तो दोस्तों रेडॉक्स अभिक्रिया का दूसरा नाम ऑक्सीकरण अपचयन अभिक्रिया होता है। इन अभिक्रिया में आपको देखने को मिलेगा कि इनमे किसी एक पदार्थ का अपचयन होता है तो वहीं किसी दूसरे पदार्थ का ऑक्सीकरण हो रहा होता है। जिस कारण ही इन्हें रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं। आशा करता हूं कि आप को रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं से संबंधित परिभाषा का ज्ञान हो गया होगा।

pH का full form क्या होता है?

रेडॉक्स अभिक्रियाओं के उदाहरण बताइए

चलिए अब आपको रेडॉक्स अभिक्रिया के उदाहरण द्वारा ये समझाते हैं कि रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?

उदाहरण: CuSO4 + Zn → ZnSO4+ Cu

उपरोक्त उदाहरण में हम देखते हैं कि कॉपर सल्फेट विलयन की अभिक्रिया जिंक Zn से कराते हैं तो कॉपर सल्फेट में से Zn, कॉपर को विस्थापित कर देता है और सल्फेट के साथ खुद जुड़ जाता है। कॉपर सल्फेट में कॉपर +2 ऑक्सीकरण अवस्था में है। और जिंक की ऑक्सीकरण अवस्था जीरो है अर्थात यह उदासीन प्रकृति में है। परंतु जब Zn कॉपर सल्फेट से रिएक्शन करता है, तब है +2 की ऑक्सीकरण अवस्था में आ जाता है और जिंक सल्फेट का निर्माण करता है।

वहीं दूसरी ओर कॉपर +2 की ऑक्सीकरण अवस्था से जीरो पर पहुंच जाता है। कॉपर की ऑक्सीकरण संख्या में दो की कमी होती है अर्थात इसका अपचयन हो गया। वहीं दूसरी ओर जिंक की ऑक्सीकरण अवस्था में दो की वृद्धि होती है अर्थात इस का ऑक्सीकरण हो गया। अतः यहां पर एक ही अभिक्रिया में ऑक्सीकरण व अपचयन हो रहा है। इससे यह बात सिद्ध होती है कि यह एक रेडॉक्स अभिक्रिया है।

उदाहरण: Fe2O3 + 3CO → 2Fe + 3CO2

इस उदाहरण में भी ऑक्सीकरण अपचयन की अभिक्रियाएं एक साथ हो रही हैं। फेरिक ऑक्साइड की अभिक्रिया कार्बन मोनोऑक्साइड से जब कराते हैं तो आयरन का अपचयन हो जाता है और कार्बन मोनोऑक्साइड में कार्बन का ऑक्सीकरण हो जाता है। फेरिक ऑक्साइड में आयरन +3 ऑक्सीकरण अवस्था से 0 ऑक्सीकरण अवस्था में पहुंच जाता है और कार्बन मोनोऑक्साइड में कार्बन +2 की ऑक्सीकरण अवस्था से कार्बन डाइऑक्साइड में बदलकर कार्बन +4 की ऑक्सीकरण अवस्था में पहुंच जाता है।

इनके अलावा अन्य बहुत सारी रिडॉक्स अभिक्रियाएं हैं जिनको आप उपरोक्त व्याख्या के आधार पर समझ सकते हैं। अपने आर्टिकल रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं के अगले पड़ाव में हम रेडॉक्स अभिक्रिया के प्रकार जानेंगे, जिनको हमने उदाहरण के साथ समझाया है।

रेडॉक्स अभिक्रिया के प्रकार

हमारे इस आर्टिकल के अंतर्गत रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं और रेडॉक्स अभिक्रिया के उदाहरण जानने के बाद अब हम यह जानेंगे कि रेडॉक्स अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं, साथ ही हम आपको रेडॉक्स अभिक्रिया का सूत्र भी बताएंगे। तो दोस्तों रेडॉक्स अभिक्रिया निम्नलिखित चार प्रकार की होती हैं –

रेडॉक्स अभिक्रिया के प्रकार

संयोजन रिडॉक्स अभिक्रिया

ऐसी अभिक्रिया है जिनमें दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं संयोजन अभिक्रिया कहलाती हैं।

उदाहरण: CaO + H2O → Ca(OH)2

यह सभी क्रिया में कैल्शियम ऑक्साइड और जलने आपस में क्रिया करके कैल्शियम हाइड्रोक्साइड पदार्थ का निर्माण किया है।

अपघटन रेडॉक्स अभिक्रिया

ऐसी अभिक्रिया जिनमें कोई पदार्थ अपघटित होकर अपने अवयवों में टूट जाता है और पदार्थों का निर्माण करता है, अपघटन रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण: 2H2O2 → 2H2O + O2

उपरोक्त अभिक्रिया में हाइड्रोजन पराक्साइड जल और ऑक्सीजन में टूट जाता है।

विस्थापन रेडॉक्स अभिक्रिया

ऐसी अभिक्रियाएं जिन में भाग लेने वाले अभिकारको में प्रबल अभिकारक दूसरे अभिकारक में से किसी दुर्बल धातु को विस्थापित कर देता है, विस्थापन रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती हैं।

उदाहरण: CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu

उपरोक्त अभिक्रिया में कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को Zn के द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है।

अनुपातहीन विघटन रेडॉक्स अभिक्रिया

ऐसी अभिक्रिया जिसमे कोई एक ही योगिक दो पदार्थों का निर्माण करता है। जिसमें से एक पदार्थ उच्च ऑक्सीकरण अवस्था का होता है और दूसरा पदार्थ निम्न ऑक्सीकरण अवस्था का होता है, अनुपात हीन विघटन रेडॉक्स अभिक्रियाएं कहलाती हैं। इन्हे disproportionation reaction भी कहते हैं।

उदाहरण: 4H3PO3 → 3H3PO4 + PH3

उपरोक्त अभिक्रिया में h3po3 विघटित होकर फास्फीन और H3PO4 बनाता है। जिसमे H3PO4 में फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था उच्च +5 है और फास्फीन (Ph3) में फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था +3 है।

रेडॉक्स अभिक्रिया का उपयोग लिखिए

रेडॉक्स अभिक्रिया के उपयोग निम्नलिखित हैं –

  • क्लोरीन और कास्टिक सोडा जैसे रसायनों का निर्माण रेडॉक्स अभिक्रिया के द्वारा होता है।
  • प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया एक रेडॉक्स अभिक्रिया है। जिसमें पेड़ पौधे अपना भोजन बनाते हैं। पौधे वातावरण की CO2 को कार्बोहाइड्रेट में reduce कर देते हैं और पानी का oxidation करके ऑक्सीजन को मुक्त करते हैं।
  • नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण अमोनिया की रेडॉक्स अभिक्रिया से होता है। नाइट्रिक ऑक्साइड, फर्टिलाइजर्स का एक मुख्य घटक है।

TNT Full Form in Hindi – टीएनटी क्या है?

निष्कर्ष

रेडॉक्स से संबंधित आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने जाना कि रेडॉक्स की परिभाषा क्या है?, redox reaction in Hindi, रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?, उदाहरण देकर समझाइए, रेडॉक्स अभिक्रिया का सूत्र आदि। यह कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो कक्षा 10, 11, 12 और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी संख्या में पूछे जाते हैं। रेडॉक्स से संबंधित यदि आपका कोई प्रश्न शेष रह गया हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *