संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं इसके उदाहरण, क्रियाकलाप और सूत्र

संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं
3.9/5 - (19 votes)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? संयोजन अभिक्रिया के उदाहरण क्या क्या होते हैं? संयोजन अभिक्रिया का सूत्र, संयोजन अभिक्रिया के क्रियाकलाप क्या होता है? इसके बारे में बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको संयोजन और वियोजन अभिक्रिया में क्या अंतर होता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है। इसलिए इस टॉपिक को केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जो एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है अगर आपने अभी तक हमारे इस टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो आप हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आजके इस आर्टिकल में हम आपको संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? तथा संयोजन अभिक्रिया के उदाहरण क्या क्या होते हैं? इसके बारे में बताने वाले हैं संयोजन अभिक्रिया से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। ताकि यह टॉपिक आपको अच्छे से समझ आ सके। तो विना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का टॉपिक।

विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?

संयोजन अभिक्रिया क्या है?

जब एक या एक से अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) परस्पर अभिक्रिया करके नए पदार्थ बनाते हैं तो ऐसी रासायनिक अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया कहते हैं। या वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक एकसाथ मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं तो वह अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया कहलाती है। उदाहरण के लिए अभिकारक A और B मिलकर एक नए उत्पाद C का निर्माण करते हैं।

A + B _________> C 

सोडियम और क्लोरीन गैस आपस में संयोग करके सोडियम क्लोराइड का निर्माण करते हैं।

2Na + Cl2 __________> 2NaCl

संयोजन अभिक्रिया क्या है

अन्य उदाहरण

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको संह्योजन अभिक्रिया क्या है इसके बारे में बताया। अब हम आपको संयोजन अभिक्रिया के अन्य उदाहरण के बारे में बताते हैं। संयोजन अभिक्रिया के अन्य उदाहरण निम्नलिखित हैं।

कोयले का दहन, यहाँ कार्बन ऑक्सीजन से क्रिया करके कार्बनडाई ऑक्साइड गैस बनती है।

C + O2 __________> CO2

जल का निर्माण, जल के निर्माण में हाइड्रोजन ऑक्सीजन से क्रिया करके जल का निर्माण करती है।

2H2 + O2 ________> 2H2O

जब हम मैग्नीशियम को जलाते हैं और उसकी क्रिया ऑक्सीजन से होती है तो मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।

2Mg + O2 ________> 2MgO

संयोजन अभिक्रिया का क्रियाकलाप

इससे ऊपर के लिख में हमने आपको संयोजन अभिक्रिया क्या है और संयोजन अभिक्रिया के उदाहरण क्या क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ जाना। अब हम आपको संयोजन अभिक्रिया के क्रियाकलाप के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। संयोजन अभिक्रिया के क्रियाकलाप को हम निम्न प्रकार समझ सकते हैं।

  • एक बर्तन में थोड़ा कैल्सियम तथा बुझा हुआ चूना लीजिए।
  • इसमें धीरे धीरे जल मिलाइए।
  • अब बर्तन को छूकर देखिए।
  • क्या इसके ताप में कोई परिवर्तन हुआ है।

इस अभिक्रिया में कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके बुझे हुए छूने यानि कैल्सियम हाइड्रोक्साइड का निर्माण करके अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है।

CaO + H2____________> Ca(OH)2 + ऊष्मा

इस अभिक्रिया में कैल्शियम ऑक्साइड तथा जल मिलकर एकल उत्पाद, कैल्सियम हाइड्रोक्साइड बनाते हैं। ऐसी अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।

संयोजन अभिक्रिया का क्रियाकलाप

क्या आप जानते हैं? ऊपर दी हुई अभिक्रिया में बुझे हुए चूने का उपयोग दीवारों की पुताई के लिए किया जाता है। कैल्सियम हाइड्रोक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाईऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दीवारों पर कैल्सियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है पुताई  करने के दो या तीन दिन बाद कैल्सियम कार्बोनेट का निर्माण होता है। और इससे दीवारों पर चमक उत्पन्न हो जाती है। संगमरमर का रासायनिक सूत्र भी CaCO3 होता है।

Ca(OH)2 + CO2 _________> CaCO3 + H2O

उपर्युक्त क्रियाकलाप में हमने यह भी देखा कि इसमें अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न हुई, अभिक्रिया मिश्रण गर्म हो जाता है। जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ ऊष्मा भी उत्त्पन्न होती है उन्हें ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया  कहते हैं।

संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया में अंतर

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? तथा संयोजन अभिक्रिया के उदाहरण क्या क्या होते हैं? व संयोजन अभिक्रिया का क्रियाकलाप क्या होता है इसके बारे में बताया है। अब हम आपको संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया में क्या अंतर होता है? इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया में निम्नलिखित अंतर होता है।

संयोजन अभिक्रिया

जब एक या एक से अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) परस्पर अभिक्रिया करके नए पदार्थ बनाते हैं तो ऐसी रासायनिक अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया कहते हैं। या वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक एकसाथ मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं तो वह अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया कहलाती है। उदाहरण के लिए अभिकारक A और B मिलकर एक नए उत्पाद C का निर्माण करते हैं।

A + B _________> C

वियोजन अभिक्रिया

इन अभिक्रियाओं में एक यौगिक वियोजित होकर दो या दो से अधिक सरल पदार्थ बनाता है। यह अभिक्रिया संयोजन अभिक्रिया के विपरीत अभिक्रिया होती है जोकि विद्युत या उत्प्रेरको के कारण ही संभव हो पाती है। इस अभिक्रिया में एकल अभिकर्मक टूट कर छोटे छोटे उत्पाद प्रदान करता है। उदाहरण के लिए ऊष्मा देने पर कैल्सियम कार्बोनेट का कैल्सियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाईऑक्साइड में वियोजित होना एक प्रमुख वियोजन अभिक्रिया है। कैल्सियम ऑक्साइड को चूना या बिना बुझा हुआ चूना कहते हैं। इसका उपयोग सीमेंट के निर्माण में किया जाता है। ऊष्मा के द्वारा हुई वियोजन अभिक्रिया को उष्मीय वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।

CaCO____ऊष्मा____> CaO + CO2

जिप्सम का रासायनिक सूत्र

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? संयोजन अभिक्रिया के उदाहरण क्या क्या होते हैं? संयोजन अभिक्रिया का क्रियाकलाप क्या होता है? इसके बारे में बताया है। इसके साथ साथ हम आपको संयोजन और वियोजन अभिक्रिया में क्या अंतर होता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है। इसलिए इस टॉपिक को केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार के अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *