जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है इसके उपयोग और बनाने की विधि

जिप्सम का रासायनिक सूत्र
2.5/5 - (4 votes)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट पर। आजके इस आर्टिकल में हम आपको जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या होता है? जिप्सम की बनाने की विधि क्या होती है। जिप्सम क्या होता है जिप्सम कैसे बनता है इसके बारे में बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको जिप्सम के उपयोग कौन कौन से होते हैं? POP किसे कहते हैं इसके बारे में बताएँगे। जिप्सम का रासायनिक सूत्र बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। इस महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में परीक्षाओं में कई बार प्रश्न पूछे जा चुके हैं इसलिए जिप्सम का रासायनिक सूत्र बहुत महत्वपूर्ण है।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसके बारे में विस्तार से बताया। जो एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। अगर आपने अभी तक इस टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो आप हमारी इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जिप्सम क्या होता है? जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या होता है। इसके बारे में विस्तार के साथ बताने बाले हैं। जिप्सम से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि यह टॉपिक आपको अच्छे से समझ आ सके। आइए जानते हैं जिप्सम का रासायनिक सूत्र और जिप्सम क्या होता है।

भारी जल का सूत्र

जिप्सम क्या होता है?

जिप्सम एक रासायनिक यौगिक होता है यह कठोर व ठोस अवस्था में होता है। जिप्सम को प्लास्टर ऑफ़ पेरिस अर्थात कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट से प्राप्त करते हैं। जिप्सम एक बहुत महत्वपूर्ण खनिज होता है जो संगमरमर के छोटे छोटे दानो के समान दिखने में प्रतीत होता है। जिप्सम को हरसोठ के नाम से भी जाना जाता है। कहीं कही इसे नरम सल्फेट के नाम से भी जाना जाता है।  खिलोने को बनाने में या मूर्ती को बनाने में जो पदार्थ मिलाया जाता है वह जिप्सम होता है। जिप्सम एक खनिज होता है जिसे खानों से खुदाई करके निकाला जाता है।

जिप्सम क्या होता है

जिप्सम का सूत्र (जिप्सम का रासायनिक सूत्र)

जिप्सम का रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O होता है। जिप्सम चार तत्वो या एलेमेंट्स से मिलकर बना होता है कैल्शियम, सल्फर, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन। जब प्लास्टर ऑफ़ पेरिस में जल से अभिक्रिया करायी जाती है तो हम रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप जिप्सम जैसा खनिज पदार्थ प्राप्त होता है।

जिप्सम का रासायनिक सूत्र = CaSO4.2H2O

जिप्सम का रासायनिक नाम क्या होता है?

जिप्सम एक ऐसा यौगिक है जिसका उपयोग हमारे दैनिक जीवन में बहुत सी महत्वपूर्ण चीजो का बनाने के लिए किया जाता है। जिप्सम का उपयोग किसानो के दवारा वेहतर फसल उगाने के लिए किया जाता है। जिप्सम खनिज पदार्थो के रूप में फसल को लाभ पहुचाने में मदद करता है। जिससे फसल अच्छी मात्रा में उपजती है। यह एक ऐसा रासायनिक यौगिक होता है जिसमे कैल्शियम सल्फेट के अणु के साथ में जल के अणु होते हैं। इसलिए  इस यौगिक का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट होता है।

जिप्सम को बनाने की विधि

जब प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की जल से अभिक्रिया करायी जाती है तो इस अभिक्रिया के दौरान हमें प्लास्टर ऑफ़ पेरिस मिलता है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से हमें जिप्सम जैसा खनिज पदार्थ प्राप्त होता है।

CaSO4.1/2H2O + 3/2H2O —– CaSO4.2H2O

जिप्सम कहाँ पाया जाता है?

जिप्सम एक ऐसा रासायनिक यौगिक और खनिज होता है जिसका उपयोग हमारे दैनिक जीवन में कभी न कभी कहीं न कहीं होता ही है। इस प्रकार इस खनिज पदार्थ का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिकतर पाया जाता है। हमारे देश में जिप्सम बहुत अधिक मात्रा में पाया जता है। इसलिए इसका प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में बहुत आसानी के साथ कर सकते हैं। भारत के कई राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान, विहार और तमिलनाडु में ये अधिक मात्रा में पाया जाता है। इन क्षेत्रो में जिप्सम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण इन राज्यों में जिप्सम की कमी नहीं होती है।

जिप्सम के भौतिक गुण

जिप्सम के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं।

  • यह एक प्रकार का खनिज होता है जो थोड़ा कोमल होता है जिसे नाखून से खरोचा जा सकता है।
  • जब जिप्सम के द्वारा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का निर्माण किया जा सकता है।

जिप्सम के उपयोग

जिप्सम के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  1. जिप्सम का उपयोग अमोनियम सल्फेट जैसे उर्वरक को बनाने के लिए किया जाता है ।
  2. जिप्सम का उपयोग अग्निशामक पदार्थो को बनाने में भी किया जाता है।
  3. जिप्सम का उपयोग गंदक का अम्ल, रासायनिक खाद्य बनाने में किया जाता है।
  4. इसका उपयोग खनिज के रूप में पोर्सिलीन व कांच बनाने में किया जाता है।
  5. जिप्सम को किसान अपने प्रयोग में लाते हैं यह मिट्टी को उपजाऊ बनाता है जिससे किसानो की फसल अच्छी मात्रा में उपजती है।

जिप्सम के उपयोग

किसानो द्वारा जिप्सम का उपयोग

आज कल किसान जिप्सम का उपयोग बहुत कम मात्रा में करने लग गए हैं क्योंकि किसान अब अपनी फसल को अच्छी तरह से सफलतापूर्वक उपजाने के लिए कैल्शियम, पोटेशियम और नाइट्रोजन का करने लगे हैं। लेकिन कैल्शियम सल्फेट का प्रयोग न करने से मिट्टी की गुवत्ता ख़तम होती चली जा रही है जबकि जिप्सम का उपयोग करने से मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी बनी रहती है। जिस कारण फसल भी अच्छी मात्रा में उपजती है। जिप्सम की कमी ज्यादातर उपक्षणीय भूमि में होती है। जिप्सम अन्य उर्वरको की तरह ही एक महत्वपूर्ण उर्वरक होता है इसका उपयोग मृदा को सुरक्षित रखने के लिए किए जाना चाहिए। मिट्टी में जिप्सम मिलाने से उसमे अलग अलग प्रकार के पोषक तत्वो की बढ़ोत्तरी होती है। जिप्सम का उपयोग मृदा में कैल्शियम और सल्फर के अणुओं को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

नाइट्रिक अम्ल का सूत्र

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जिप्सम किसे कहते हैं या जिप्सम क्या है? जिप्सम का सूत्र और जिप्सम का रासायनिक नाम क्या होता है। जिप्सम को बनाने की विधि क्या होती है? जिप्सम कहाँ पाया जाता है? जिप्सम के भौतिक गुण कौन कौन से होते हैं? इसके बारे में बताया है इसके साथ साथ हमने आपको जिप्सम के उपयोग व किसानो द्वारा जिप्सम के उपयोग के बारे में बताया है। आशा करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी प्रकार की केमिस्ट्री से सम्बंधित जानकारी हम अपनी इस वेबसा इट पर देते रहते हैं इसी प्रकार के नए टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *