सल्फर क्या है, सल्फर के फायदे और नुकसान क्या हैं? Sulphur (गंधक)

सल्फर क्या है
2.3/5 - (3 votes)

दोस्तों एक बार फिर आपके लिए एक जानकारी भरा आर्टिकल सल्फर क्या है लेकर हम आपके सामने उपस्थित हुए हैं। हमने पिछले लेख में नाइट्रोजन से संबंधित बहुत सारी बातें की थी। इस लेख में हम एक नए तत्व सल्फर के बारे में बात करेंगे। सल्फर को गंधक के नाम से भी जाना जाता है। दैनिक जीवन में सल्फर का प्रयोग औषधियों के रूप में कॉस्मेटिक सामान आदि में देखने को मिलता है। रसायन विज्ञान के छात्रों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह प्रत्येक तत्व के बारे में गहनता से अध्ययन करें।

गंधक तत्व जिसे सल्फर के नाम से जाना जाता है रसायन विज्ञान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सल्फर के फायदे और नुकसान तथा सल्फर के गुण से संबंधित कई प्रश्न जैसे की Sulphur Kya Hota Hai? आदि आते हैं। इसके अलावा सल्फर के स्ट्रक्चर (ज्यामिति) से संबंधित भी प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। अतः यह लेख; सल्फर क्या है आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। कृपया करके इसे ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।

नाइट्रोजन किसे कहते हैं?

सल्फर क्या है?

सफर एक बहुत महत्वपूर्ण रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक 16 होता है और इसे S से दर्शाते हैं। सल्फर को अधातुओं की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे गंधक के नाम से भी जानते हैं। सल्फर स्वतंत्र अवस्था में नहीं रहता है यह प्राय एक रासायनिक सूत्र S 8 के रूप में चक्रिय अष्टकोणीय अणु के रूप में रहता है। सामान्य ताप पर है एक चमकदार पीला तथा क्रिस्टलीय ठोस होता है।

भारानुसार यदि बात की जाए तो सल्फर सभी तत्वों में 10 में स्थान पर आता है और पृथ्वी पर सल्फर की मात्रा सभी तत्वों की अपेक्षा पांचवें नंबर पर है। हमारी पृथ्वी पर गंदा का अर्थात सल्फर साधारणता सल्फाइड और सल्फेट के खनिजों के रूप में रहता है।

सल्फर का अणु सूत्र = S8

सल्फर के भौतिक गुण

इसके प्रमुख भौतिक गुण निम्नलिखित हैं –

  • यह क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है जोकि पीले रंग का होता है।
  • सल्फर अनेक प्रकार की अपरूपता प्रदर्शित करता है अर्थात इसके एक से अधिक रूप देखने को मिलते हैं।
  • मानव स्वास्थ्य पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं देखने को मिला है परंतु कुछ जीव-जंतुओं पर यह विषैला साबित हुआ है।
  • सल्फर जल में अविलेय होता है तथा कार्बन डाईसल्फाइड में ही है पूरी तरह से विलेय होता है। इसके अतिरिक्त यह Ether अल्कोहल जैसे कार्बनिक पदार्थों में कम घुलनशील होता है।
  • यह ऊष्मा का एक दुर्बल चालक है तथा विद्युत का पूर्णता कुचालक है।

सल्फर कितने प्रकार के होते हैं?

सल्फर में अनेक अपरूप देखने को मिलते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इन सभी अपन रूपों के भौतिक गुणों में भिन्नता पाई जाती है। चलिए अपने लेख सल्फर क्या है के माध्यम से अब सल्फर के प्रकारों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं-

1. विषम लंबाक्ष सल्फर

यह अपरूप सल्फर का सबसे कॉमन तथा स्थिर अपरूप है अर्थात यह स्थाई होता है। यह पीले रंग का होता है और इस अपरूप को अल्फा सल्फर के नाम से जाना जाता है। अल्फा सल्फर का गलनांक 385.8 केल्विन होता है और इसका विशिष्ट घनत्व 2.06 ग्राम प्रति सेंटीमीटर³ होता है। इस प्रकार का अपरूप जल में अविलय होता है। सामान्यता तापर विषम लंबा सल्फर का अणु सूत्र S8 होता है।

2. एकनातक्ष सल्फर

इस प्रकार के अपररूप की संरचना ऊपर बताए गए विषम लंबाई सल्फर के समान ही पाई जाती है। इस प्रकार के गंधक का गलनांक 393 केल्विन और विशिष्ट घनत्व 1.98 ग्राम प्रति सेंटीमीटर³ होता है। इसे बीटा सल्फर के नाम से भी जाना जाता है। यही जल में अविलय तथा कार्बन डाईसल्फाइड में विलय होता है। इस का रासायनिक सूत्र S8 होता है। बीटा सल्फर रंग तथा सुई के आकार के क्रिस्टल बनाता है। 369 केल्विन ताप पर ही स्थाई होता है तथा इससे नीचे तात्पर्य है अल्फा सल्फर में चेंज हो जाता है।

sulphur kya hota hai

सल्फर के उपयोग

क्योंकि यह एक बहुत महत्वपूर्ण रासायनिक तत्व है तथा इसके बहुत सारे प्रयोग हैं। औद्योगिक क्षेत्र से लेकर सौंदर्य क्षेत्र में भी इसके कई महत्वपूर्ण उपयोग देखने को मिलते हैं। सल्फर के कुछ प्रमुख उपयोग निम्न प्रकार हैं –

  • इसके प्रयोग से कई प्रकार की औषधियां बनाई जाती हैं उनमें से एक का नाम सल्फा ड्रग होता है जो घाव को सुखाने में काम आती है तथा दस्त रोकने में भी प्रयोग की जाती है।
  • सल्फर के द्वारा तैयार कुछ योगिक जैसे कि कैल्शियम बाईसल्फाइट और मैग्नीशियम बाईसल्फाइट का उपयोग ब्लीचिंग एजेंट के रूप में किया जाता है अर्थात है विरंजक का कार्य करते हैं।
  • कृषि क्षेत्र में भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए सल्फर का प्रयोग खाद के रूप में किया जाता है।
  • रंग उद्योग तथा कपड़ा फैक्ट्री में सल्फर का उपयोग हानिकारक जीवाणु तथा कीटाणुओं को नष्ट करने में भी प्रयोग किया जाता है। फफूंदी को भी सल्फर मारने में सहायक होता है। त्वचा संबंधी रोगों में सल्फर से तैयार किया गया मरहम लगाने से आराम मिलता है।
  • ब्यूटी पार्लर बालों को विभिन्न प्रकार के आकारों में सेट करने के लिए सल्फर का प्रयोग किया जाता है।
  • विभिन्न प्रकार के रासायनिक यौगिकों जैसे कि सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाईसल्फाइड, बारूद, दियासलाई, सल्फ्यूरिक अम्ल आदि के निर्माण में सल्फर का प्रयोग किया जाता है।

प्रोपेन का रासायनिक सूत्र क्या है?

सल्फर के फायदे और नुकसान

जैसे कि हमने आपको अभी अपने आर्टिकल सल्फर क्या है मैं ऊपर बताया था कि इसके बहुत सारे उपयोग हैं तथा अब इसके नुकसान के बारे में भी बात कर लेते हैं –

गंधक अर्थात सल्फर से बनी हुई औषधियों का अधिक सेवन करने से यह शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। यह अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में सूजन और ऐठन उत्पन्न कर देता है। स्तनपान कराने वाली स्त्री या फिर गर्भवती महिलाओं को सल्फर का सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं।

बाजार में सल्फर की कीमत उस से बनाए गए उत्पादों के ऊपर निर्भर करती है। परंतु साधारण यदि आप सल्फर पाउडर लेने जाएंगे तो आपको सौ ग्राम सल्फर पाउडर लगभग ₹160 का मिलेगा।

सल्फर की कीमत

निष्कर्ष

आपने आज के महत्वपूर्ण लेख सल्फर क्या है या गंधक किसे कहते हैं (Sulphur Kya Hai) में सल्फर के बारे में विस्तार से जाना। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित या अन्य किसी भी सुझाव से संबंधित अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का जवाब देने का शीघ्र प्रयास करेंगे।

2 Comments

  1. किया इसका वजन सूखा पानी आग में अलग अलग hota h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *