प्रोपेन का रासायनिक सूत्र क्या है, इसकी परिभाषा, संरचना तथा उपयोग

प्रोपेन का सूत्र
1.7/5 - (3 votes)

कार्बनिक रसायन के एक और जानकारी भरे लेख में आपका स्वागत है। आज हम एक बहुत मुख्य योगिक की बात करने जा रहे हैं अर्थात आज आपको विस्तार से बताएंगे कि प्रोपेन का सूत्र क्या है। रसायन विज्ञान की कार्बनिक रसायन की शाखा बहुत ही रोचक भरी है। इसमें कार्बन के हजारों योगिक हैं जिनका हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण प्रयोग है। कार्बनिक रसायन से संबंधित हमने एक लिए भी अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया है आप उसे जाकर भी पढ़ सकते हैं। प्रोपेन का सूत्र के विषय में और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे।

बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रोपेन का सूत्र से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रोपेन की निर्माण विधि, प्रोपेन कैसे प्राप्त होता है, Propane Ka Rasaynik Sutra आदि परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है। कभी-कभी आपसे ऐसा प्रश्न भी कर दिया जाता है कि प्रोपेन और ब्यूटेन का सूत्र वी संरचना लिखिए। हमने अपने इस लेख में इन सभी प्रश्नों को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है। तो बिना किसी देर के चलिए शुरू करते हैं अपना आज का यह लेख।

कार्बनिक रसायन किसे कहते हैं?

प्रोपेन क्या है?

यह एक बहुत महत्वपूर्ण कार्बनिक योगिक है। यह एक तरल और गैस पदार्थ है। इसका इस्तेमाल एलपीजी सिलेंडर में किया जाता है जो ईंधन के रूप में कार्य करती है। यह एक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैसीय योगिक है। अधिक दाब लगाकर इसको लिक्विड में कन्वर्ट किया जाता है। इस Gas को तरल अवस्था में ही संग्रहित कर के रखा जाता है। छोटे पात्र से लेकर कई सौ लीटर के बड़े पात्रों में भी इसे भरकर रखा जा सकता है।

प्रोपेन का प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाता है इसके अलावा खाना पकाने, वाहनों को चलाने आदि में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस योगिक का उपयोग आपको रेफ्रिजरेटर, पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक आदि में भी देखने को मिलेगा।

प्रोपेन का सूत्र क्या है?

यह एक हाइड्रोकार्बन है ज्योति इन कार्बन परमाणु और आठ हाइड्रोजन परमाणुओं से मिलकर बना होता है। प्रोपेन का रासायनिक सूत्र C₃H₈ है, प्रोपेन एक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है। इसका मोलर द्रव्यमान 42 ग्राम प्रति मोल होता है। इस योगिक को Alkane की कैटेगरी में रखा गया है। इसे Propylene या मेथिल एथिलीन भी कहा जाता है। लिक्विड प्रोपेन का घनत्व 0.42 ग्राम प्रति मिलीग्राम होता है।

प्रोपेन का सूत्र = C₃H₈

एल्केन वह पदार्थ होते हैं जिनमें कार्बन – कार्बन के मध्य केवल सिंगल बंध (C-C) होता है। Propane में भी कार्बन कार्बन के मध्य एकल बंध पाया जाता है। प्रोपेन का संरचनात्मक सूत्र (Propane Ka Sanrachna Sutra) हमने नीचे चित्र के माध्यम से दर्शाया है। प्रोपेन के कैटेगरी में आने वाला 4 कार्बन श्रृंखला का एक अन्य पदार्थ ब्यूटेन भी होता है उसका भी हमने चित्र नीचे दिखाया है।

प्रोपेन और ब्यूटेन का सूत्र व संरचना लिखिए

प्रोपेन कहां से प्राप्त होता है?

यह एक प्राकृतिक पदार्थ है तो उसे प्रकृति से प्राप्त किया जाता है। यह आपको जीवाश्म ईंधन के रूप में मिलेगा। यह अन्य योगिकों के साथ क्रिया करके रह सकता है। प्रोपेन को प्रयोगशाला विधियों द्वारा भी तैयार किया जा सकता है परंतु मुख्यता यह प्राकृतिक रूप से ही प्राप्त किया जाता है। प्रोपेन का उत्पादन प्राकृतिक गैस के प्रसंस्करण और शोधन के समय किया जाता है। इसे पृथक करके और तरली कृत करके अलग संग्रहित कर लिया जाता है।

प्रशीतन विधि का प्रयोग करके असंसाधित नेचुरल गैस से अलग कर दिया जाता है। डिस्टलेशन टॉवर का इस्तेमाल करके प्रोपेन को गर्म कच्चे तेल से निकाला जाता है और फिर बाद में संग्रहित कर दिया जाता है।

प्रयोगशाला में प्रोपेन कैसे तैयार करें?

इसके निर्माण के लिए आपको एक अन्य कार्बनिक पदार्थ प्रोपीन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। Propene का सूत्र C3H6 होता है। प्लेटिनम (Pt.) उत्प्रेरक की उपस्थिति में प्रोपीन की अभिक्रिया हाइड्रोजन गैस से कराने पर प्रोपेन (Propane) प्राप्त होता है।

इसके तहत आप Propyl Chloride से भी Propane का निर्माण कर सकते हैं। प्रोपायल क्लोराइड (CH3CH2CH2Cl) की अभिक्रिया मैग्नीशियम से कराने पर ग्रिगनार्ड रिएजेंट प्राप्त होता है जो पानी के साथ अभिक्रिया करके प्रोपेन उत्पाद के रूप में देता है।

प्रोपेन का संरचनात्मक सूत्र

प्रोपेन के उपयोग बताइए

प्रोपेन के बहुत सारे उपयोग हैं। हम अपने इस लेख प्रोपेन का सूत्र कि माध्यम से आपको इसके सभी महत्वपूर्ण उपयोगों के बारे में जानकारी देंगे जिससे कि आपको प्रोपेन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

इसका इस्तेमाल कई प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जाता है। प्रोपेन का उपयोग ईंधन के रूप में इस्तेमाल के अलावा प्रयोगशालाओं में कई अन्य अभीकारकों को बनाने में किया जाता है। कृषि क्षेत्र में भी प्रोपेन का उपयोग और महत्वपूर्ण है। यह प्रोपेन एक प्रणोदक, प्रशीतक, वाहन ईंधन (Fuel) और पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक (Petrochemical feedstock) के रूप में भी कार्य करता है।

हाइड्रोजन का सूत्र क्या है?

प्रोपेन के विषय में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

चूंकि यह एक बहुत महत्वपूर्ण योगिक है पता है इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण तत्व जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। जैसा कि अभी आपने जाना कि प्रोपेन का सूत्र, अब हम उसके बारे में कुछ पॉइंट्स की बात कर लेते हैं जो उसके गुणों की व्याख्या करते हैं। प्रोपेन से संबंधित मुख्य बिंदु निम्न प्रकार है –

  • Propane एक एलपीजी गैस है परंतु सभी एलपीजी गैस प्रोपेन नहीं होते हैं।
  • इस गैसीय योगिक को दाब लगाकर तरलीकृत किया जाता है ताकि इसे आसानी से संग्रहित किया जा सके। परंतु सामान्य ताप और सामान्य दाब पर यह योगिक गैस अवस्था में रहता है।
  • यह एक रंगहीन और खराब गंध वाली Gas है।
  • प्रोपेन 3 कार्बन श्रृंखला का एक हाइड्रोकार्बन है। जिसमें कार्बन कार्बन के मध्य एकल बंध पाया जाता है।
  • Propane अन्य कई गैसों के साथ, “LPG” के अंतर्गत आती है। उन अन्य गैसों में Butane (एन-ब्यूटेन) और Isobutane (आई-ब्यूटेन) भी शामिल हैं, साथ – साथ तीन LPG Gases के मिश्रण भी हैं।

निष्कर्ष

तो आज आपने जाना की प्रोपेन का सूत्र क्या है, प्रोपेन का रासायनिक सूत्र क्या है आदि। हमने इस कार्बनिक योगिक से संबंधित सभी मुख्य बातों को अपने इस लेख में बताया। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अन्य दोस्तों में भी शेयर कर सकते हैं, जिससे कि उन्हें भी प्रोपेन के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाए। दोस्तों केमिस्ट्री के एक नए लेख के साथ आपको बहुत जल्द मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *