कैल्शियम फास्फेट (Calcium Phosphate) का सूत्र क्या है? रासायनिक सूत्र, प्रकृति

कैल्शियम फास्फेट का सूत्र
4/5 - (1 vote)

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैल्शियम फास्फेट का सूत्र क्या है कैल्शियम फास्फेट की प्रकृति कैसी होती है इसके बारे में बताएंगे। कैल्शियम फास्फेट का सूत्र क्या होता है? यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक के बारे में जो छात्र केमिस्ट्री से सम्बंधित जानकारी रखते हैं उन्हें इस टॉपिक के बारे में पता होना चाहिए। यदि आपको इस टॉपिक के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार के साथ कैल्शियम फास्फेट के सूत्र के बारे में बताएँगे।

इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको 1 से 30 तत्वों के नाम के बारे में बताया। जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है यदि आपको 1 से 30 तत्वों के नाम, सूत्र, प्रतीक, परमाणु क्रमांक तथा परमाणु भार के बारे में जानकारी नहीं है तो आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस आर्टिकल को हमारी इस वेबसाइट से पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैल्शियम फास्फेट का रासायनिक सूत्र और प्रकृति क्या होती है इसके बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं कैल्शियम फास्फेट के बारे में ।

बफर विलयन किसे कहते हैं

कैल्शियम फास्फेट क्या है?

कैलशियम फास्फेट एक प्रकार का क्रिस्टलीय चूर्ण होता है। यह स्वादहीन और गंदहीन होता है, ये एसिडिक एसिड और एथेनॉल  में घुलनशील होता है। यह पतले हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल में घुलनशील होता है, यह दांत, दूध तथा हड्डियों में पाया जाता है। कैलशियम फास्फेट यौगिक में  कैलशियम आयन फास्फेट आयन के साथ जुड़े होते हैं। यह एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज पदार्थ होता है। जो हमारे दांतों और हड्डियों में उचित मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर कैल्शियम की कम मात्रा को बढ़ाने के लिए कैलशियम फास्फेट देने की सलाह देते हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन क्या है?

कैल्शियम फास्फेट का सूत्र तथा प्रकृति

कैल्शियम फास्फेट का रासायनिक सूत्र Ca3(PO4)2 होता है। कैल्शियम फास्फेट का यौगिक कैल्शियम और फास्फेट से मिलकर बना होता है। इन दोनों की प्रकृति अकार्बनिक होती है। कैल्शियम फास्फेट एक आयनिक यौगिक होता है पर बेटा फास्फेट आयनों में सहसंयोजक बंध पाया जाता है इस प्रकार कैलशियम फास्फेट एक आयनिक यौगिक होता है। जब कैल्शियम एक फास्फेट आयन से जुड़ा होता है तो कैल्शियम  आर्थोफास्फेट का निर्माण होता है। जब एक कैल्शियम आयन दो फास्फेट आयन से जुड़ जाता है तब कैल्शियम मेटाफास्फेट का निर्माण होता है। जब एक कैल्शियम परमाणु ऑक्सीजन बंध के द्वारा एक दूसरे से बंधी दो फास्फेट इकाइयों से जुड़ जाता है तब कैल्शियम पायरोफास्फेट का निर्माण होता है।

कैल्शियम फास्फेट का सूत्र = Ca3(PO4)2

कैलशियम फास्फेट बनाने की विधि

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको कैल्शियम फॉस्फेट क्या है और कैलशियम फास्फेट का सूत्र क्या होता है इसके बारे में बताया है। अब हम आपको कैलशियम फास्फेट बनाने की विधि के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं कैलशियम फास्फेट बनाने की विधि के बारे में।

कैल्शियम हाइड्रोक्साइड के साथ फॉस्फोरिक एसिड की क्रिया के द्वारा कैल्शियम फास्फेट का निर्माण होता है। इसके निर्माण की पहली प्रक्रिया में डाई बेसिक कैल्शियम फास्फेट तैयार करने के लिए कैल्शियम हाइड्रोक्साइड के जलीय विलयन का उपयोग करते हैं। इसकी समीकरण निम्नलिखित है।

3Ca(OH)2 + 2H3PO4 ⟶ Ca3(PO4)2 +6 H2O

Calcium Carbonate ka Rasayanik Sutra
Calcium Carbonate ka Rasayanik Sutra

कैल्शियम फास्फेट के गुण

इससे ऊपर के आर्टिकल में अपने आप को कैल्शियम फास्फेट क्या है तथा कैलशियम फास्फेट बनाने की विधि के बारे में बताया है अब हम आपको कैल्शियम फास्फेट के गुण कौन-कौन से होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैल्शियम फास्फेट के गुण के बारे में।

 भौतिक गुण

  • कैल्शियम फास्फेट की जो घुलनशीलता होती है वह उसकी स्थिति और संरचना पर निर्भर करती है।
  • कैलशियम फास्फेट के यौगिकों का घनत्व उनकी क्रिस्टलीय संरचनाओं और उनके रूपों के कारण अलग होता है।
  • कैलशियम फास्फेट के जो यौगिक होते हैं उन का गलनांक उनके विशिष्ट रूपों पर निर्भर करता है।

रासायनिक गुण

  • कैल्शियम फास्फेट एक महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिक होता है जिसमें कैल्शियम और फास्फेट आयन पाए जाते हैं।
  • यह हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है तथा हमारे शरीर में कैल्शियम के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा यह शरीर के अन्य कार्य के लिए भी आवश्यक होता है जैसे – न्यूरोमस्कुलर ट्रांसमिशन और कोशिकाओं की संरचना के लिए भी कैल्शियम फास्फेट आवश्यक होता है।

कैल्शियम फास्फेट के उपयोग

कैल्शियम फास्फेट के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  • कैल्शियम फास्फेट का उपयोग दवाओं में कैल्शियम की पूर्तिकर्ता के रूप में किया जाता है।
  • कैल्शियम फास्फेट का उपयोग उर्वरकों को उत्पादित करने के लिए करते हैं।
  • कैल्शियम फास्फेट का उपयोग सामान्य तौर पर दन्त पाउडर के रूप में किया जाता है।
Calcium Carbonate Uses in Hindi
Calcium Carbonate Uses in Hindi

1 से 30 तत्वों के नाम, सूत्र, प्रतीक,

अक्सर पूछे गए प्रश्न (Frequently Asked Questions)

प्रश्न – कैल्शियम फास्फेट की खोज किसने की थी?

उत्तर – कैल्शियम फास्फेट की खोज ने वैज्ञानिकों के लिए मानव शरीर के स्वास्थ्य के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसकी खोज सामान्य तौर पर जोहान गोटलिब गाहन ने 1969 में हड्डियों में कैल्शियम फॉस्फेट के अस्तित्व की खोज की।

प्रश्न – कैल्शियम और फास्फोरस क्या है?

उत्तर – कैल्शियम और फोस्फोरस दोनों एक प्रकार के खनिज पदार्थ होते हैं। इन पदार्थों की शरीर में विभिन्न कार्यो के लिए आवश्यकता पड़ती है। ये दोनों पदार्थ हड्डियों को स्वस्थ्य एवं मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न – कैलशियम फास्फेट किसमे घुलनशील है?

उत्तर – कैल्शियम फास्फेट एक बहुत ही उपयोगी यौगिक है ये कैल्शियम फास्फेट एसिड में घुलनशील और जल में घुलनशील होता है।

नाइट्रोजन चक्र क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको कैल्शियम फास्फेट का क्या है? कैल्शियम फास्फेट का रासायनिक सूत्र क्या होता है तथा इसकी प्रकृति क्या होती है इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ हमने आपको कैल्शियम फास्फेट बनाने की विधि और इसके गुण तथा उपयोग के बारे में बताया है। आशा करता हूँ आपको कैल्शियम फास्फेट से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी होगी।

इसी प्रकार के केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण नए नए आर्टिकल की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं यदि आप केमिस्ट्री से सम्बंधित नए आर्टिकल की जानकारी पाने में रुचि रखते हैं तो आप हमारी वेबसाइट “हिंदी केमिस्ट्री” पर विजिट करते रहिए। चलिए मिलते हैं एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *