चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है? Chemical Formula of Sugar

चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है
3.7/5 - (6 votes)

हमारे दैनिक जीवन में रोज चीनी का इस्तेमाल अपने भोजन में किसी न किसी रूप में करते हैं, चाहे वो सुबह की चाय हुई या कोई मीठा व्यंजन। पर यह चीनी के पीछे की जो केमिस्ट्री है उससे हर कोई वाकिफ नहीं हो पाता है। हम अपने इस आर्टिकल चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है में यही सब बताने के लिए हाजिर हुए हैं। अप कितने प्रकार की चीनी खाते है और कोन सी चीनी आपके लिए कितनी नुकसान देय साबित हो सकती है, जानने के लिए बने रहे आर्टिकल में।

हम आर्टिकल में बात करने वाले हैं कि चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है, chini ka rasayanik naam, चीनी को कितने प्रकारों में बांटा गया है और यह किस प्रकार से बनाई जाती है। हमने कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी अपने आर्टिकल में शामिल किया है जो रसायन विज्ञान के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। जैसे की चीनी का रासायनिक नाम और सूत्र, ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, माल्टोस क्या हैं, अतः यदि आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते हैं तो आपको चीनी के बारे में एक अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है? Chemical Formula of Sugar

हम जिस चीनी का प्रयोग अपने घर में प्रतिदिन करते हैं वह एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ है। रसायन विज्ञान में इस पदार्थ को सुक्रोज कहते हैं जिस का रासायनिक सूत्र अर्थात चीनी का रासायनिक सूत्र C₁₂H₂₂O₁₁ होता है। यह chini ka formula में 12 कार्बन परमाणु, 22 हाइड्रोजन परमाणु और 11 ऑक्सीजन परमाणु मिलकर सुक्रोज के एक अणु का निर्माण करते हैं। यदि सुक्रोज के आणविक भार की बात की जाए तो इसका मान 342 ग्राम प्रति मोल होता है। यह श्वेत रंग का पदार्थ होता है जो की गंध हीन होता है परंतु यह स्वाद में मीठा होता है। चीनी का स्रोत मुख्य रूप से गन्ना होता है। इसके अलावा यह बीटा vulgaris और अन्य कई पौधों से प्राप्त किया जा सकता है।

चीनी का रासायनिक सूत्र= C₁₂H₂₂O₁₁

हम आपको अपने आर्टिकल चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है (Chini Ka Rasayanik Sutra Kya Hai) में यह भी बताते चलें की sucrose जिसे हम चीनी कहते हैं का घनत्व 1.587 ग्राम/सेमी3 होता है। इसका गलनांक 186 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी प्राप्त हो गई होगी कि चीनी का सूत्र क्या है।

EDTA Full Form In Hindi – EDTA क्या है?

चीनी कितने प्रकार की होती हैं?

इसके बारे में हमारे इस लेख में चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है को इतना पढ़ने के बाद अब आपके मन में यह प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर यह कितने प्रकार की होती है। तो आपको बताते चलें कि चीनी में बहुत सारी विविधताएं देखने को मिलती हैं। चीनी को निम्नलिखित कई प्रकारों में में बांटा गया है –

सफेद चीनी

इस प्रकार की चीनी को परिष्कृत चीनी भी कहते हैं। यह चीनी अपने अंदर कोई पोषक तत्व का समायोजन नहीं करती है। इसे रासायनिक चीनी भी कहते हैं जो करना या चुकंदर से प्राप्त की जाती है। इन पदार्थों से फाइबर को हटाने के लिए इनका रस निकाला जाता है और सफेद चीनी का निर्माण किया जाता है। इस रस को परिष्कृत करने के लिए इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है, जिससे रस में उपस्थित सभी विटामिंस मर जाते हैं। ब्लीचिंग करने के लिए कैल्शियम सल्फेट और सल्फ्यूरिक अम्ल का प्रयोग किया जाता।

Integral चीनी

इस प्रकार की चीनी सफेद चीनी से अधिक लाभकारी होती है और यह सफेद चीनी की तुलना में अधिक नेचुरल होती है। इसका निर्माण करने को परिष्कृत करके नहीं किया जाता है इसलिए इसका रंग डार्क और इसकी प्रकृति गाढ़ी होती है। चीनी के अंदर सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिस कारण इससे स्वस्थकारी चीनी कहते हैं।

ब्राउन चीनी

यह चीनी भी गन्ने से बनाई जाती है। परंतु इसमें भी व्हाइट शुगर अर्थात सफेद चीनी का अंश होता है। ब्राउन शुगर बनाने का सबसे मुख्य तत्व molasses होता है। यह एक तरल द्रव्य होता है जो sugarcane को रिफाइंड करने पर प्राप्त होता है। रिफायनिंग के समय शर्करा अलग हो जाती है और molasses भी प्रथक हो जाता है। ब्राउन शुगर में molasses की वजह से अधिक मात्रा में न्यूट्रिएंट होते हैं। इसमें आपको कुछ मात्रा में कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे महत्वपूर्ण element भी मिल जाते हैं। ब्राउन शुगर का इस्तेमाल अब बेकिंग में कर सकते हैं, चाय बनाने और कॉफी में भी कर सकते हैं। सामान्य तौर पे उन सभी रूपों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है जिनमे हम सफेद चीनी का प्रयोग करते है।

चीनी के प्रकार और उसके रूप

चीनी के कुछ अन्य महत्वपूर्ण रूप

अब हम आपको अपने आर्टिकल चीनी का रासायनिक क्या है में इस पैराग्राफ के अंदर कुछ अन्य चीनी के रूपों पर दृष्टि डालेंगे। यह पैराग्राफ केमिस्ट्री के विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। चीनी के कुछ अन्य रूप निम्न प्रकार से दिए गए हैं-

Fructose

इसे हम फ्रूट शुगर के नाम से भी जानते हैं। यह अत्यंत मीठा होता है। मुख्य रूप से फलों, सब्जियों तथा शहद में पाया जाता है। अंगूर में यह सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका अणु सूत्र C6H12O6 होता है।

Glucose

इस शर्करा से आप सभी लोग परिचित होंगे ही। यह मुख्यता सब्जियों, शहद और फलों में पाई जाती है। यह हमारे शरीर में glycogen के रूप में स्टोर होके रहती हैं। हमारे शरीर में एनर्जी का मुख्य स्रोत यही होता है। यह रोटी, चावल, मक्का, चना आदि में अच्छी मात्रा में पाई जाती है। ग्लूकोज के पैकेट भी मार्केट में glucon – D नाम से आते हैं।

Lactose

इसे दूध शर्करा या milk sugar भी कहते हैं। यह एक disaccharide होता है जो पानी में वियोजित होने पर ग्लूकोज और गैलेक्टोज देता है। इसका अनुसुत्र sucrose की तरह C₁₂H₂₂O₁₁ ही होता है। यह शुगर दूध में अधिक मात्रा में होती है।

Maltose

इसे malt sugar के नाम से जाना जाता है। यह भी एक प्रकार की disaccharide होती है। हाइड्रेशन करने पर यह ग्लूकोज के दो अणु देती है। यह मुख्य रूप से बीयर, wine आदि जैसे माल्ट द्रव्यों में पाई जाती है। अब आप सोच रहे होंगे की माल्टोस चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है, तो इसका रासायनिक सूत्र भी sucrose के जैसा ही है अर्थात C₁₂H₂₂O₁₁

रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?

चीनी का सूत्र क्या होता है से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Ques. क्या चीनी का रसायनिक सूत्र भी होता है कुछ?

Ans. समानता घरों में प्रयोग की जाने वाली चीज नहीं जिसे हम टेबल शुगर के नाम से जानते हैं, सूक्रोज के फॉर्म में होती है। इसका रासायनिक सूत्र C₁₂H₂₂O₁₁ होता है।

Ques. जब Sucrose शर्करा का हाइड्रेशन करते हैं तब क्या होता है?

Ans. जब Sucrose का पानी के साथ हाइड्रेशन करते हैं तब ये ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शर्करा में वियोजित हो जाता है।

Ques. चीनी का सामान्य नाम क्या है?

Ans. चीनी का रासायनिक रूप सुक्रोज होता है। चीनी को सामान्य भाषा में टेबल शुगर भी कहते हैं। Sucrose एक प्रकार का carbohydrate है जो हमे विभिन्न फलों और पौधो में मिलता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने बताया कि चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है? (Chemical Formula of Sugar) अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया ही तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। अगर आपका चीनी का रासायनिक सूत्र क्या है? से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें ज़रूर बताएं हम को जल्द से जल्द उत्तर देने कि कोशिश करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *