उपधातु किसे कहते हैं उदाहरण सहित बताइए – Sub Metallurgy in Hindi?

उपधातु किसे कहते हैं
4.5/5 - (4 votes)

हेलो कैसे हैं आप सभी लोग? आपका स्वागत है हमारे इस नए आर्टिकल में। विज्ञान के एक अन्य महत्वपूर्ण विषय के साथ आज हम फिर एक ज्ञानवर्धक आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं को लेकर आपके सामने आए हैं। जिस प्रकार धातुओं और अधातु के विषय में आपने जाना होगा उसी प्रकार उपधातुएं भी आवर्त सारणी में रखी गई हैं। उपधातु में धातु व अधातु के मध्य के गुण दर्शाती हैं। उम्मीद करता हूं यह आर्टिकल आप की जानकारी को बढ़ाने में सफल रहेगा।

आज हम आपको बताएंगे कि आवर्त शारणी में कौन-कौन सी उपधातु रखी गई हैं और इनकी संख्या कितनी है? कौन सी उपधातु किस काम में आती है और इनके बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करेंगे। अर्थात हम आज के आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं में उपधातुओं के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए अपना आर्टिकल शुरू करते हैं बिना किसी देर के।

उपधातु किसे कहते हैं, उदाहरण सहित बताइए – What is Metalloid in Hindi?

उपधातु ऐसे तत्व को बोला जाता है जिसमे धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं उदाहरण – बोरॉन, जर्मेनियम इत्यादि। इन तत्वों को मेंडलीफ की आवर्त सारणी में धातु और अधातुओं के मध्य में रखा गया है।

यह एक ऐसा पदार्थ है जो अम्ल और छार ओ दोनों से अभिक्रिया कर लेती हैं और एक नया उत्पाद बनाती हैं जिसे एंफोटेरिक अर्थात उभयधर्मी उत्पाद कहा जाता है। चलिए अब हम अपने आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं में यह जानेंगे कि उप धातुओं की संख्या कितनी होती है।

धातु किसे कहते हैं?

कितनी उपधातुओं की खोज की जा चुकी है? – How many Metalloids are Discovered?

आवर्त सारणी में अब तक 7 उप धातुओं की खोज की जा चुकी है। हम अपने आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं के माध्यम से इन सभी उप धातुओं के बारे में आपको संक्षेप में जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं, जो की निम्न प्रकार से है-

  • सिलिकन (Silicon)
  • बोरोन (Boron)
  • जर्मेनियम (Germanium)
  • टेलेरियम (Tellurium)
  • पोलोनियम (Polonium)
  • आर्सेनिक (Arsenic)
  • एंटीमनी (Antimony)

कुछ उपधातु

Boron क्या है – What is Boron?

बोरॉन – यह एक उप धातु तत्व है जो काले रंग का होता है और चमकदार दिखाई देता है। बोरॉन को B से प्रदर्शित किया जाता है।  बोरान का निर्माण कॉस्मिक किरणों के द्वारा होता है। जब यह कॉस्मिक किरणें किसी वस्तु पर गिरती हैं तब बोरान का निर्माण होता है।

  • बोरान तत्व का परमाणु क्रमांक 5 है और इसे मेंडलीफ की आवर्त सारणी में 13 वें ग्रुप में, पी ब्लॉक में रखा गया है।
  • बोरान तत्व एक बहुत महत्वपूर्ण रसायनिक पदार्थ है क्योंकि इसका प्रयोग बोरिक एसिड नाम की दवा बनाने में किया जाता है। इस काम में प्रयोग एंटीसेप्टिक क्रीम और साबुन बनाने में भी किया जाता है।
  • उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं समझने में कोई दिक्कत नहीं आ रही होगी।

Antimony क्या है – What is Antimony?

एंटीमनी – एंटी मनी एक महत्वपूर्ण रासायनिक उप धातु तत्व है जिसे आवर्त सारणी में पी ब्लॉक के अंदर रखा गया है। इसे Sb से दर्शाया जाता है। यह एक बहुत चमकदार व भूरे रंग की उपधातु है। इसका परमाणु भर 121 होता है। यदि इसके परमाणु क्रमांक की बात की जाए तो इसका मान 51 होता है। एंटी मनी का गलनांक 630 डिग्री सेंटीग्रेड होता है।

एंटी मनी उपधातु का एक सल्फर का योगिक होता है जिसे Antimony Sulfide (Sb2S3) कहा जाता है। इस योगिक का प्रयोग माचिस की तीली पर लगे ज्वलनशील पदार्थ को बनाने में किया जाता है तथा आतिशबाजी में भी इस पदार्थ का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जाता है।

Silicon क्या है – What is Silicon?

सिलिकॉन – सिलिकॉन एक ऐसी उपधातु है जो पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है। सिलिकॉन उपधातु को Si से दिखाया जाता है। इस का परमाणु क्रमांक 14 होता है और परमाणु भार 28 होता है। सिलिकॉन का क्वथनांक बहुत उच्च होता है जिसका मान 3265 oC होता है। सिलिकॉन एक बहुत उपयोगी उपधातु है जिसका प्रयोग इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल, बिजली उद्योग आदि में अधिक मात्रा में किया जाता है। इसके साथ ही हीरा उद्योग में भी सिलिकॉन का प्रयोग होता है।

जर्मेनियम क्या है? – What is Germanium?

जर्मेनियम – यह एक बहुत ही प्रसिद्ध उपधातु है। इसे Ge से प्रदर्शित करते हैं। इस का परमाणु क्रमांक 32 होता है और परमाणु भार 72.6 होता है। यह अर्धचालक होती है। अन्य यौगिकों व तत्वों के साथ इसे शुद्ध करके जर्मेनियम अर्धचालक का निर्माण किया जाता है। जर्मेनियम को Intrinsic सेमीकंडक्टर भी कहा जाता है। विभिन्न प्रकार के डायोड बनाने में रूप धातु का प्रयोग अधिकता में करा जाता है।

अभी शेष बची उप धातुओं के बारे में भी हम आपको विस्तार से बताएंगे अतः हमारे इस आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं को अंत तक अवश्य पढ़िए।

पोलोनियम क्या है – What is Polonium?

पोलोनियम – यह आवर्त सारणी में डी ब्लॉक का मेंबर है जिसे संक्रमण उप धातु तत्व भी कहते हैं। पोलोनियम उपधातु को Po से रिप्रेजेंट करते हैं। इसका परमाणु क्रमांक 84 तथा परमाणु भार 209 होता है। पोलोनियम उपधातु के अधिक संख्या में समस्थानिक पाए जाते हैं। परमाणु रिएक्टरों में न्यूट्रॉन का स्रोत तैयार करने के लिए पोलो नियम और बेरिलियम की मिश्र धातुओं का प्रयोग किया जाता है।

आर्सेनिक क्या है – What is Arsenik?

आर्सेनिक – यह एक प्रमुख रासायनिक उप धातु तत्व है। आर्सेनिक को As से प्रदर्शित करते हैं। यह पीले रंग में पाया जाता है। परंतु कभी-कभी यह धूसर रंग में भी मिलता है। जब यह पीले रंग का होता है तब यह पारदर्शी होता है, और जब यह धूसर रंग का होता है तभी अपारदर्शी हो जाता है। आर्सेनिक का परमाणु भार 74 होता है तथा परमाणु क्रमांक 33 होता है।

आर्सेनिक का प्रयोग कंप्यूटर के पार्ट बनाने में किया जाता है। बहुत सारी कंप्यूटर चिप्स आर्सेनिक की ही बनी होती हैं। आर्सेनिक का प्रयोग औषधियों को बनाने में भी किया जाता है।

टेलुरियम क्या है – What is Tellurium?

टेलुरियम – यह एक विषैला पदार्थ होता है। इसे Te से दर्शाते हैं। यह काफी चमकदार दिखाई देता है यह अंदर से भंगुर होता है। टेलुरियम उपधातु को आवर्त सारणी में पी ब्लॉक के अंतर्गत रखा गया है। टेलुरियम का परमाणु भार 170 होता है और परमाणु क्रमांक 52 होता है।

इसका प्रयोग सोलर सेल में भी किया जाता है और कांच बनाने में भी किया जाता है। हमने अपने आर्टिकल उपधातु किसे कहते हैं में, सभी उपधातुओं के बारे में एक अच्छी जानकारी प्राप्त कर ली है।

अधातु किसे कहते हैं?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिक्ल मे हमने उपधातु के अंतर्गत आने वाले सभी तत्व के बारे मे जाना। उनमे से कुछ जैसे बोरॉन, सिलिकॉन, जेर्मेनियम, आदि। जोकि हमने उदाहरण के साथ जाना कि किसका क्या इस्तेमाल होता है हमारे दैनिक जीवन मे। साथ ही साथ आपको कोई संदेह इस लेख से जुड़ा रह गया हो कृपया कॉमेंट करके जरूर बताएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *