मीथेन क्या है? रासायनिक सूत्र, उपयोग, संरचना तथा बनाने की विधि

मीथेन क्या है
5/5 - (1 vote)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मीथेन किसे कहते हैं? मीथेन का रासायनिक सूत्र क्या होता है? मीथेन के बनाने की विधि क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको मीथेन की संरचना क्या होती है और मीथेन के उपयोग क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को इस टॉपिक के बारे में पता होना चाहिए। मीथेन के बारे में जानने के लिए इस टॉपिक को ध्यानपूर्वक पढ़े।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको एल्कीन क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जो एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। यदि आपने अभी तक इस आर्टिकल को नहीं पढ़ा है तो आप हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मीथेन क्या है? मीथेन का रासायनिक सूत्र क्या होता है? मीथेन के बनाने की विधि क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। इसके साथ साथ हम आपको मीथेन की संरचना क्या होती है और मीथेन के उपयोग क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। मीथेन से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

अक्रिय गैस किसे कहते हैं?

मीथेन किसे कहते हैं? (मीथेन क्या है?)

मेथेन का रासायनिक सूत्र CH4 होता है। यह एक रंगहीन तथा गंदहीन गैस है जो ईंधन के रूप में उपयोग की जाती है। यह प्राकृतिक घटक का मुख्य घटक है। यह एल्केन श्रेणी का प्रथम सदस्य होती है। तथा ये एक रासायनिक यौगिक होती है। यह पैराफिन श्रंखला के हाइड्रोकार्बन का सबसे सरल सदस्य तथा सबसे सरल एल्केन कहलाता है। मेथेन का एक अणु कार्बन के एक परमाणु और हाइड्रोजन के चार परमाणुओं से मिलकर बना होता है। मीथेन एक अत्यंत ज्वलनशील गैस होती है। यह प्रकृति में पाई जाने वाली गैस होती है। इस गैस को ग्रीन हॉउस गैसों में अधिक प्रबल माना जाता है। मीथेन गैस की खोज 1776 में इटली तथा स्विजरलैंड के वैज्ञानिक एलेसांद्रो वोल्टता ने की थी। उन्होंने एक झील के दलदल में इस गैस की पहचान की थी।

मीथेन का रासायनिक सूत्र = CH4

मीथेन की संरचना

मीथेन गैस महासागरो में कुछ स्थानों पर कम तापमान और उचित दवाव पर मीथेन एवं जल के अणु आपस में मिलकर एक क्रिस्टलीय ठोस संरचना बनाते हैं जिसे मीथेन हाइड्रेट कहा जाता है। यह सफेद बर्फ के सामान देखने में प्रतीत होता है। लेकिन इसमें बहुत बढ़ी मात्रा में मीथेन गैस होती है। महासागरो की गहराई में इसकी परते बहुत अधिक मोटी हो जाती हैं। कम दवाव पर यह वाष्पीकृत होकर गैस में बदल जाती है। गैस हाइड्रेट को ईंधन का बहुत ही बढ़ा स्त्रोत माना जाता है। क्योंकि यह अनुमान लगाया जाता है कि धरती के महासागरों में उपस्थित गैस हाइड्रेट की मात्रा वर्तमान में उपयोग में आने वाले ईंधन के स्त्रोत से अधिक हो सकती है।

मीथेन की संरचना

मीथेन बनाने की विधि

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको मीथेन क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। अब हम आपको मीथेन बनाने की विधि क्या होती है। इसके बारे में विस्तार के साथ बताते हैं। मीथेन की बनाने की प्रयोगशाला विधि निम्नलिखित है।

सब सोडियम एसीटेट (CH3COONa)  की क्रिया सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) के साथ CaO की उपस्थिति में कराते हैं तो मेथेन का निर्माण होता है।

CH3COONa +NaOH _____CaO___>CH4 + Na2CO3

मीथेन बनाने के लिए सोडियम एसीटेट और NaOH के मिश्रण को लेकर परखनली में डाल देते हैं। यह अनुपात 1:3 के अनुपात में होता है। जब परखनली को गर्म किया जाता है। तो मीथेन गैस निकास नली द्वारा गैस जार मर जाकर जल के ऊपर एकत्रित कर ली जाती है।

मीथेन के गुण

  1. मीथेन रंगहीन, गंदहीन और ज्वलनशील गैस होती है।
  2. यह वायु से हलकी गैस होती है।
  3. मीथेन गैस ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती है।
  4. मीथेन को जलाने पर नीले रंग की प्रदीप्ति उत्पन्न होती है। इसका तापमान बहुत उच्च होता है।
  5. मेथेन का क्वथनांक 162oC होता है। अर्थात 162C के तापमान पर मीथेन तरल अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाती है।
  6. यह गैस जल में कम घुलनशील होती है। परन्तु अल्कोहल और ईथर में घुल जाती है।
  7. यह गैस दलदली भूमि या आर्द्र भूमि में पाई जाती है। इस गैस को मार्श गैस भी कहते हैं।
  8. प्रकृतिक गैस में सबसे अधिक मात्रा में मेथेन गैस पाई जाती है।
  9. मीथेन गैस की संरचना चतुस्फलकीय होती है।
  10. मीथेन गैस वायु में नीली लॉ के साथ जलती है।

मीथेन के उपयोग

ऊपर के लेख में हमने आपको मीथेन किसे कहते हैं? मीथेन का रासायनिक सूत्र क्या होता है? मीथेन के बनाने की विधि क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। इसके साथ साथ हमने आपको मीथेन की संरचना क्या होती है इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। अब हम आपको मीथेन के उपयोग के बारे में बताते हैं। मीथेन के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  1. मीथेन का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग ईंधन के रूप में होता है। क्योंकि मीथेन गैस प्राकृतिक गैस होती है यह अत्यंत ज्वलनशील गैस होती है। आजकल गैस के चूल्हों, वाहनों, वाटर हीटर्स, ओवन में भी मीथेन गैस का उपयोग किया जाता है।
  2. मीथेन गैस का उपयोग रौकीटो में ईंधन के रूप में किया जाता है। मीथेन का उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है। इसके अलावा गैस से चलने वाले टरवाइनो में भी मीथेन गैस का उपयोग किया जाता है।
  3. मीथेन के अधूरे दहन से कार्बन ब्लैक निकलता है। जिसका उपयोग ऑटोमोबाइल उद्योग में टायर के रबर में किया जाता है।
  4. अमोनिया गैस के निर्माण में मीथेन गैस का उपयोग किया जाता है। जिसका उपयोग विस्फोटक और उर्वरक के निर्माण ,में किया जाता है।
  5. हाइड्रोक्लोरिक एसिड, मेथेनोल, क्लोरोफोर्म तथा प्लास्टिक के उत्पादन में मीथेन का उपयोग किया जाता है।

मेथेन के उपयोग

जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मीथेन क्या है? मीथेन का रासायनिक सूत्र क्या होता है? मीथेन के बनाने की विधि क्या होती है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हमने आपको मीथेन की संरचना क्या होती है और मीथेन के उपयोग क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस वेवसाइट पर देते रहते हैं। अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *