अमोनिया का सूत्र क्या है? इसके उपयोग, गुण, हैबर विधि द्वारा निर्माण

अमोनिया का सूत्र
4.5/5 - (2 votes)

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमोनिया का सूत्र क्या होता है? हैबर विधि द्वारा  अमोनिया का निर्माण कैसे होता है? अमोनिया कैसे बनता है? अमोनिया क्या है? अमोनिया के गुण कौन कौन से होते हैं? अमोनिया का उपयोग क्या होता है?इसके बारे में बताएँगे, तथा इसके साथ साथ अमोनिया से सम्बंधित और भी बहुत सी जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में देने वाले हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है इससे सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूँछ लिए जाते हैं। इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको संयोजकता किसे कहते हैं? इसके वारे में विस्तार के साथ वताया। जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है और कई बार बोर्ड परीक्षाओं में पूंछा जा चुका है। इस टॉपिक की जानकारी आप हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट से ले सकते हैं  जिसमे हमने इस टॉपिक को विस्तार के साथ बताया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमोनिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अमोनिया से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि यह टॉपिक आपको अच्छे से समझ आ जाए।

सोडियम हाइड्रोक्साइड का सूत्र क्या है?

अमोनिया क्या है?

अमोनिया एक रासायनिक यौगिक होता है। अमोनिया का सूत्र NH3 होता है। अमोनिया एक रंगहीन गैस होती है। अमोनिया गैस हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से मिलकर बनी होती है। अमोनिया गैस का भार हवा से हल्का होता है। इसका वाष्प घनत्व 8.5 होता है। यह जल में आती विलय होती है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है। यह क्षारीय प्रकृति का होता है। जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम 1909 में अमोनियम क्लोराइड को बुझे चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को प्राप्त किया। अमोनिया गैस को प्रयोगशाला में तैयार किया जा सकता है। अमोनिया को बनाने से पहले आपको लेना होगा अमोनियम क्लोराइड और बुझा हुआ चूना। इन दोनों की सहायता से आप अमोनिया गैस का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा जंतु और पौधो के सड़ने के कारण भी अमोनिया गैस बनती है।

अमोनिया का रासायनिक सूत्र = NH3

अमोनिया का सूत्र एवं निर्माण

अमोनिया का रासायनिक सूत्र NH3 होता है। जब अमोनियम क्लोराइड की कैल्शियम हाइड्रोक्साइड से क्रिया करायी जाती है तो अमोनिया गैस प्राप्त होती है।

2NH4Cl + Ca(OH)2 ——–> 2NH3 + CaCl2 + 2H2O

अमोनिया बहुत सूक्ष्म मात्रा में वायु तथा मिट्टी में उपस्थित रहती है। जहाँ ये नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक के विघटन से बनती है।

NH2CONH2 + 2H2O ——->2NH3 + H2O + CO2

हैबर विधि द्वारा अमोनिया का निर्माण

अमोनिया का औधोगिक निर्माण हैबर विधि द्वारा किया जाता है इस विधि में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन को 1 : 3 में लेकर गर्म करने पर अमोनिया गैस प्राप्त होती है। इस विधि में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन को 1 : 3 के अनुपात में लेकर उसे कम्प्रेसर कक्ष के द्वारा उत्प्रेरक कक्ष में भेजते हैं जहाँ नाइट्रोजन और हाइड्रोजन आपस में क्रिया करके अमोनिया गैस बनाती हैं। इस कक्ष में Fe उत्प्रेरक और Mo वर्धक भरा होता है। जो अभिक्रिया के वेग को बड़ा देता है। उत्प्रेरक कक्ष से प्राप्त होने वाले गैसीय मिश्रण को संघनित्र में भेजते हैं। जिससे मिश्रण में उपस्थित अमोनिया द्रवित हो जाती है जबकि नाइट्रोजन और हाइड्रोजन गैसीय अवस्था में ही रहते हैं। जिसे परिसंचरण पम्प द्वारा पुनः उत्प्रेरक कक्ष में भेज दिया जाता है। यह प्रक्रम चलता रहता है और अमोनिया गैस बनती रहती है।

हैबर विधि द्वारा अमोनिया का निर्माण

अमोनिया के गुण (अमोनिया का सूत्र)

ऊपर के लेख में हमने आपको अमोनिया का सूत्र के बारे में बताया है अब हम आपको इसके गुण बताएँगे। अमोनिया के गुण निम्नलिखित हैं।

  • अमोनिया एक तीखी गंध वाली एक रंगहीन गैस है।
  • इसका हिमांक 198.4 K होता है।
  • इसका हिमांक 239.7 K होता है।
  • अमोनिया की संरचना त्रिकोणीय पीरामिडीय होती है।
  • अमोनिया जल में अत्यधिक विलेय है।
  • इसका जलीय विलयन दुर्वल क्षारीय होता है।
  • अमोनिया गैस तरल अवस्था में रंगहीन तरल के रूप में दिखाई देती है। जबकि ठोस अवस्था में यह सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
  • अमोनिया गैस पानी में बहुत तेजी के साथ घुल जाती है और अमोनियम हाइड्रोक्साइड विलयन वनती है। इस विलयन को छूने से यह त्वचा को गंभीर रूप से हानि पहुँचा सकता है।
  • अमोनिया हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैस होती है, वायु में अमोनिया के उच्च सांद्रता के संपर्क में आने पर नाक आँख और श्वशन पथ में तुरंत जलन होने लगती है।
  • ये अम्लो के साथ क्रिया करके अमोनियम साल्ट बनाती है।

NH3 + HCl ———–>NH4Cl

अमोनिया के उपयोग (अमोनिया का सूत्र)

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको अमोनिया के सूत्र और गुण के बारे में बताया है अब हम आपको इसके उपयोग के बारे में बताते हैं।

  • अमोनिया का उपयोग नाइट्रोजनी उर्वरक जैसे अमोनियम नाइट्रेट, यूरिया, अमोनियम सल्फेट तथा अमोनियम फोस्फेट के उत्पादन में किया जाता है।
  • इसका उपयोग कुछ अकार्बनिक यौगिको जैसे नाइट्रिक अम्ल के निर्माण में किया जाता है।
  • इसका उपयोग प्रशीतक के रूप में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग एयरकंडीशिंग के उपकरणों में रेफरीजिनेटर के रूप में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग व्यवसायिक विस्फोट जैसे TNT, नाइट्रोग्लिसरीन के उत्पादन में किया जाता है।
  • पीने के पानी में मिलाए गए कितानुशोधक क्लोरीन की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए अमोनिया का उपयोग किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग कई तरह के प्लास्टिक, कीटनाशक और रंगों के उत्पादन में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग कई तरह से हानिकारक गसीय उत्सर्जन के उपचार में किया जाता है उदाहरण के लिए जीवाश्म ईंधनो के जलने पर सल्फ़र डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजनडाई ऑक्साइड जैसी गैस बनती हैं।

अमोनिया के उपयोग

पूछे गए प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- एसीटोन की अभिक्रिया अमोनिया के साथ कीजिए।

उत्तर- एसीटोन का रासायनिक सूत्र CH3COCH3 होता है। और अमोनिया का रासायनिक सूत्र NH3 होता है। एसीटोन के 2 अणु अमोनिया से क्रिया करके डाई एसीटोन एमीन बनाते हैं।

प्रश्न- अमोनियम  सल्फेट का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर- अमोनियम सल्फेट का रासायनिक सूत्र जाने से पहले हमें ये पता होना चाहिए कि अमोनियम सल्फेट किसे कहते हैं। यह एक नमक है जिसे मिट्टी में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अमोनियम सल्फेट का रासायनिक सूत्र (NH4)2SOहोता है।

उत्प्रेरक किसे कहते हैं?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको अमोनिया अमोनिया का सूत्र क्या होता है? हैबर विधि द्वारा  अमोनिया का निर्माण कैसे होता है? अमोनिया कैसे बनता है? अमोनिया क्या है? अमोनिया के गुण कौन कौन से होते हैं? अमोनिया का उपयोग क्या होता है?इसके बारे में बताया है, तथा इसके साथ साथ अमोनिया से सम्बंधित और भी बहुत सी जानकारी हमने आज के इस आर्टिकल में दी है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है इससे सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूँछ लिए जाते हैं। इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी हम अपनी वेवसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार की और भी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेवसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *