क्या दूध का रासायनिक सूत्र है? दूध का रासायनिक सूत्र तथा नाम

दूध का रासायनिक सूत्र
4/5 - (3 votes)

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री इस की वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दूध का रासायनिक सूत्र क्या होता है दूध का सूत्र तथा दूध का रासायनिक नाम क्या होता है? इसकी बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको दूध में कौन कौन सी सर्करा पाई जाती हैं। इसके बारे में हम विस्तार के साथ बताएँगे। साथ ही हम आपको दूध से दही बनाने के लिए किस बैक्टेरिया की जरूरत होती है। इसके बारे में बताएँगे। दूध का रासायनिक सूत्र एक आवश्यक टॉपिक है इसके बारे में प्रत्येक व्यक्ति को पता होना चाहिए। दूध से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के वारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या होता है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में केमिस्ट्री के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। अगर आपने अभी तक इस टॉपिक को नहीं पढ़ा है तो आप हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेबसाइट से इस टॉपिक को पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दूध का रासायनिक सूत्र क्या होता है? व इससे सम्बंधित प्रश्नों के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इस टॉपिक से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

भारी जल का सूत्र

दूध में क्या पाया जाता है?

दूध का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना होता है। जिसमे वसा प्रोटीन खनिज और अन्य यौगिक पदार्थ की मात्रा थोड़ी होती है। दूध की जटिल संरचना को समझने के लिए सबसे पहले इसमें शामिल वसा को समझते हैं।

वसा

ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) दूध में वसा का निर्माण करता है। यह ग्लिसरोल बैकबोन और तीन फैटी एसिड चेन वाले अणु होते हैं। फैटी एसिड चेन वाले अणु की संरचना अलग भी हो सकती है। आप तौर पर दूध में पाए जाने वाले फैटी एसिड पामिटिक, ओलिक, स्टीयरिक और मिरिस्टिक एसिड होते हैं। इन अम्लो की मात्रा में भिन्नता इस वातपर निर्भर करती है की गाय ने क्या खाया है। उदाहरण के लिए गर्मियों में घास में ओलिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यह भिन्नता वसा से अलग होने पर वसा की कठोरता को भी प्रभावित करती है। दूध में वसा की एक छोटी बूँद तीन से चार माइक्रोमीटर चौड़ी होती है। वसा की यह वूंदे एक झिल्ली से घिरी होती हैं जोकि अलग अलग अणुओं से बनी होती है। इनमे प्रोटीन शामिल होते हैं जो कि वसा की बूंदों को पानी के साथ इमल्सन बनाने में मदद करते हैं। वसा का घनत्व पानी से कम होता है इसलिए अगर दूध को छोड़ दिया जाए तो ये दूध के ऊपर आ जाता है और इसे स्किम्ट किया जा सकता है। इस तरह स्किम्ट दूध तैयार किया जाता है।

प्रोटीन

प्रोटीन दूध का दूसरा महत्वपूर्ण घटक होता है। ये दूध के सफेद होने का भी एक कारण है। प्रोटीन चेन नुमा लम्बे आकार के होते हैं। जो छोटे छोटे अमीनो एसिड से मिलकर बने होते है। दूध में 100 प्रकार के प्रोटीन होते हैं जिसमे केसिन मुख्य प्रोटीन होता है। दूध में प्रोटीन संरचनाएं बनाते हैं। ये चेल्शियम कार्बोनेट के छोटे समूह से बने होते हैं। जो मेसिल्स को इकट्ठा रखने में मदद करते हैं। ये मेसिल प्रोटीन ही होता है जो दूध को सफेद रंग देता है। ये आकार में 150 nm  के होते हैं। इनका छोटा आकार इनसे टकराने वाले प्रकाश को विखेरने में सक्षम होता है। प्रकाश के विखेरने की यह प्रक्रिया दूध में पाए जाने वाले मेसिल्स की बढ़ी संख्या के कारण होती है। और इसकी बजह से दूध सफेद दिखाई देता है।

लैक्टोज (दूध का रासायनिक सूत्र)

कुछ यौगिक पानी में घुले होते हैं जो दूध को गाढ़ा बनाते हैं। इनमे खनिज विटामिन्स और लैक्टोज शामिल होते हैं। लाक्टोज एक शर्करा है जोकि मुख्य रूप से डेरी उत्पादों में पाया जाता है। हमारे शरीर में लाक्टोज दो शर्करा ग्लूकोज और गैलेक्टोज में टूटता है कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में लाक्टोज उत्पादित नहीं करते हैं जिससे उनमे एंजाइम का विघटन नहीं हो पाता है ऐसे में उन्हें दूध से एलर्जी हो जाती है। ऐसे लोगो में लैक्टोज डायजेस्टिव सिस्टम से विना टूटे कोलोन तक पहुँचता है। यहाँ पर बैक्टेरिया इसे तोड़ते हैं जिससे गैस का निर्माण होता है। और ऐसे लोगो को परेशानी होती है। दूध में पाया जाने वाला मुख्य कार्बोहाइड्रेट लैक्टोज है और लैक्टोज का सूत्र C₁₂H₂₂O₁₁ है।

लैक्टोज का सूत्र = C12H22O11

दूध में क्या पाया जाता है

लैक्टोज के गुण (दूध का रासायनिक सूत्र)

  • यह एक रंगहीन क्रिस्टलीय ठोस होता है।
  • यह दो फॉर्म में पाया जाता है अल्फ़ा और बीटा फॉर्म।
  • अल्फ़ा फॉर्म का मेल्टिंग पॉइंट 202oc होता है।
  • बीटा फॉर्म का मेल्टिंग पॉइंट 252oc होता है।
  • यह विटामिन के अवशोषण को बढ़ाता है।
  • यह मासपेशियो के निर्माण के लिए सहायक होता है।
  • यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है।
  • यह विटामिन के अवशोषण को बढ़ाता है। यह सभी विटामिन्स पर लागू नहीं होता है।

लैक्टोज के गुण

लैक्टोज के रासायनिक गुण (दूध का रासायनिक सूत्र)

  • यह एन्जाएम की उपस्थिति में जल अपघटित होकर ग्लूकोज और ग्लेक्टोज देता है।

C12H22O11 + H2__________> C6H12O6 + C6H12O6

  • यह फिनायल हाइड्राजीन से क्रिया करके ओसाजोन बनाता है।

लैक्टिक एसिड

दूध के ख़राब हो जाने पर इसके स्वाद में खट्टेपन का कारण बक्टेरिया को बताया जाता है। लैक्टोज के विघटन के कारण लैक्टिक एसिड बन जाता है। जो स्वाद में खट्टापन पैदा करता है। ये दूध की अम्लता को भी बढ़ा देता है और इसका यह प्रभाव होता है कि दूध में प्रोटीन इकट्ठा होकर गांठ बना लेते  हैं इसका इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जाता है। लैक्टिक एसिड का उपयोग दूध से दही बनाने के लिए किया जाता है।

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का सूत्र

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दूध में पायी जाने वाली लैक्टोज शर्करा का रासायनिक सूत्र क्या होता है?  इसकी बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हम आपको दूध में कौन सी सर्करा पाई जाती हैं। इसके बारे में हम विस्तार के साथ बताया। साथ ही हम आपको दूध से दही बनाने के लिए किस बैक्टेरिया की जरूरत होती है। इसके बारे में बताया है। यह एक आवश्यक टॉपिक है इसके बारे में प्रत्येक व्यक्ति को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के नये नये टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

SOCIAL SHARE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *