टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या है? इसके उपयोग, नुकसान तथा IUPAC नाम

टार्टरिक अम्ल का सूत्र
Rate this post

आज के इस आर्टिकल में हम आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है? टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है? टार्टरिक अम्ल के नुकसान क्या होता है तथा का टार्टरिक अम्ल के गुण तथा उपयोग के बारे में बताएंगे। यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक के बारे में सभी छात्रों को पता होना चाहिए क्योंकि इस टॉपिक से संबंधित प्रश्नोत्तर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं यदि आप टार्टरिक अम्ल के बारे में विस्तार के साथ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको फार्मिक अम्ल का सूत्र क्या है? इसके बारे में बताया जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है यदि आपने अभी तक इस टॉपिक के बारे में नहीं पड़ा है तो आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस टॉपिक के बारे में पढ़ सकते हैं और इस टॉपिक से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको जिस टॉपिक के बारे में बताने वाले हैं वह इस प्रकार है टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है टार्टरिक अम्ल गुण तथा उपयोग क्या होते हैं? तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या है?

टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या है?

टार्टरिक अम्ल एक कार्बनिक अम्ल होता है। टार्टरिक अम्ल का सूत्र C4H6O6 होता है। टार्टरिक अम्ल का उपयोग कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाता है। फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में टार्टरिक अम्ल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। टार्टरिक अम्ल एक सफेद और क्रिस्टलीय अम्ल होता है जो प्राकृतिक रूप से कई फलों और सब्जियों और अंगूर, केला, इमली आदि में पाया जाता है। टार्टरिक एसिड के व्युत्पन्न में टार्टरिक अम्ल के लवण टार्टर की क्रीम यानी, पोटेशियम बिटार्ट्रेट, रोशेल नमक यानी, पोटेशियम सोडियम टार्ट्रेट और टार्टर इमेटिक यानी, एंटीमनी पोटेशियम टार्ट्रेट शामिल होते हैं। टार्टरिक अम्ल दवा का सेवन करने के बाद इसके नुक्सान के रूप में आपको निद्रा, चक्कर आना,सिरदर्द या निम्न रक्तचाप का अनुभव हो सकता है।

टार्टरिक अम्ल का सूत्र = C4H6O6

टार्टरिक अम्ल का IUPAC नाम

इससे ऊपर के लिए इसमें हमने आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसके बारे में बताया है अब हम आपको टार्टरिक अम्ल को और किन नामों से जाना जाता है तथा टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है इसके बारे में बताने वाले हैं तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है। दोस्तों टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम 2,3-डायहाइड्रॉक्सीब्यूटेनडियोइक एसिड होता है। टार्टरिक अम्ल को टार्टरिक एसिड, थ्रेरिक एसिड, रेसमिक एसिड, यूविक एसिड, पैराटार्टरिक एसिड आदि नामों से जाना जाता है।

टार्टरिक अम्ल किसमें होता है
टार्टरिक अम्ल किसमें होता है

एथेनॉल का सूत्र क्या है?

टार्टरिक अम्ल के गुण

इससे ऊपर के आर्टिकल में हमने आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसके बारे में बताया है अब हम आपको टार्टरिक अम्ल के गुण क्या होते हैं इसके बारे में बताएंगे यदि आप टार्टरिक अम्ल के गुण क्या होती है इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। टार्टरिक अम्ल के गुण निम्नलिखित हैं।

  • टार्टरिक एसिड का घनत्व 1.79 gm /ml होता है।
  • टार्टरिक एसिड का आणविक भार 150.087 gm/mole होता है।
  • टार्टरिक एसिड का क्वथनांक 275oC होता है।
  • टार्टरिक अम्ल का पिघलना 171oC to 174oC पर होता है।

टार्टरिक अम्ल के उपयोग

ससे ऊपर के आर्टिकल में हमने आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है तथा टार्टरिक अम्ल के उपयोग क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। अब हम आपको टार्टरिक अम्ल के उपयोग के बारे में बताएँगे। आइए जानते हैं टार्टरिक अम्ल के उपयोग के बारे में। टार्टरिक अम्ल के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग मौखिक दवाओं के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग व्यंजनों में बेकिंग सोडा के साथ खमीरीकरण एजेंट के रूप में किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे धातु आयनों को कीलेट करने के लिए किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग वाइन में महत्वपूर्ण अम्लों में से एक के रूप में किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग उल्टी प्रेरित करने के लिए किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग चमड़े की टैनिंग में किया जाता है।
  • टार्टरिक अम्ल का उपयोग टार्टरिक एसिड एस्टर रूप में किया जाता है।
  • खाद्य पदार्थों में खट्टा स्वाद देने के लिए टार्टरिक अम्ल का उपयोग किया जाता है।
टार्टरिक अम्ल का उपयोग
टार्टरिक अम्ल का उपयोग

कार्बन चक्र क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – टार्टरिक अम्ल का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर – टार्टरिक अम्ल एक विशिष्ट प्रकार का खाद्य पदार्थ होता है और आसानी से उपलब्ध हो जाता है। मानक आहार में कुछ मात्रा के साथ टार्टरिक एसिड का उपयोग पाचन और अंतःस्रावी क्षमता को और विकसित करता है। टार्टरिक अम्ल गैस्ट्रिक समस्याओं से भी बचाता है और हमारे शरीर की सुरक्षित व्यवस्था को मजबूत करने में बहुत ही कारगर साबित होता है।

प्रश्न – टार्टरिक अम्ल कहाँ पाया जाता है।

उत्तर –  टार्टरिक अम्ल विभिन्न प्रकार के पौधों में पाया जाता है मुख्य रूप से खट्टे फलो में पाया जाता है इसके अलावा यह अम्ल इमली, केले आदि में पाया जाता है। इस अम्ल का उपयोग दवाओं के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा भी टार्टरिक अम्ल के कई और भी उपयोग होते हैं जिनके बारे में हमने ऊपर के आर्टिकल में बताया है।

एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है? टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है? टार्टरिक अम्ल के नुकसान क्या होता है तथा का टार्टरिक अम्ल के गुण तथा उपयोग क्या होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। आशा करता हूँ आपको टार्टरिक अम्ल का सूत्र क्या होता है? टार्टरिक अम्ल का आईयूपीएसी नाम क्या होता है? टार्टरिक अम्ल के नुकसान क्या होता है तथा का टार्टरिक अम्ल के गुण तथा उपयोग क्या होते हैं? इसके बारे में जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।

इसी प्रकार के अन्य आर्टिकल की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर रोजाना लेकर आते रहते हैं। यदि आप हर रोज केमिस्ट्री से सम्बंधित जानकारी पाना चाहते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं जिससे आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें। तो आप हमारी इस वेबसाइट पर विजिट करते रहिए और जुड़े रहिए “हमारा सपोर्ट” वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *