एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या है? उपयोग, अणुभार, गुण तथा IUPAC नाम

एसिटिक अम्ल का सूत्र
3/5 - (2 votes)

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसका यूपीएससी नाम क्या होता है एसिटिक अम्ल के गुण क्या होते हैं तथा एसिटिक अम्ल के उपयोग क्या होते हैं? इसके बारे में बताएंगे। एसिटिक अम्ल एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक के बारे में सभी लोगों को पता होना चाहिए खासकर केमिस्ट्री के छात्रों को इस टॉपिक के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए क्योंकि एसिटिक अम्ल से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको कार्बन मोनोऑक्साइड क्या है इसके बारे में बताया जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है कार्बन मोनोऑक्साइड के बारे में यदि आपने अभी तक नहीं पढ़ा है तो आप हमारी वेबसाइट से कार्बन मोनोऑक्साइड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसका यूपीसी नाम क्या होता है एसिटिक अम्ल के गुण क्या होते हैं तथा एसिड का उपयोग क्या क्या होते हैं इसके बारे में बताने वाले हैं तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं एसिटिक अम्ल के बारे में।

एथेन का सूत्र क्या है?

एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या है?

एसिटिक अम्ल का सूत्र CH3COOH होता है एसिटिक अम्ल को एथेनोइक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कार्बनिक अम्ल होता है जिस कारण सिरके में तीखी गंध और खट्टा स्वाद होता है। यह एक कमजोर अम्ल के रूप में जाना जाता है तथा यह अम्ल इसके जलीय विलयन में आंशिक रूप से विभाजित होता है। एसिटिक अम्ल कार्बोक्जिलिक अम्ल की श्रेणी में आता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण रासायनिक अभिकर्मक तथा औद्योगिक रसायन होता है।

एसिटिक अम्ल (CH3COOH) का अणुभार

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसके बारे में बताया है अब हम आपको एसिटिक अम्ल का अणुभार क्या होता है इसके बारे में बताने वाले हैं। एसिटिक अम्ल का अणुअणुभार क्या होता है इसके बारे में केमिस्ट्री के छात्रों को जरूर पता होना चाहिए। एसिटिक अम्ल का अणुभार 60 होता है और इसका रासायनिक सूत्र CH3COOH है।

एसिटिक अम्ल का अणुभार
एसिटिक अम्ल का अणुभार

एसिटिक अम्ल (CH3COOH) का IUPAC नाम

दोस्तों आपने IUPAC नाम के बारे में तो सुना ही होगा। यदि आपको  IUPAC नाम के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बता देते हैं कि IUPAC की फुल फॉर्म इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री होती है। IUPAC एक प्रकार प्रणाली है जिसके द्वारा रसायनों के नाम रखे जाते हैं। यदि आप एसिटिक अम्ल के आईयूपीएसी नाम बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें इसका IUPAC नाम एथेनोइक अम्ल (Ethanoic Acid) होता है।

एसिटिक अम्ल के गुण

ऊपर के लेख में हमने आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है? एसिटिक अम्ल का अनुभार तथा इसका आईपीसी नाम क्या होता है इसके बारे में बताया है अब हम आपको एसिटिक अम्ल के गुण क्या होते हैं इसके बारे में बताएंगे। एसिटिक अम्ल के गुण निम्नलिखित हैं।

  • एसिटिक अम्ल एक रंगहीन तरल पदार्थ होता है।
  • एसिटिक एसिड में सिरके की तीखी गंध होती है और खट्टा स्वाद होता है।
  • 391K पर यह उबले नहीं लगता है।
  • एसिटिक अम्ल का तरल रूप में इसका घनत्व 1.049 ग्राम/सेमी³ है।
  • यह प्रकृति में संक्षारक के रूप में होता है तथा त्वचा के संपर्क में आने पर फफोले पैदा करता है।
  • यह जल से भारी होता है।
  • एसिटिक अम्ल एक अच्छा कार्बनिक विलायक होता है।
  • जलवा कार्बनिक लाखों में एसिटिक एसिड घुलनशील होता है।

एसिटिक अम्ल के रासायनिक गुण निम्नलिखित हैं

(1) जब एसिटिक अम्ल की सोडियम से क्रिया कराते हैं तो सोडियम एसीटेट प्राप्त होता है।

CH3COOH + Na ____________> CH3COONa + 1/2H

(2) जब एसिटिक अम्ल की सोडियम एसिटेट से क्रिया कराते हैं तो सोडियम एसीटेट और जल बनता है।

CH3COOH + NaOH ____________> CH3COONa + H

नाइट्रोजन चक्र क्या है?

एसिटिक अम्ल के उपयोग

इससे ऊपर के आर्टिकल में हमने आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है? एसिटिक अम्ल का अनुभार, इसका आईपीसी नाम क्या होता है तथा एसिटिक अम्ल के गुण कौन-कौन से होते हैं इसके बारे में बताया है अब हम आपको एसिटिक अम्ल के उपयोग के बारे में जानकारी देंगे। एसिटिक अम्ल के उपयोग निम्नलिखित हैं।

  • एसिटिक अम्ल का उपयोग कार्बनिक विलायक के रूप में होता है।
  • एसिटिक अम्ल का उपयोग रबड़ के स्कंदन में होता है।
  • एसिटिक अम्ल का उपयोग रंग तथा कागज उद्योग में होता है।
  • एसिटिक अम्ल का उपयोग धातु एसिटेट के निर्माण में होता है।
  • इसका उपयोग सिरके के रूप में होता है।
  • प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में इसका उपयोग होता है।
एसिटिक अम्ल
एसिटिक अम्ल

हाइड्रोकार्बन क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – CH3COOH कौन सा अम्ल होता है?

उत्तर – CH3COOH का नाम एसिटिक अम्ल होता है इसे एथेनोइक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का कार्बनिक अम्ल होता है जिस कारण इसका स्वाद खट्टा और इसमें से तीखी गंध आती है। इसके जलीय विलयन में जल केवल आंशिक रूप से विभाजित होता है। एसिटिक अम्ल को कार्बोक्जिलिक अम्ल की श्रेणी में रखा गया है।

प्रश्न – एसिटिक अम्ल कहाँ पाया जाता है?

उत्तर – आपने कभी न कभी सिरके का उपयोग किया ही होगा। सभी प्रकार के सिरके में एसिटिक अम्ल पाया जाता है। लेकिन सिरके में एसिटिक अम्ल 4 से 5 प्रतिशत होता है एसिटिक अम्ल का सूत्र CH3COOH होता है। इसका अणुभार 60 होता है।

प्रश्न – एसिटिक अम्ल का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर – एसिटिक अम्ल का दूसरा नाम एथेनोइक अम्ल होता है। यह अम्ल सिरके में पाया जाने वाला अम्ल होता है।

कार्बन मोनोऑक्साइड क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको एसिटिक अम्ल का सूत्र क्या होता है इसका यूपीएससी नाम क्या होता है एसिटिक अम्ल के गुण क्या होते हैं तथा एसिटिक अम्ल के उपयोग क्या होते हैं? इसके बारे में बताया है। आशा करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको एसिटिक अम्ल से संबंधित यह जानकारी पसंद आयी है तो आप इसे अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि वे भी इस वेबसाइट से इस आर्टिकल को सरल भाषा में समझ सकें।  इसी प्रकार के नए नए आर्टिकल की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं। यदि आप इसी प्रकार के केमिस्ट्री से संबंधित आर्टिकल की जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट “हिंदी केमिस्ट्री” के साथ जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *