एथेन का सूत्र क्या है? भौतिक और रासायनिक गुण, उपयोग तथा बनाने की विधि

एथेन का सूत्र
1.5/5 - (2 votes)

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको एथेन का सूत्र क्या है? एथेन के भौतिक और रासायनिक गुण कौन कौन से होते हैं  इसके बारे में बताएंगे। एथेन का सूत्र क्या होता है? यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक के बारे में केमिस्ट्री से सम्बंधित छात्रों को जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। यदि आपको एथेन के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार के साथ एथेन के सूत्र के बारे में बताएँगे।

इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको नाइट्रोजन चक्र क्या है? तथा इसकी परिभाषा, महत्व, विशेषताओं के बारे में बताया। जो एक महत्वपूर्ण टॉपिक है यदि आपको नाइट्रोजन चक्र क्या है? तथा इसकी परिभाषा, महत्व, विशेषताओं के बारे में जानकारी नहीं है तो आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस आर्टिकल को हमारी इस वेबसाइट से पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एथेन का सूत्र क्या है? और एथेन के गुण क्या होते हैं, इसके बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं एथेन के बारे में ।

हुंड का नियम क्या है उदाहरण सहित लिखिए

एथेन का सूत्र

एथेन एक हाइड्रोकार्बन है अर्थात ये हाइड्रोजन और कार्बन से मिलकर बना होता है। इसका रासायनिक सूत्र C2H6 होता है।  एथेन शब्द की उत्पत्ति यूनानी शब्द एथास से हुई है। एथेन का मोलर द्रव्यमान लगभग 30.07 ग्राम /मोल होता है। एथेन की संरचना एक सरल कार्बन अलवर हाइड्रोजन अणु की एक साधारण श्रंखला होती है। यह एक प्रकार की स्थलीय गैसों में से एक है इसे कई ग्रहों पर पाया गया है। एथेन की खोज 1834 में माइकल फैराडे ने की थी।

सबसे सरल एल्केन एथेन है, एथेन गैस जो दहनशील, रंगहीन और गंधहीन होती है। यह प्राकृतिक गैस का एक प्रमुख घटक है और इसे पेट्रोलियम के शोधन के उपोत्पाद के रूप में बनाया गया है। एथेन का उपयोग कई औद्योगिक प्रक्रियाओं में किया जाता है, जिनमें इथेनॉल, एथिलीन और पॉलिमर का निर्माण भी शामिल है।

एथेन का सूत्र = C2H6

एथेन बनाने की विधि

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको एथेन का सूत्र क्या होता है इसके बारे में बताया है अब हम आपको एथेन बनाने की विधि के बारे में बताएंगे आइए जानते हैं एथेन बनाने की विधि के बारे में। प्रयोगशाला में एथेन बनाने की विधि निम्नलिखित है।

वुर्ट्ज़ अभिक्रिया  : वुर्ट्ज़ अभिक्रिया में शुष्क ईथर की उपस्थिति में सोडियम धातु के साथ एल्काइल हैलाइड की क्रिया शामिल होती है। इस प्रक्रिया में जब मिथाइल आयोडाइड और सोडियम धातु को शुष्क ईथर में गर्म किया जाता है, तो एथेन का निर्माण होता है।

2CH3I + 2Na ___________> C2H6 + 2NaI

एथेन बनाने की विधि
एथेन बनाने की विधि

एथेन के गुण

इससे ऊपर के लेख में हमने आपको एथेन का सूत्र क्या होता है तथा एथेन बनाने की प्रयोगशाला विधि के बारे में बताया है। अब हम आपको एथेन के गुण के बारे में बताएंगे। एथेन के गुण निम्नलिखित हैं।

भौतिक गुण

  • एथेन एक रंगहीन गंदहीन तथा ज्वलनशील गैस होती है।
  • एथेन जल में अल्प विलय होती है अल्कोहल में विलय होती है।
  • एथेन मानक ताप और दाब पर एक गैस होती है। इसका क्वथनांक -89.2°C और गलनांक -182.8°C होता है।
  • इथेन का आणविक भार 30.07 ग्राम/मोल होता है तथा इसका रासायनिक सूत्र C2H6 होता है।

रासायनिक गुण

  1. ताप अपघटन: ताप अपघटन द्वारा वायु की अनुपस्थिति में एथेन को उच्च ताप पर गर्म करने पर एथलीन प्राप्त होती है।
  2. दहन: एथेन को उचित ताप पर वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर ताप अपघटन द्वारा एथिलीन प्राप्त होती है।

एथेन के उपयोग

  • एथेन एक प्रमुख ऊर्जा का स्रोत होता है। एथेन का उपयोग इंडस्ट्रियल प्रक्रियाओं में गर्मी और उर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है क्योंकि एथेन की दहन प्रक्रिया से गर्मी और प्रकाश उत्पन्न होता है।
  • एथेन को रेफ्रिजरेटर गैस के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह कॉलिंग प्रणालियों में उपयोगी होता है और उच्च तापमान पर भी तरल बना रहता है।
  • एथेन रिएक्शन में शामिल होने की क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि एथेन में बिना बिगड़ सड़कें विकसित होने की क्षमता होती है।
  • एथेनिक सरल एल्केन हाइड्रोकार्बन होता है इसकी संरचना में एक ही प्रकार के बॉन्ड पाए जाते हैं इसमें सिंगल बॉन्ड पाए जाते हैं।
  • पेट्रोकेमिकल उद्योगों में एथेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह प्लास्टिक पॉलिप्रोपिलीन जैसे सामग्रियों के निर्माण में उपयोगी होता है।
एथेन के उपयोग
एथेन के उपयोग

आयन किसे कहते हैं 

अक्सर पूछे गए प्रश्न (Frequently Asked Questions)

प्रश्न – एथेन का सूत्र क्या होता है?

उत्तर – एथेन एक महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन होता है यह हाइड्रोजन और कार्बन से मिलकर बना यौगिक होता है। इस यौगिक का सामान्य सूत्र C2H6 होता है।

प्रश्न – एथेन गैस को किस प्रकार बनाते हैं?

उत्तर – एथेन गैस को प्रयोगशाला में वुर्ट्ज़ अभिक्रिया के द्वारा बनाया जा सकता है। यदि आप वुर्ट्ज़ अभिक्रिया के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इस अभिक्रिया में शुष्क ईथर की उपस्थिति में सोडियम धातु के साथ एल्काइल हैलाइड की क्रिया करायी जाती है। इस क्रिया में जब मिथाइल आयोडाइड तथा सोडियम धातु को शुष्क ईथर में गर्म किया जाता है, तब एथेन का निर्माण होता है।

प्रश्न – एथेन में कितने सहसंयोजक बंधन होते हैं?

उत्तर – एथेन जिसका रासायनिक सूत्र C2H6 होता है यह एक यौगिक है। इस यौगिक की संरचना को देखने पर आप बहुत आसानी के साथ पता कर सकते हैं कि एथेन में कितने सहसंयोजक बंध होते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एथेन में 7 सहसंयोजक बंध होते हैं।

मेंडलीफ की आवर्त सारणी क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको एथेन का सूत्र क्या होता है, एथेन को बनाने की विधि तत्व एथेन के भौतिक और रासायनिक गुणों के बारे में बताया है। आशा करता हूं आपको एथेन के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गई होगी यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस जानकारी को अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें ताकि वह भी इस जानकारी का फायदा उठा सकें। हम इस वेबसाइट पर केमिस्ट्री विषय से संबंधित जानकारी लेकर आते रहते हैं यदि आप केमिस्ट्री विषय से संबंधित नई-नई जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट ” हिंदी केमिस्ट्री” से जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *