रेडियोएक्टिव पदार्थ क्या है? रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा तथा उपयोग

रेडियोएक्टिव पदार्थ क्या है
Rate this post

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ क्या है? रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ की खोज किसने की, रेडियोएक्टिव पदार्थ के उदाहरण क्या क्या होते हैं तथा रेडियोएक्टिव पदार्थ के उपयोग क्या क्या होते हैं इसके वारे में विस्तार के साथ जानेंगे। रेडियोएक्टिव पदार्थ एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिसके बारे में प्रत्येक स्टूडेंट को पता होना अनिवार्य है यह टॉपिक केमिस्ट्री के स्टूडेंट को स्कूल, कॉलेज में पढ़ाया जाता है।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको क्वांटम संख्या किसे कहते हैं? इस टॉपिक के बारे में बताया। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में केमिस्ट्री के स्टूडेंट को पता होना चाहिए अगर आपने हमारा यह टॉपिक नहीं पड़ा है तो आप इस टॉपिक को हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में बताने वाले है जिसमे हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ के गुण, उपयोग के बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं इसलिए इस टॉपिक को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।

समस्थानिक किसे कहते हैं?

रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा अथवा रेडियोएक्टिव पदार्थ क्या है?

जब किसी पदार्थ से स्वतः(अपने आप से) अदृश्य किरने निकलती हैं तो उन पदार्थों को रेडियोएक्टिव पदार्थ कहते हैं। किसी पदार्थ से इस प्रकार की स्वतः ही अदृश्य किरणों के निकलने की घटना रेडियोएक्टिवता कहलाती है तथा इस घटना को रेडियोधर्मिता भी कहते हैं। रेडियोएक्टिव पदार्थ से निकलने वाली अदृश्य किरणों को रेडियोएक्टिव किरणे कहते हैं। इसका उपयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है। अथवा कुछ तत्व के परमाणु स्वतः ही अपघटित होते हैं इस क्रिया में नाभिक के कुछ विकिरण उत्सर्जित होते हैं जिससे परमाणु क्रमांक, परमाणु द्रव्यमान बदल जाते हैं इस क्रिया को रेडियोएक्टिव विघटन और पदार्थ के इस गुण को रेडियोएक्टिव कहते हैं तथा इन पदार्थो को रेडियोएक्टिव पदार्थ कहते हैं। रेडियोएक्टिव पदार्थ से तीन प्रकार के विकिरण निकलते हैं अल्फ़ा बीटा और गामा । आजकल समस्थानिको का प्रयोग करके रेडियोएक्टिव तत्व बनाते हैं

रेडियोएक्टिव पदार्थ एक अतिसक्रिय पदार्थ होता है जिसे माइनिको से प्राप्त किया जाता है यह माइनिक भारत के और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाती हैं यह अतिसक्रिय पदार्थ होता है जो लगातार विकिरण छोड़ता रहता है। यदि इस विकिरण के संपर्क में कोई प्राणी आ जाता है तो गंभीर रोगों से ग्रस्त हो जाता है या फिर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। यह पदार्थ लगातार गंभीर विकिरण छोड़ते रहते हैं जिस कारण इनका प्रयोग बड़ी साबधानी से किया जाता है। रेडियोएक्टिव पदार्थ दो प्रकार की अभिक्रिया करते हैं इनमे एक नाभिकीय विखंडन है और दूसरी नाभिकीय संजन है। नाभिकीय विखंडन में एक नाभिक दो हलके नाभिको में टूट जाता है जबकि नाभिकीय संजन में दो हलके नाभिक एक भारी नाभिक का निर्माण करते हैं। आजकल हम विद्युत के क्षेत्र में, ओद्योगिक क्षेत्र में में तथा चिकित्सा के क्षेत्र में इसका उपयोग करते हैं।

रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा

रेडियोएक्टिव पदार्थ की खोज

फ़्रांस के वैज्ञानिक ए. एच. बैकेरल ने 1896 में यह देखा की यूरेनियम पोटेशियम सल्फेट के कुछ टुकड़ों पर दृश प्रकाश डालने के बाद उन्होंने काले कागज में लपेट दिया तथा इस पैकेट, फोटोग्राफिक प्लेट के बीच एक टुकड़ा रखा यह टुकड़ा चांदी का था तथा इसको कई घंटो तक रखने के बाद फोटोग्राफिक प्लेट को डेवेलप किया तो वैज्ञानिक बैकेरल ने यह निष्कर्ष निकला की यूरेनियम लवण से एक नये प्रकार की विकिरण उत्पन्न होती है इस विकिरण को वैकेरल किरणे कहा गया तथा विकिरण की इस परिघटना को रेडियोएक्टिवता नाम दिया गया। इस परिघटना को प्रदर्शित करने वाले पदार्थ को रेडियोएक्टिव पदार्थ कहा गया।

यूरेनियम में रेडियोएक्टिवता की खोज के बाद मेडम मारी क्युरी ने व्यापक अध्यन पर आधारित अपने पति पियरे क्युरी के साथ मिलकर यूरेनियम अयस्क से एक कठिन परिश्रम द्वारा एक नया तत्व प्रस्तुत किया जिसे रेडियम के नाम से जाना जाता है इस तत्व में यूरेनियम की अपेक्षा लगभग 10 लाख गुना अधिक रेडियोएक्टिवता होती है। इस तत्व की खोज के लिए क्युरी दंपति को नोबेल पुरुष्कार से सम्मानित किया गया मैडम क्युरी द्वारा एक और रेडियोएक्टिव पदार्थ के खोज की गयी जिसे पोलोनियम नाम से जाना जाता है।

रेडियोएक्टिव पदार्थ के उदाहरण

आपने ऊपर के आर्टिकल में रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में जाना है अब हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ के उदाहरण के बारे में जानते हैं। रेडियोएक्टिव पदार्थ के उदाहरण निम्नलिखित हैं।

  • तत्व यूरेनियम रेडियोएक्टिव पदार्थ का उदाहरण है।
  • तत्व थीरियम  रेडियोएक्टिव पदार्थ का उदाहरण है।
  • तत्व एक्टिमियम रेडियोएक्टिव पदार्थ का उदाहरण है।
  • तत्व पोलोनियम रेडियोएक्टिव पदार्थ का उदाहरण है।
  • तत्व रेडियम भी रेडियोएक्टिव पदार्थ का उदाहरण है।

रेडियोएक्टिव पदार्थ के उदाहरण

रेडियोएक्टिव पदार्थ के उपयोग

रेडियोएक्टिव पदार्थ के हमारे दैनिक जीवन में अनेक उपयोग होते हैं जो निम्नलिखित हैं।

  • रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में तो रेडियोएक्टिव पदार्थ ने क्रांति ही ला दी है सिटीस्कैन, एक्स रे आदि में इसका उपयोग किया जाता है।
  • कृषि के क्षेत्र में फसलो फलो सब्जियों के भंडारण से पहले उनपर विकिरणों का प्रयोग कर उन्हें क्षति से बचाया जा सकता है।
  • रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग भूगर्भ विज्ञान में, पुराने जीवाश्म के आयु के निर्धारण में किया जाता है।
  • रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग उद्योगों में भारी और बड़ी मशीनों की आपूर्ति को पहचानने में किया जाता है।

समभारिक किसे कहते हैं?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ क्या है? रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा क्या होती है? इसके बारे में बताया है  इसके साथ साथ हम आपको रेडियोएक्टिव पदार्थ की खोज किसने की तथा रेडियोएक्टिव पदार्थ के उपयोग क्या क्या होते हैं इसके वारे में विस्तार के साथ बताया है।  रेडियोएक्टिव पदार्थ एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिसके बारे में प्रत्येक स्टूडेंट को पता होना अनिवार्य है यह टॉपिक केमिस्ट्री के स्टूडेंट को स्कूल, कॉलेज में पढ़ाया जाता है तथा इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। हम आपनी इस वेबसाइट पर केमिस्ट्री विषय से सम्बंधित टॉपिक की जानकारी देते रहते हैं। इसी प्रकार के नये नये आर्टिकल की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *